Wix Studio के बारे में
एजेंसियों और एंटरप्राइजेज के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म, Wix Studio पेश है। इस सुविधाजनक एंड-टू-एंड सॉल्यूशन में स्मार्ट डिज़ाइन क्षमताएं और सुविधाजनक डेवलपमेंट टूल शामिल हैं, जिनसे आप किसी भी इंडस्ट्री के क्लाइंट्स को शानदार नतीजे दे सकते हैं।
Wix Studio में आपके वर्कफ्लो को आसान बनाने के लिए टूल्स का एक पूरा सुइट मिलता है। इसमें एक सेंट्रलाइज़्ड वर्कस्पेस शामिल है, जहां से आप अपनी सभी साइट्स, दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले एसेट्स, ऐप्स, टीम, सब्सक्रिप्शन, डोमेन और बहुत कुछ आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसमें एडवांस्ड Studio Editor भी शामिल है, जिसमें रिस्पॉन्सिव एआई और ओपन प्लेटफॉर्म जैसी नेक्स्ट-जेन डिज़ाइन क्षमताएं हैं। इनसे आप ऐसी शानदार साइट्स बना सकते हैं, जो आपके क्लाइंट्स की उम्मीदों से भी बेहतर होंगी।
शुरू करने के लिए तैयार हैं?
Wix Studio पर स्विच करने के बारे में ज़्यादा जानें और हमारा Wix Studio Essentials कोर्स देखें।
कई वर्कस्पेस एक्सेस करें
Wix Studio में एक बिल्कुल नया वर्कस्पेस है, जहां आपको सैकड़ों साइट्स, अलग-अलग टीम्स, कई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ बनाने और मैनेज करने के लिए ज़रूरी सभी टूल्स मिलते हैं।

आप एक ही अकाउंट ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करके कई वर्कस्पेस का हिस्सा बन सकते हैं और उनके बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका अपना बिज़नेस है और आप किसी दूसरी एजेंसी के लिए भी काम करते हैं, तो एक वर्कस्पेस में अपनी बिज़नेस साइट्स मैनेज कर सकते हैं और साथ ही एजेंसी के वर्कस्पेस का हिस्सा भी बन सकते हैं।

आप साइट्स पेज से हर वर्कस्पेस की साइट्स एक्सेस कर सकते हैं। किसी खास साइट को खोजने के लिए एडिटर टाइप, प्रीमियम प्लान और पब्लिश स्टेटस जैसे एडवांस्ड फिल्टर इस्तेमाल करें। आप अपने वर्कस्पेस के सभी सब्सक्रिप्शन एक ही जगह देख और मैनेज भी कर सकते हैं। जिन सब्सक्रिप्शन पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है, उन्हें आपकी सुविधा के लिए सबसे ऊपर हाइलाइट किया जाएगा।
आपके वर्कस्पेस में ऐसी उपयोगी जानकारी भी मिलती है, जो आपके बिज़नेस को आगे बढ़ाने में मदद करती है। डिस्कवर पेज से आप नई रिलीज़, प्रोडक्ट अपडेट्स, दिलचस्प प्रोडक्ट बीटा और Wix के आने वाले सभी फीचर्स का उपयोगी रोडमैप एक्सेस करके हमेशा अपडेट रह सकते हैं।
ज़्यादा जानें:
अपनी टीम को एक ही जगह मैनेज करें
Wix Studio एक कोलैबोरेटिव एनवायरनमेंट देता है, जिसे आपके पूरे वर्कफ्लो को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपने टीममेट्स को वर्कस्पेस में शामिल होने के लिए इनवाइट करें। ऐसा करने से वे आपके प्रोजेक्ट्स पर आसानी से मिलकर काम कर सकते हैं।
टीम ओनर के तौर पर, आप वर्कस्पेस और खास साइट्स के लिए हर टीममेट के रोल और परमिशन कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इस पर्सनलाइज़्ड तरीके से हर टीममेट को उसकी एक्सपर्टीज़ के हिसाब से अनुभव मिलता है और वह अपने खास टास्क पर फोकस कर सकता है।
उदाहरण के लिए, आप अपनी टीम के वेबसाइट डिज़ाइनर को वर्कस्पेस की हर साइट का Studio Editor एक्सेस करने की परमिशन दे सकते हैं, ताकि वह साइट्स बना और अपडेट कर सके। वहीं, मार्केटिंग एक्सपर्ट को सिर्फ उन साइट्स का डैशबोर्ड एक्सेस करने की परमिशन दे सकते हैं, जिन्हें आप क्लाइंट्स के लिए प्रमोट कर रहे हैं।

