CMS: डेटासेट के बारे में
डेटासेट आपके पेज के एलिमेंट और आपके CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) कलेक्शन के कंटेंट के बीच अहम लिंक का काम करते हैं। ये सिर्फ़ काम करने के लिए होते हैं और आपकी लाइव साइट पर दिखाई नहीं देते। डेटासेट की मदद से आप कलेक्शन कंटेंट दिखाने, यूज़र इनपुट स्टोर करने या दोनों कामों के लिए टू-वे कनेक्शन बना सकते हैं। डेटासेट सेटिंग्स में आप तय कर सकते हैं कि कौनसे आइटम लोड हों, किस क्रम में हों और एक बार में कितने आइटम दिखाई दें।
अपने पेजों पर कलेक्शन कंटेंट कनेक्ट करके दिखाएं
डेटासेट की मदद से आप कंट्रोल कर सकते हैं कि आपके पेज एलिमेंट के कौनसे हिस्से, आपके कलेक्शन के किन फ़ील्ड से कनेक्ट हों। हर डेटासेट किसी कलेक्शन से कनेक्ट होता है और डेटासेट से कनेक्ट किया गया हर एलिमेंट, कलेक्शन के किसी फ़ील्ड से कनेक्ट होता है। इससे आप नए तरीके से मैनेज कर सकते हैं कि कौनसा कंटेंट कहां दिखाई दे।
अपना डिज़ाइन प्रोसेस आसान बनाने के लिए, डेटासेट को रिपीटर्स से कनेक्ट करें। रिपीटर्स की मदद से आप कई एलिमेंट वाला एक आइटम डिज़ाइन कर सकते हैं, जो उसी लेआउट में दोहराया जाता है। अपने डेटासेट में आप चुनते हैं कि कौनसे कलेक्शन फ़ील्ड, आइटम के एलिमेंट से कनेक्ट हों। इसके बाद आपके रिपीटर का हर आइटम एक जैसा लेआउट बनाए रखते हुए, आपके कलेक्शन से अलग आइटम दिखाता है।
डेटासेट को कलेक्शन और एलिमेंट से कनेक्ट करने का तरीका जानें।

कंट्रोल करें कि विज़िटर आपके कलेक्शन में क्या कर सकते हैं
कनेक्ट किए गए एलिमेंट और आपके कलेक्शन के बीच कौनसे एक्शन किए जा सकते हैं, यह तय करने के लिए डेटासेट मोड एडजस्ट करें।
अगर आप चाहते हैं कि विज़िटर इनपुट एलिमेंट का इस्तेमाल करके सीधे आपके कलेक्शन में कंटेंट सबमिट करें, तो डेटासेट मोड को राइट या रीड और राइट पर सेट करें। टेक्स्ट बॉक्स, रेडियो बटन, ड्रॉपडाउन मेन्यू, अपलोड बटन जैसे इनपुट एलिमेंट का इस्तेमाल करके कस्टम फ़ॉर्म बनाएं। आप सबमिशन को सिर्फ़ साइट मेंबर के लिए सीमित कर सकते हैं या हर कलेक्शन में कस्टम परमिशन बना सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि विज़िटर आपकी साइट पर इंटरैक्ट करते समय कलेक्शन कंटेंट को फ़िल्टर करने के लिए इनपुट एलिमेंट का इस्तेमाल करें, तो डेटासेट मोड को 'रीड और राइट' या 'रीड' पर सेट करें।

