Wix स्टूडियो: कस्टम ऐप्स बनाना
Wix स्टूडियो में, आप ऐसे Wix ऐप्स डिज़ाइन और
बिल्ड कर सकते हैं, जिन्हें सभी Wix साइट्स पर ऐड किया जा सकता है। हमारे ऐप और विजेट बिल्ड एनवायरनमेंट
Wix ब्लॉक्स में ऐप्स बनाएं और कोड करें, और अपने Wix स्टूडियो वर्कस्पेस में कस्टम ऐप्स से उन्हें मैनेज करें। आप अन्य फ्रेमवर्क्स (सेल्फ-होस्टेड और CLI) का इस्तेमाल करके भी अपने ऐप्स बना सकते हैं।

साथ मिलकर ऐप्स बनाने के लिए, अपने वर्कस्पेस में दूसरों के साथ आसानी से कोलैबोरेट करें। आप अपने ऐप्स को कस्टम टेम्पलेट्स और Wix साइट्स में ऐड कर सकते हैं। अपने ऐप्स से कमाई करने और उन्हें दुनियाभर में रिलीज़ करने के लिए, उन्हें Wix App Market में सबमिट भी कर सकते हैं।
ऐप बनाना
Wix ब्लॉक्स में ऐप बनाएं। इसे सिंपल रखें या बेसिक विजेट लेआउट से लेकर इंटरैक्टिव वेब कंपोनेंट्स तक कुछ भी ऐड करें, जिसमें APIs और कोड फ़ाइलें भी शामिल हैं।
ऐप बनाने के लिए:
- अपने Wix स्टूडियो वर्कस्पेस में कस्टम ऐप्स पर जाएं।
- ऊपर दाईं ओर + क्रिएट न्यू ऐप पर क्लिक करें।
- चुनें कि आप अपना ऐप कैसे बनाना चाहते हैं: ब्लॉक्स टेम्पलेट या ब्लैंक कैनवस से, या अन्य फ्रेमवर्क्स (CLI और सेल्फ-होस्टेड) एक्सप्लोर करें।
- विजेट्स, एलिमेंट्स, कोड और बहुत कुछ ऐड करके अपना ऐप बनाएं।
ब्लॉक्स में
बिल्ड पर क्लिक करने और अपने ऐप का नाम और डिस्क्रिप्शन ऐड करने के बाद, यह आपके Wix स्टूडियो वर्कस्पेस के
कस्टम ऐप्स टैब में दिखाई देगा।

अपना ऐप मैनेज करना
ऐप बन जाने के बाद, यह आपके Wix स्टूडियो वर्कस्पेस के कस्टम ऐप्स एरिया में दिखाई देगा।
अपने Wix स्टूडियो वर्कस्पेस के कस्टम ऐप्स में, आप अपनी टीम के बनाए ऐप्स को एडिट और मैनेज कर सकते हैं। अपनी लिस्ट में कोई ऐप खोजने के लिए, ऐप्स की लिस्ट को फ़िल्टर करें या दिखने वाले कॉलम्स को कस्टमाइज़ करें।

