CMS: प्रो गैलरी में कलेक्शन कंटेंट दिखाना
अपने CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) कलेक्शन के हर आइटम की इमेज डायनामिक रूप से दिखाने के लिए प्रो गैलरी का इस्तेमाल करें। आप चुन सकते हैं कि हर आइटम के लिए कौन-सा 'इमेज' फ़ील्ड इस्तेमाल करना है। साथ ही, आप कलेक्शन फ़ील्ड को इमेज के टाइटल, डिस्क्रिप्शन, ऑल्ट टेक्स्ट और लिंक से कनेक्ट कर सकते हैं। यह सेटअप डायनामिक लिस्ट पेज और स्टैटिक पेज, दोनों के लिए सही है, क्योंकि आप इमेज को उनके आइटम के डायनामिक आइटम पेज से लिंक कर सकते हैं।

ज़रूरी जानकारी:
यह आर्टिकल प्रो गैलरी को एक ऐसे 'इमेज' फ़ील्ड से कनेक्ट करने के बारे में है, जिसका इस्तेमाल कलेक्शन के हर आइटम के लिए एक इमेज दिखाने में किया जाता है। इसके बजाय, डायनामिक आइटम पेज पर किसी एक कलेक्शन आइटम की कई इमेज या वीडियो दिखाने के लिए, आप
प्रो गैलरी को 'मीडिया गैलरी' फ़ील्ड से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्टेप 1 | CMS कलेक्शन बनाएं
गैलरी में दिखाई जाने वाली इमेज स्टोर करने के लिए मल्टीपल आइटम कलेक्शन बनाएं। इमेज के टाइटल, डिस्क्रिप्शन और ऑल्ट टेक्स्ट के लिए एक इमेज फ़ील्ड टाइप और टेक्स्ट फ़ील्ड जोड़ें। इसके बाद, कलेक्शन के हर आइटम में इमेज और वैल्यू जोड़ें। ज़रूरत पड़ने पर, आप कलेक्शन परमिशन की डिफ़ॉल्ट 'शो कंटेंट' सेटिंग बदल सकते हैं। इस सेटिंग से कोई भी व्यक्ति कंटेंट देख सकता है।
गैलरी इमेज स्टोर करने वाला कलेक्शन बनाने के लिए:
Wix Editor
Studio एडिटर
डैशबोर्ड
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में गो टू CMS पर क्लिक करें।
- क्रिएट कलेक्शन पर क्लिक करें।
- स्टार्ट फ्रॉम स्क्रैच पर क्लिक करें।
टिप: इसके बजाय, क्रिएट विद एआई पर क्लिक करके एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से अपने लिए कलेक्शन बनवाएं। - नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- अपने कलेक्शन का नाम डालें।
- (सिर्फ़ कोडिंग के लिए) अपने कोड में इस्तेमाल करने के लिए कलेक्शन ID डालें।
- मल्टीपल आइटम कलेक्शन (डिफ़ॉल्ट) को चुना रहने दें और क्रिएट पर क्लिक करें।
- अपने कलेक्शन में मैन्युअली या CSV फ़ाइल इंपोर्ट करके फ़ील्ड जोड़ें:
- मैन्युअली फ़ील्ड जोड़ें: अपने कलेक्शन में मैन्युअली फ़ील्ड जोड़ना शुरू करने के लिए, + ऐड फ़ील्ड पर क्लिक करें।
- CSV फ़ाइल इंपोर्ट करें: अपने कलेक्शन में CSV फ़ाइल अपलोड करने के लिए, इंपोर्ट CSV फ़ाइल पर क्लिक करें।
टिप:
हर आइटम की इमेज स्टोर करने के लिए, 'इमेज' फ़ील्ड टाइप ज़रूर जोड़ें। इमेज के टाइटल, डिस्क्रिप्शन और ऑल्ट टेक्स्ट के लिए आप 'टेक्स्ट' फ़ील्ड टाइप भी जोड़ सकते हैं।
- अपने कलेक्शन में आइटम जोड़ें:
- + ऐड आइटम पर क्लिक करें।
- हर काम के फ़ील्ड में आइटम से जुड़ा कंटेंट जोड़ें।
- अपनी ज़रूरत के मुताबिक आइटम बनाने के लिए, इस स्टेप को दोहराएं।

