CMS: डेटासेट जोड़ना और सेट अप करना
19 मिनट
डेटासेट एक ब्रिज की तरह काम करता है, जो आपके पृष्ठ के एलिमेंट्स को आपके CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) कलेक्शन के कंटेंट से कनेक्ट करता है। कलेक्शन का कंटेंट दिखाने, यूज़र के इनपुट की वैल्यू आपके कलेक्शन में स्टोर करने या दोनों कामों के लिए टू-वे कनेक्शन बनाने के लिए डेटासेट का इस्तेमाल करें। डेटासेट सेटिंग्स से आप कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन-से आइटम दिखाई दें, वे किस क्रम में दिखें और एक बार में कितने आइटम लोड हों।
इस आर्टिकल में पहले डेटासेट जोड़ने और सेट अप करने, फिर पेज एलिमेंट्स को उससे कनेक्ट करने का तरीका बताया गया है। इसके बजाय, आप सपोर्टेड एलिमेंट्स को अपने कलेक्शन से कनेक्ट करते समय भी डेटासेट बना सकते हैं।
नोट्स:
डेटासेट Wix Harmony Editor का हिस्सा नहीं हैं। Wix Harmony में, आप रिपीटर को सीधे अपने कलेक्शन से कनेक्ट कर सकते हैं और Manage Items पैनल में कनेक्शन मैनेज कर सकते हैं। Wix Harmony में CMS के नए फीचर्स के बारे में और जानें।
हर बार लोड होने वाले आइटमों की संख्या रिपीटर की सेटिंग्स में तय करें। आइटम फ़िल्टर और सॉर्ट करने के लिए, Manage Items पैनल में Items टैब का इस्तेमाल करें। Wix Harmony में रिपीटर्स के आइटम फ़िल्टर और सॉर्ट करने का तरीका जानें।
शुरू करने से पहले:
अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो अपनी साइट में CMS जोड़ना न भूलें।
स्टेप 1 | डेटासेट जोड़ें
अपने एडिटर में उस पेज पर जाएं जहां आप एलिमेंट्स को CMS कलेक्शन से कनेक्ट करना चाहते हैं और डेटासेट जोड़ें। विज़िटर सबमिशन इकट्ठा करने के लिए डेटासेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फ़ॉर्म डेटासेट चुनें।
Wix Editor
Studio एडिटर
- अपने एडिटर पर जाएं और संबंधित पेज खोलें।
- बाईं ओर CMS पर क्लिक करें।
- ऐड कंटेंट एलिमेंट्स पर क्लिक करें।
- आप जिस तरह का डेटासेट जोड़ना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें:
- डेटासेट: पेज एलिमेंट्स को कनेक्ट करने के लिए डेटासेट जोड़ें, ताकि वे आपके कलेक्शन का कंटेंट दिखा सकें। डिफ़ॉल्ट रूप से, यह डेटासेट 'रीड' मोड पर सेट होता है।
- फ़ॉर्म डेटासेट: साइट विज़िटर से फ़ॉर्म सबमिशन स्वीकार करने के लिए कॉन्फ़िगर किया गया डेटासेट जोड़ें। डिफ़ॉल्ट रूप से, यह डेटासेट 'राइट' मोड पर सेट होता है।

स्टेप 2 | डेटासेट को कलेक्शन से कनेक्ट करें
चुनें कि आप अपने डेटासेट को किस कलेक्शन से कनेक्ट करना चाहते हैं। इस कलेक्शन का इस्तेमाल पेज एलिमेंट्स पर कंटेंट दिखाने, विज़िटर इनपुट कैप्चर करने या दोनों कामों के लिए किया जा सकता है।
Wix Editor
Studio एडिटर
- चूज़ अ कलेक्शन ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और वह कलेक्शन चुनें जिसे आप कनेक्ट करना चाहते हैं।
टिप: नया कलेक्शन बनाने के लिए क्रिएट कलेक्शन चुनें और नया कलेक्शन बनाएं। - (वैकल्पिक) डेटासेट का नाम एडिट करने के लिए डेटासेट नेम फ़ील्ड पर क्लिक करें।
- क्रिएट पर क्लिक करें।