ज़्यादा जानें:
दूसरों के साथ मिलकर काम करें
साइट्स पर काम करते समय, आप अपने टीममेट्स के साथ काम कर सकते हैं या फ्रीलांसर्स और क्लाइंट्स जैसे बाहरी लोगों के साथ कोलैबोरेट कर सकते हैं। हर कोलैबोरेटर के लिए रोल और परमिशन चुनें, ताकि वह अपनी एक्सपर्टीज़ के हिसाब से ही एक्शन ले सके।
अगर कई लोग एक ही समय पर Studio Editor में किसी साइट पर काम कर रहे हैं, तो वे कनकरंट एडिटिंग की मदद से कैनवस पर रियल टाइम में मिलकर साइट बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक डिज़ाइनर, राइटर और डेवलपर एक ही साइट पर साथ काम कर सकते हैं और एक-दूसरे के बदलाव तुरंत देख सकते हैं।

साइट पर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति कैनवस पर
कमेंट कर सकता है, दूसरों को टैग कर सकता है और संदर्भ देने के लिए किसी खास एलिमेंट से कमेंट अटैच कर सकता है।
इससे टीमों को फीडबैक या आइडिया शेयर करने के लिए कैनवस से बाहर नहीं जाना पड़ता। कमेंट सही संदर्भ में उपलब्ध होने से कम्युनिकेशन भी अधिक प्रभावी होता है। यह आपके क्लाइंट्स के लिए अपनी साइट पर फीडबैक देने का भी बेहतरीन तरीका है, ताकि आप उनकी बताई गई समस्याओं को ट्रैक और हल कर सकें।
आप टाइपोग्राफी थीम, कलर पैलेट और डिजाइन एसेट्स वाली
डिजाइन लाइब्रेरी भी बना सकते हैं, जिन्हें आपकी टीम इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी टीम के सभी प्रोजेक्ट्स में एक जैसा डिजाइन बना रहता है और आपके टीममेट्स का कीमती समय बचता है।
क्लाइंट्स के साथ काम कर रहे हैं?
अपने क्लाइंट्स के लिए खास परमिशन सेट करके तय करें कि वे अपनी साइट पर क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। अगर आप चाहें, तो क्लाइंट्स को अपनी साइट के डिजाइन में कोई भी बदलाव करने से रोक सकते हैं या उन्हें सिर्फ
कंटेंट मोड का एक्सेस दे सकते हैं।
Studio Editor के साथ अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं
अपनी क्रिएटिविटी को खुलकर इस्तेमाल करने के लिए हमारे
नए Wix Studio Editor का इस्तेमाल करें, जिसे आसानी से आकर्षक साइट्स बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। हमारे नए क्रिएशन फ्लो साइट बनाने के तरीके को पूरी तरह बदल देते हैं, जिससे यह प्रोसेस पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्रभावी हो जाता है।