- कलेक्शन परमिशंस सेट करें:
- मोर एक्शंस पर क्लिक करें और परमिशंस और प्राइवेसी चुनें।
- चुनें कि आप कलेक्शन के लिए कौन-सी परमिशंस सेट करना चाहते हैं:
- शो कंटेंट: सभी लोगों या सिर्फ़ साइट मेंबर्स को आपकी लाइव साइट पर कलेक्शन का कंटेंट देखने की परमिशन दें। एडमिन और CMS एक्सेस वाले कोलैबोरेटर्स के पास कलेक्शन आइटम देखने, जोड़ने, अपडेट करने या हटाने का पूरा एक्सेस हमेशा होता है।
- कलेक्ट कंटेंट: सभी लोगों या सिर्फ़ साइट मेंबर्स को इनपुट एलिमेंट्स या API की मदद से आपकी लाइव साइट से कलेक्शन में नए आइटम जोड़ने की परमिशन दें। साथ ही, तय करें कि कंटेंट कौन देख सकता है। एडमिन और CMS एक्सेस वाले कोलैबोरेटर्स के पास कलेक्शन आइटम देखने, जोड़ने, अपडेट करने या हटाने का पूरा एक्सेस हमेशा होता है।
- एडवांस्ड: हर यूज़र रोल के लिए कस्टम परमिशंस सेट करके तय करें कि कलेक्शन का कंटेंट कौन देख, जोड़, अपडेट या हटा सकता है। एडमिन और CMS एक्सेस वाले कोलैबोरेटर्स के पास पूरा एक्सेस होता है। हालांकि, खास कोलैबोरेटर रोल्स के लिए परमिशंस सेट करके आप कलेक्शन पर उनका एक्सेस सीमित कर सकते हैं।
- सेव पर क्लिक करें।

स्टेप 2 | प्रो गैलरी को अपने कलेक्शन से कनेक्ट करें
अपनी साइट पर प्रो गैलरी ऐड करें और उसे ऐसे डेटासेट से कनेक्ट करें जो आपके कलेक्शन फ़ील्ड से जुड़ा हो। फिर गैलरी के इमेज सोर्स को अपने कलेक्शन के इमेज फ़ील्ड से कनेक्ट करें। आप टाइटल, डिस्क्रिप्शन और ऑल्ट टेक्स्ट को भी अपने कलेक्शन के फ़ील्ड से कनेक्ट कर सकते हैं। आइटम को उनके डायनामिक आइटम पेज या किसी 'URL', 'Image' या 'Video' फ़ील्ड से लिंक करने के लिए 'लिंक्स कनेक्ट टू' ड्रॉप-डाउन का इस्तेमाल करें।
Wix Editor
Studio Editor
- अपने एडिटर पर जाएँ।
- उस पेज पर जाएँ जहाँ आप अलग-अलग कलेक्शन आइटम को दिखाने वाली इमेज की गैलरी डिस्प्ले करना चाहते हैं।
- एडिटर की बाईं ओर ऐड एलिमेंट्स
पर क्लिक करें। - गैलरी पर क्लिक करें।
- आप जिस प्रो गैलरी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उसे क्लिक करके पेज पर ड्रैग करें।

- गैलरी से डिफ़ॉल्ट इमेज हटाएँ:
- गैलरी पर मैनेज मीडिया पर क्लिक करें।
- सिलेक्ट ऑल पर क्लिक करें, फिर डिलीट पर क्लिक करें।
- डन पर क्लिक करें।
- कनेक्ट टू CMS आइकन
पर क्लिक करें। - चूज़ अ डेटासेट ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करके ऐसा मौजूदा डेटासेट चुनें जो आपके कलेक्शन से कनेक्ट हो। इसके बजाय, आप ऐड अ डेटासेट चुन सकते हैं और फिर वह कलेक्शन चुनें जिसे आप कनेक्ट करना चाहते हैं।
- अपने कलेक्शन फ़ील्ड को गैलरी से कनेक्ट करने के लिए संबंधित ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें:
- इमेज सोर्सेज़ कनेक्ट टू: वह 'Image' फ़ील्ड चुनें जिसे आप डिस्प्ले करना चाहते हैं।
- टाइटल्स कनेक्ट टू: वह फ़ील्ड चुनें जिसका इस्तेमाल आप इमेज टाइटल के लिए करना चाहते हैं।
- डिस्क्रिप्शंस कनेक्ट टू: वह फ़ील्ड चुनें जिसका इस्तेमाल आप इमेज डिस्क्रिप्शन के लिए करना चाहते हैं।
- ऑल्ट टेक्स्ट्स कनेक्ट टू: वह फ़ील्ड चुनें जिसका इस्तेमाल आप इमेज के ऑल्ट टेक्स्ट के लिए करना चाहते हैं।
- लिंक्स कनेक्ट टू: वह डायनामिक पेज, 'URL' फ़ील्ड या 'Image' फ़ील्ड चुनें जिससे आप इमेज को लिंक करना चाहते हैं।