स्टेप 3 | डेटासेट सेटिंग्स एडिट करें
कनेक्ट किए गए कलेक्शन का कंटेंट, डेटासेट से कनेक्ट किए जाने वाले पेज एलिमेंट्स के साथ कैसे इंटरैक्ट करता है, इसे बेहतर तरीके से कंट्रोल करने के लिए डेटासेट सेटिंग्स एडजस्ट करें। सबसे पहले परमिशन सेट करके तय करें कि आपकी लाइव साइट पर कंटेंट कौन देख या बदल सकता है। डेटासेट कंटेंट को रीड, राइट या दोनों कर सकता है, यह तय करने के लिए डेटासेट मोड चुनें। एक बार में लोड होने वाले आइटम की अधिकतम संख्या एडिट करें और बेहतर लोडिंग के लिए परफ़ॉर्मेंस सेटिंग्स कॉन्फ़िगर करें। कौन-से आइटम किस क्रम में दिखेंगे, इसे मैनेज करने के लिए फ़िल्टर और सॉर्ट भी जोड़ सकते हैं।
Wix Editor
Studio Editor
- (वैकल्पिक) परमिशन टाइप पर क्लिक करें, जो परमिशंस के आगे है, ताकि यह तय किया जा सके कि कलेक्शन का कंटेंट कौन देख, जोड़, अपडेट या डिलीट कर सकता है।
- (वैकल्पिक) अगर आपको डेटासेट का नाम एडिट करना है, तो डेटासेट नेम फ़ील्ड पर क्लिक करें।
- (सिर्फ Velo) आपके पेज के कोड में डेटासेट की पहचान के लिए इस्तेमाल होने वाली ID एडिट करने के लिए डेटासेट ID फ़ील्ड पर क्लिक करें।
- डेटासेट मोड ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और सही ऑप्शन चुनें:
- रीड: कनेक्ट किए गए एलिमेंट्स आपके कलेक्शन का कंटेंट रीड करके दिखा सकते हैं। ये एलिमेंट्स कलेक्शन के कंटेंट में बदलाव नहीं कर सकते।
- राइट: कनेक्ट किए गए एलिमेंट्स कलेक्शन का कंटेंट नहीं दिखा सकते। इनपुट एलिमेंट्स कलेक्शन में कंटेंट जोड़ सकते हैं, लेकिन मौजूदा कंटेंट में बदलाव नहीं कर सकते।
- रीड और राइट: कनेक्ट किए गए एलिमेंट्स आपके कलेक्शन का कंटेंट दिखा सकते हैं। इनपुट एलिमेंट्स आपके कलेक्शन में कंटेंट जोड़ या एडिट कर सकते हैं।
- एक बार में लोड हो सकने वाले आइटम की अधिकतम संख्या सेट करने के लिए आइटम्स पर लोड फ़ील्ड एडिट करें।

- (सिर्फ कोडिंग के लिए) परफ़ॉर्मेंस के तहत संबंधित चेकबॉक्स चुनें:
- फ़ेच आफ्टर द पेज लोड्स: डेटासेट का डाटा तभी फ़ेच होता है, जब बाकी पेज पूरी तरह लोड हो जाता है। इसका मतलब है कि यह डेटासेट पेज की शुरुआती रेंडरिंग को ब्लॉक नहीं करेगा, जिससे पेज तेज़ी से लोड होगा। जब डाटा दिखाने वाले एलिमेंट शुरुआत में दिखाई न दें, तो हम इस ऑप्शन का सुझाव देते हैं। उदाहरण के लिए, जब उन्हें देखने के लिए स्क्रॉल करना या कोई सेक्शन खोलना ज़रूरी हो।
- फ़ेच पेजेज़ यूज़िंग कर्सर्स: डेटासेट शुरुआती और उसके बाद का डाटा क्रमिक कर्सर का इस्तेमाल करके लोड करेगा। इससे डाटा तेज़ी से लोड होता है, लेकिन आप डाटा के सिर्फ अगले और पिछले पेज के बीच ही नेविगेट कर सकते हैं। इस ऑप्शन के साथ पेजिनेशन बार या 'नेक्स्ट/प्रीवियस पेज' डेटासेट एक्शन का इस्तेमाल करके अलग-अलग पेज पर नेविगेट करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होती।
- फ़ेच ओनली कनेक्टेड फ़ील्ड्स: डेटासेट सिर्फ़ उन फ़ील्ड्स को लोड करता है जो पेज के एलिमेंट से कनेक्टेड हैं। डिस्कनेक्टेड फ़ील्ड्स और कोड से एक्सेस किया गया कलेक्शन डाटा शामिल नहीं होता। इससे गैर-ज़रूरी डाटा फ़ेचिंग कम होती है और परफ़ॉर्मेंस काफ़ी बेहतर हो सकती है। यह सेटिंग लोडिंग समय को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए खास तौर पर उपयोगी है, विशेषकर जटिल डेटासेट वाले पेजों पर।
- (वैकल्पिक) डेटासेट के कनेक्टेड एलिमेंट में कुछ आइटम दिखाने या छिपाने वाला डेटासेट फ़िल्टर जोड़ने के लिए, + ऐड फ़िल्टर पर क्लिक करें।
- (वैकल्पिक) कनेक्टेड आइटम किस क्रम में दिखें, इसे कंट्रोल करने के लिए डेटासेट सॉर्ट जोड़ें। आइटम सॉर्ट करने का तरीका चुनें:
- फ़ील्ड वैल्यू के अनुसार सॉर्ट करें:
- सॉर्ट सेक्शन में ऐड न्यू सॉर्ट पर क्लिक करें।
सुझाव: किसी मौजूदा सॉर्ट कंडीशन को एडिट करने के लिए, उस पर होवर करें, मोर एक्शंस आइकन पर क्लिक करें और एडिट चुनें। - फ़ील्ड ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और वह फ़ील्ड चुनें जिसे आप सॉर्ट करना चाहते हैं।
- ऑर्डर ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और वह क्रम चुनें जिसमें आप कॉन्टेंट दिखाना चाहते हैं।
- ऐड सॉर्ट पर क्लिक करें।
- सॉर्ट सेक्शन में ऐड न्यू सॉर्ट पर क्लिक करें।
- रैंडम क्रम में सॉर्ट करें:
- सॉर्ट सेक्शन में अदर पर क्लिक करें।
- रैंडम ऑर्डर टॉगल ऑन करें।
- फ़ील्ड वैल्यू के अनुसार सॉर्ट करें:

सुझाव:
इसके अलावा, आइटम को उसी क्रम में दिखाने के लिए जिसमें वे आपके कलेक्शन व्यू में दिखाई देते हैं,
'मिरर ऑन साइट' ऑन करें। अगर आपने 'मिरर ऑन साइट' ऑन किया है, तो अपने कलेक्शन में इस्तेमाल किए गए क्रम को ओवरराइड करने के लिए डेटासेट में सॉर्ट जोड़ सकते हैं।
- (वैकल्पिक) डेटासेट को सभी साइट पेजों पर ग्लोबल तौर पर इस्तेमाल करने के लिए, एडवांस्ड सेटिंग्स के तहत शो ऑन ऑल पेजेज़ टॉगल ऑन करें। इससे आप अपने हेडर या फ़ुटर के एलिमेंट को CMS कलेक्शन से कनेक्ट कर सकते हैं।
ध्यान दें: बहुत सारे ग्लोबल डेटासेट जोड़ने से आपकी साइट की परफ़ॉर्मेंस धीमी हो सकती है।
स्टेप 4 | पेज एलिमेंट्स को डेटासेट से कनेक्ट करें
अब पेज एलिमेंट्स को अपने डेटासेट से कनेक्ट करें, ताकि वे कॉन्टेंट को रीड या राइट कर सकें। कनेक्ट किए जाने वाले एलिमेंट के आधार पर आपको अलग-अलग कनेक्शन ऑप्शन दिखेंगे। किसी इमेज या बटन को कनेक्ट करते समय, आप यह तय करने के लिए
क्लिक ऐक्शन चुन सकते हैं कि विजिटर के उस पर क्लिक करने पर क्या होगा, जैसे 'लोड मोर', 'सबमिट' या 'अगला आइटम'।
Wix Editor
Studio Editor
- अपने एडिटर में, वह एलिमेंट चुनें जिसे आप डेटासेट से कनेक्ट करना चाहते हैं।
- कनेक्ट टू CMS आइकन पर क्लिक करें।
- चूज अ डेटासेट ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और वह डेटासेट चुनें जिसे आप कनेक्ट करना चाहते हैं।
- कनेक्शंस के नीचे दिए गए संबंधित ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें और वे कलेक्शन फ़ील्ड या डेटासेट ऐक्शन चुनें जिन्हें आप एलिमेंट के हर हिस्से से कनेक्ट करना चाहते हैं। कनेक्शन ऑप्शन आपके द्वारा कनेक्ट किए जाने वाले एलिमेंट के टाइप के आधार पर अलग-अलग होते हैं।

- अपने CMS कनेक्शन टेस्ट करने के लिए प्रीव्यू पर क्लिक करें।
- अगर आप बदलावों को लाइव करने के लिए तैयार हैं, तो पब्लिश पर क्लिक करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
डेटासेट सेट अप करने का तरीका जानने के लिए, नीचे किसी सवाल पर क्लिक करें।
रिपीटर्स और गैलरी में दिखने वाले कंटेंट की मात्रा कैसे कंट्रोल करें?
क्या मेरा डेटासेट अलग-अलग कलेक्शन का कंटेंट दिखा सकता है?
क्या कलेक्शन में मौजूद आइटम की कुल संख्या दिखाने के लिए टेक्स्ट एलिमेंट कनेक्ट किए जा सकते हैं?
क्या मैं अपने कलेक्शन से यह कंट्रोल कर सकता हूं कि लाइव साइट पर आइटम किस क्रम में दिखें?
बटन या इमेज को किसी आइटम के डायनामिक आइटम पेज से कैसे लिंक करें?
'लोड मोर' बटन कैसे बनाएं?
मेरी प्रो गैलरी का ‘लोड मोर’ बटन डेटासेट सेटिंग्स के मुताबिक काम क्यों नहीं करता?
क्या विज़िटर को एक-एक करके आइटम देखने की सुविधा देने के लिए मैं ‘नेक्स्ट’ और ‘प्रीवियस’ बटन जोड़ सकता हूं?
क्या मैं रिपीटर्स और गैलरी में पेजिनेशन बार जोड़ सकता हूं?
‘रैंडम ऑर्डर’ टॉगल चालू करने से क्या होता है?
पर क्लिक करें।
पर क्लिक करें और एडिट चुनें।
पर क्लिक करें।