विजुअल कैनवस पर स्मूद ड्रैग और ड्रॉप के साथ साइट बनाने का जाना-पहचाना अनुभव पाएं और ज्यादा जटिल डिजाइन लॉजिक को रेडी-टू-यूज टूल्स पर छोड़ दें। किसी भी नए प्लेटफॉर्म की तरह, इसे समझने में थोड़ा समय लग सकता है। शुरुआत करने के लिए, हमारा सुझाव है कि आप
Wix Studio Academy देखें। आपको ऑनबोर्ड करने और एक्सपर्ट बनने के लिए जरूरी सभी रिसोर्स हम उपलब्ध कराएंगे।
Studio Editor एक भरोसेमंद और स्टेबल टूल है, जो लाइव साइट की सीमलेस परफॉर्मेंस पक्की करता है। इससे आप पूरे भरोसे के साथ खूबसूरत वेबसाइट्स बना सकते हैं। इसके कुछ नए फीचर्स नीचे दिए गए हैं:
एआई फीचर्स
इंटरैक्शन और इफेक्ट्स
लेआउट टूल्स
CSS कंट्रोल
सीमलेस स्केलिंग और पिक्सेल एडिटिंग
ओपन प्लेटफॉर्म की क्षमताएं
नए टेम्प्लेट
Wix Studio इस्तेमाल करने का तरीका जानें:
Wix Studio Academy पर जाएं
रीयूजेबल एसेट्स बनाएं
Wix Studio के रीयूजेबल एसेट्स की मदद से आप अपने सभी प्रोजेक्ट्स में सेक्शन, कस्टम टेम्प्लेट और विजेट बना सकते हैं, उन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका वर्कफ्लो ज़्यादा बेहतर और सुविधाजनक बनता है।
डिजाइन लाइब्रेरी: अपनी डिजाइन प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए, डिजाइन किए गए सेक्शन, टाइपोग्राफी थीम और कलर पैलेट जैसे कस्टम एसेट्स बनाएं। आप इन्हें डिजाइन लाइब्रेरी में स्टोर कर सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर किसी दूसरे पेज या अपने वर्कस्पेस की किसी दूसरी Studio Editor साइट पर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी टीम भी आपकी डिजाइन लाइब्रेरी एक्सेस कर सकती है। ऐसा करने से आपकी टीम के प्रोजेक्ट्स में एक जैसा डिजाइन बना रहता है और आपके टीममेट्स का कीमती समय बचता है।
और जानें:

कस्टम टेंप्लेट्स: साइट बनाने के बाद, आप उसे आसानी से दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले टेंप्लेट में बदल सकते हैं। इससे आपकी एजेंसी में हर कोई अपनी बनाई जा रही सभी साइट्स पर इस टेंप्लेट का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे समय बचता है और डिजाइन व फंक्शनैलिटी में एकरूपता बनी रहती है।
और जानें:

दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले ऐप्स और विजेट्स: कस्टम ऐप्स और विजेट्स बनाने के लिए Wix Blocks और अन्य फ्रेमवर्क्स (CLI और सेल्फ-होस्टेड) का इस्तेमाल करें। आप इन्हें दूसरी साइट्स पर भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने ऐप्स को टीममेट्स और पार्टनर्स सहित अन्य लोगों के साथ आसानी से शेयर करें, ताकि वे भी इन्हें अपनी साइट्स पर इंस्टॉल कर सकें। कमाई का एक और जरिया शुरू करने के लिए, आप अपनी बनाई चीजें Wix ऐप मार्केट में बेच भी सकते हैं।

आप अपने सभी कस्टम ऐप्स और विजेट्स को सीधे Wix Studio वर्कस्पेस से बना और मैनेज कर सकते हैं।
और जानें:
अपने क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेज करें
Wix Studio की मदद से, आप बेहतर ऑनबोर्डिंग और मंथली रिपोर्ट्स के जरिए अपने क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेज कर सकते हैं।
क्लाइंट किट्स
आपके क्लाइंट की साइट तैयार होने के बाद, क्लाइंट किट की मदद से आसान और शानदार हैंडओवर एक्सपीरियंस बनाएं। वर्कस्पेस और साइट को नेविगेट करने के स्पष्ट निर्देश दें, ताकि इसमें शामिल हर व्यक्ति का एक्सपीरियंस आसान और बेहतर रहे। अपने क्लाइंट्स की खास जरूरतों के हिसाब से, आप Wix Studio के रिसोर्स शामिल कर सकते हैं या अपने वीडियो और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं।