कंट्रोल करें कि कौनसे आइटम दिखें, कितने दिखें और किस क्रम में दिखें
डेटासेट से आपको इस बात पर पूरा कंट्रोल मिलता है कि विज़िटर कौनसा कंटेंट देखें, एक बार में कितने आइटम लोड हों और वे किस क्रम में दिखाई दें। इन विकल्पों का इस्तेमाल करने से आप अपनी साइट पर फ़ोकस्ड, तेज़ी से लोड होने वाला और दिलचस्प अनुभव बना सकते हैं।
- हर लोड में आइटम सीमित करें: एक बार में कितने कलेक्शन आइटम दिखाई दें, यह तय करने के लिए आइटम्स पर लोड फ़ील्ड का इस्तेमाल करें। कम आइटम दिखाने से आपका पेज तेज़ी से लोड होता है और लेआउट व्यवस्थित रहता है। विज़िटर को ज़्यादा कंटेंट देखने की सुविधा देने के लिए, "लोड मोर" बटन, "नेक्स्ट/प्रीवियस पेज" बटन या पेजिनेशन बार जैसे नेविगेशन फ़ीचर जोड़ें।
- कंटेंट दिखाने या छिपाने के लिए फ़िल्टर इस्तेमाल करें: विज़िटर को सिर्फ़ मनचाहे आइटम दिखाने के लिए, अपनी डेटासेट सेटिंग्स में फ़िल्टर जोड़ें। आप वैल्यू, कैटेगरी या कई कलेक्शन के आइटम आपस में रिलेट करके फ़िल्टर सेट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक कलेक्शन से एल्बम और दूसरे कलेक्शन से उससे मैच करने वाले गाने दिखा सकते हैं।
- क्रम को सॉर्ट या रैंडमाइज़ करें: सॉर्ट कंडीशन का इस्तेमाल करके आइटम को तारीख, नाम या कीमत जैसे किसी भी फ़ील्ड के आधार पर व्यवस्थित करें। क्या आप चाहते हैं कि विज़िटर को हर बार कुछ अलग दिखाई दे? डिस्प्ले ऑर्डर को शफ़ल करने के लिए रैंडम ऑर्डर टॉगल चालू करें। 'रैंडम ऑर्डर' चालू होने पर बाकी सभी सॉर्ट और पेजिनेशन बंद हो जाते हैं। आपकी साइट की कैशिंग सेटिंग्स के आधार पर, विज़िटर को वही रैंडम ऑर्डर या हर बार पेज लोड होने पर नया ऑर्डर दिखाई दे सकता है।
अपने डेटासेट में फ़िल्टर और सॉर्ट कंडीशन जोड़ने का तरीका जानें।

कस्टम नेविगेशन एलिमेंट बनाएं
अपनी ज़रूरत के मुताबिक कस्टम नेविगेशन एलिमेंट बनाकर, साइट पर नेविगेशन का अनुभव बेहतर करें। कस्टम नेविगेशन बटन बनाने के लिए, रेगुलर बटन को डेटासेट से कनेक्ट करें। इसके बाद, बटन पर क्लिक होने पर क्या हो, यह चुनने के लिए डेटासेट में "क्लिक एक्शन कनेक्ट्स टू" विकल्प चुनें, जैसे "लोड मोर", "नेक्स्ट डायनामिक पेज" या "नेक्स्ट आइटम"।
अगर किसी रिपीटर या गैलरी में बहुत ज़्यादा कंटेंट है, तो पेजिनेशन एलिमेंट का इस्तेमाल करें। पेजिनेशन की मदद से आप किसी लिस्ट के कंटेंट को अलग-अलग "पेजों" में बांट सकते हैं, ताकि विज़िटर आसानी से उनमें नेविगेट कर सकें। प्रोसेस को ऑटोमेट करने के लिए पेजिनेशन बार को डेटासेट से कनेक्ट करें। ऐसा करने से विज़िटर ज़्यादा कंटेंट ब्राउज़ करने के लिए आसानी से एक पेज से दूसरे पेज पर जा सकते हैं।
बटन और इमेज के लिए डेटासेट एक्शन के बारे में और जानें।

डायनामिक पेज का कंटेंट मैनेज करें
डेटासेट, डायनामिक लिस्ट पेज और डायनामिक आइटम पेज—दोनों के लिए जरूरी होते हैं। ये कलेक्शन में स्टोर किए गए कंटेंट और पेज के एलिमेंट्स के बीच ब्रिज का काम करते हैं।
डायनामिक लिस्ट पेज में, डेटासेट कनेक्ट किए गए कलेक्शन से कंटेंट लाते हैं और उसे रिपीटर के एलिमेंट्स के लिए उपलब्ध कराते हैं। इससे कई आइटम एक व्यवस्थित और दोहराए जाने वाले फॉर्मेट में डायनामिक रूप से दिखाए जा सकते हैं। रिपीटर को डेटासेट से कनेक्ट करने पर, दिखाए जाने वाले आइटम की संख्या कलेक्शन के कंटेंट के हिसाब से अपने-आप एडजस्ट हो जाती है।
इसी तरह, डायनामिक आइटम पेज में, डेटासेट किसी खास आइटम के कंटेंट और पेज एलिमेंट्स के बीच कनेक्शन बनाते हैं। डेटासेट कलेक्शन से उस खास आइटम को लाता है, जिससे आप रेगुलर पेज एलिमेंट्स का इस्तेमाल करके उसकी पूरी जानकारी दिखा सकते हैं।
डायनामिक पेज के साथ काम करने के बारे में और जानें।