- गैलरी पर क्लिक करें और उसका लेआउट, डिज़ाइन वगैरह कस्टमाइज़ करने के लिए सेटिंग्स चुनें। अपनी प्रो गैलरी को कस्टमाइज़ करने का तरीका जानें।
स्टेप 3 | डेटासेट सेटिंग्स मैनेज करें
डेटासेट सेटिंग्स पर जाकर तय करें कि एक बार में कुल कितने आइटम लोड हो सकते हैं, कुछ खास आइटम्स को दिखने से फ़िल्टर करें, आइटम्स के दिखने का क्रम सॉर्ट करें या डेटासेट मोड बदलें। अगर आप विज़िटर्स को गैलरी से कनेक्ट किए गए कलेक्शन आइटम अपडेट करने देना चाहते हैं, तो मोड को 'रीड और राइट' पर सेट करें।
Wix Editor
Studio Editor
- गैलरी से कनेक्ट किए गए डेटासेट की सेटिंग्स पर जाएं:
- गैलरी पर क्लिक करें।
- कनेक्ट टू CMS आइकन
पर क्लिक करें। - दाईं ओर मौजूद कनेक्ट गैलरी पैनल में डेटासेट सेटिंग्स पर क्लिक करें।
- (वैकल्पिक) कलेक्शन कंटेंट को कौन देख, जोड़, अपडेट या डिलीट कर सकता है, यह तय करने के लिए परमिशन के आगे मौजूद परमिशन टाइप पर क्लिक करें।
- (वैकल्पिक) अगर आपको डेटासेट का नाम एडिट करना है, तो डेटासेट नेम फ़ील्ड पर क्लिक करें।
- (सिर्फ़ Velo में) आपके पेज के कोड में डेटासेट की पहचान करने के लिए इस्तेमाल होने वाली ID को एडिट करने के लिए डेटासेट ID फ़ील्ड पर क्लिक करें।
- डेटासेट मोड ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और सही विकल्प चुनें:
- रीड: कनेक्ट किए गए एलिमेंट आपके कलेक्शन का कंटेंट पढ़ और दिखा सकते हैं। ये एलिमेंट कलेक्शन कंटेंट में बदलाव नहीं कर सकते।
- रीड और राइट: कनेक्ट किए गए एलिमेंट आपके कलेक्शन का कंटेंट दिखा सकते हैं। इनपुट एलिमेंट्स आपके कलेक्शन में कंटेंट जोड़ या एडिट कर सकते हैं।
- एक बार में लोड हो सकने वाले आइटम्स की अधिकतम संख्या सेट करने के लिए आइटम्स पर लोड फ़ील्ड को एडिट करें।
ध्यान दें: जब विज़िटर्स 'लोड मोर' बटन, 'नेक्स्ट/प्रीवियस पेज' बटन या पेजिनेशन बार पर क्लिक करते हैं, तब भी एक बार में अधिकतम इतने ही आइटम लोड हो सकते हैं। स्टेप्स के लिए अगला सेक्शन देखें।

- (वैकल्पिक) गैलरी में सिर्फ़ खास आइटम्स दिखाने के लिए + ऐड फ़िल्टर पर क्लिक करें।
- (वैकल्पिक) गैलरी में कलेक्शन आइटम्स के दिखने का क्रम चुनने के लिए + ऐड सॉर्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 4 | (वैकल्पिक) 'लोड मोर' या नेविगेशन बटन बनाएं
अगर आपके कलेक्शन में बहुत सारे आइटम्स हैं, तो 'लोड मोर' बटन जोड़कर आप अपने पेज की लोडिंग परफॉर्मेंस बेहतर कर सकते हैं। आपके डेटासेट के
'आइटम्स पर लोड' फ़ील्ड में अधिकतम 1000 आइटम सेट किए जा सकते हैं। यह तय करता है कि आपकी गैलरी में शुरुआत में कितने आइटम लोड हो सकते हैं और विज़िटर्स के 'लोड मोर' बटन पर क्लिक करने से कितने अतिरिक्त आइटम लोड होंगे।
अगर आप 'नेक्स्ट/प्रीवियस पेज' बटन या पेजिनेशन बार कनेक्ट करते हैं, तो यह फ़ील्ड यह भी तय करता है कि आपकी गैलरी के हर 'पेज' पर कितने आइटम दिखेंगे।
Wix Editor
Studio एडिटर
चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:
'लोड मोर' बटन बनाएं
‘नेक्स्ट पेज’ और ‘प्रीवियस पेज’ बटन बनाएं
पेजिनेशन बार कनेक्ट करें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गैलरी को CMS से कनेक्ट करने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब पाने के लिए नीचे क्लिक करें।
साइट विजिटर्स गैलरी में दिखने वाले कंटेंट को कैसे फ़िल्टर कर सकते हैं?
क्या मैं गैलरी इमेज के लिंक को क्लिक करने पर खुलने के लिए सेट कर सकता हूं?
इस गैलरी के लिए CMS कनेक्शन ऑप्शन क्या हैं?
मेरी प्रो गैलरी का 'लोड मोर' बटन डेटासेट सेटिंग्स के अनुसार काम क्यों नहीं करता?



चुनें।

पर क्लिक करें।
पर क्लिक करें।