और जानें:
क्लाइंट रिपोर्ट्स
इसके अलावा, आप अपने क्लाइंट्स को उनकी साइट की परफॉर्मेंस के बारे में हर महीने ऑटोमेटेड ईमेल भेज सकते हैं। एनालिटिक्स पर आधारित इन ईमेल्स में ई-कॉमर्स, बुकिंग्स और ब्लॉग डेटा के सेक्शन होते हैं। इनमें मौजूद अहम इनसाइट्स आपके क्लाइंट्स को सफलता की राह पर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं और आपको अपनी सर्विसेज अपसेल करने का मौका देती हैं। आप टेंप्लेट की थीम, फॉन्ट, सब्जेक्ट लाइन और शुरुआती मैसेज को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के बाद, पर्सनलाइज्ड डेटा सेक्शन वाली रिपोर्ट चुने गए रिसिपिएंट्स को हर महीने अपने-आप भेजी जाती है।

और जानें:
अपना कस्टमर केयर लॉग एक्सेस करें
आपके वर्कस्पेस में दिए गए खास सेक्शन से आप अपनी पूरी कस्टमर केयर हिस्ट्री का लॉग देख सकते हैं। इससे आप अपनी टीम के किसी भी सदस्य की पिछली बातचीत और रिपोर्ट की गई समस्याओं को ट्रैक कर सकते हैं।
उनके स्टेटस और समाधान की पूरी जानकारी देखें। पिछली चर्चाओं से जवाब और समाधान आसानी से खोजने के लिए लॉग का इस्तेमाल करें।
और जानें:

क्या आप Wix Partner Program में हैं?
अगर आप पार्टनर हैं, तो कॉलबैक का अनुरोध करने या टिकट सबमिट करने पर आपको खास प्रायोरिटी सपोर्ट मिलता है। Wix पार्टनर प्रोग्राम जॉइन करने का तरीका जानें।
चलते-फिरते अपने प्रोजेक्ट्स मैनेज करें
हमने Wix Studio के लिए एक बिल्कुल नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे आप चलते-फिरते भी पूरा कंट्रोल बनाए रख सकते हैं।
Wix Studio ऐप से आप अपनी एजेंसी की साइट, प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स मैनेज कर सकते हैं, Wix Marketplace से मिलने वाली लीड्स का जवाब दे सकते हैं, अपने कॉन्टैक्ट्स को मैसेज कर सकते हैं और पेमेंट पा सकते हैं। आप अपने क्लाइंट्स की साइट्स भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं, कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं और अपने टिकट्स के स्टेटस पर अपडेट पा सकते हैं।
इसके अलावा, आप अपने अकाउंट में वर्कस्पेसेज देख सकते हैं और उनके बीच स्विच कर सकते हैं, जिससे हर प्रोजेक्ट पर नजर बनाए रखना आसान हो जाता है। इस नए ऐप में आपको Wix ऐप की सभी सुविधाएं मिलती हैं—और भी बहुत कुछ।
ज़्यादा जानकारी पाएं:

Wix Partner Program से जुड़ें
Wix Studio यूजर के तौर पर, आप एजेंसियों और फ्रीलांसर्स के लिए बनाए गए लॉयल्टी प्रोग्राम Wix Partner Program से जुड़कर अपने बिजनेस को अगले लेवल पर ले जा सकते हैं। पार्टनर बनने पर आपको कई एक्सक्लूसिव फायदे मिलते हैं, जैसे 24/7 प्रायोरिटी सपोर्ट, रेवेन्यू शेयर के मौके और हमारी Partner Success Team से एक्सपर्ट गाइडेंस। साथ ही, आप अपनी सर्विसेज दिखाने और नई लीड्स पाने के लिए Wix Marketplace से जुड़ने के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं।
आगे बढ़ते हुए पॉइंट्स कमाएं और ऐसे एक्सक्लूसिव फायदे अनलॉक करें, जिनसे आपको अपना बिजनेस बढ़ाने और उसका विस्तार करने में मदद मिलेगी।

जुड़ने के लिए तैयार हैं?
Wix Partner Program से जुड़ने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाएं।