आपके ऐप मैनेजमेंट परमिशन, वर्कस्पेस में आपके रोल पर निर्भर करते हैं:
- ओनर सभी एक्शन कर सकते हैं।
- को-ओनर डुप्लिकेट और आर्काइव करने के अलावा सभी एक्शन कर सकते हैं।
- एडिटर एक्सेस वाले अन्य सभी रोल्स, डुप्लिकेट करने, आर्काइव करने, नाम बदलने और कोलैबोरेटर्स ऐड करने के अलावा सभी एक्शन कर सकते हैं।
अपना ऐप मैनेज करने के लिए:
- अपने Wix स्टूडियो वर्कस्पेस में कस्टम ऐप्स पर जाएं।
- संबंधित ऐप के आगे मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें और चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं: - Blocks में ऐप एडिट करें: आवश्यक बदलाव करने के लिए, Blocks में अपना ऐप खोलें।
- ऐप डैशबोर्ड पर जाएं: ऐप डैशबोर्ड में अपना ऐप एडिट करें।
- इंस्टॉल लिंक शेयर करें: दूसरों के साथ शेयर करने के लिए एक लिंक जनरेट करें, ताकि वे आपकी ऐप को अपनी साइट पर इंस्टॉल कर सकें।
- ऐप की जानकारी देखें: ऐप वर्जन की जानकारी और आपके वर्कस्पेस की उन साइटों की लिस्ट देखें जिन पर ऐप इंस्टॉल है।
- ऐप आर्काइव करें: ऐप को अपने आर्काइव में मूव करें। आर्काइव किया गया ऐप उन साइटों पर काम करता रहेगा जहां उसे पहले जोड़ा गया था, लेकिन उसे एडिट नहीं किया जा सकेगा या नई साइटों पर नहीं जोड़ा जा सकेगा।
ध्यान दें: ऐप आर्काइव होने के बाद, इस एक्शन को अनडू नहीं किया जा सकता।
अपने ऐप में कोलैबोरेटर जोड़ना
ऐप डिजाइन, बिल्ड और मैनेजमेंट के सभी पहलुओं पर टीम के सदस्यों या क्लाइंट के साथ मिलकर काम करें। अपने ऐप पर आपके साथ काम करने के लिए, कोलैबोरेटर को ईमेल इनविटेशन भेजकर इनवाइट करें।

अपने ऐप में कोलैबोरेटर जोड़ने के लिए:
- अपने Wix स्टूडियो वर्कस्पेस में कस्टम ऐप्स पर जाएं।
- संबंधित ऐप के आगे मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - ऐड कोलैबोरेटर्स पर क्लिक करें।
- जिन लोगों को इनवाइट करना है, उनका ईमेल डालें और उनका रोल चुनें।
- सेंड इनवाइट पर क्लिक करें।
अपना ऐप इंस्टॉल करना
आपका ऐप इस्तेमाल के लिए तैयार होने पर, आप उसे अपने वर्कस्पेस की किसी भी Wix साइट पर तुरंत जोड़ सकते हैं।
जल्द आ रहा है:
आप ऐप इंस्टॉलेशन लिंक किसी दूसरे Wix साइट क्रिएटर के साथ शेयर कर सकेंगे। वह साइट क्रिएटर लिंक पर क्लिक करके आपकी ऐप को अपनी साइट पर जोड़ सकेगा।

अपना ऐप इंस्टॉल करने के लिए:
- अपने Wix स्टूडियो वर्कस्पेस में कस्टम ऐप्स पर जाएं।
- संबंधित ऐप के आगे मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - इंस्टॉल ऑन अ साइट पर क्लिक करें।
- ऐप इंस्टॉल करने के लिए कोई साइट चुनें और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- नियमों और शर्तों से सहमत होने के लिए चेकबॉक्स चुनें। इसके बाद, एग्री और ऐड पर क्लिक करें।
- ऐप इंस्टॉलेशन पूरा करने के लिए, गो टू एडिटर पर क्लिक करें।
अपने ऐप को Wix ऐप मार्केट में पब्लिश करना
अपने ऐप को Wix ऐप मार्केट में सबमिट करें, ताकि Wix के सभी यूज़र इसे मुफ़्त या तय शुल्क देकर अपनी साइट्स में जोड़ सकें। Wix ऐप मार्केट के लिए थर्ड-पार्टी ऐप बनाने का तरीका जानें।

अपने ऐप को Wix ऐप मार्केट में सबमिट करने के लिए:
- अपने Wix स्टूडियो वर्कस्पेस में कस्टम ऐप्स पर जाएं।
- संबंधित ऐप के आगे मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - पब्लिश टू द ऐप मार्केट पर क्लिक करें।
आपको अपने ऐप के डैशबोर्ड पर ले जाया जाएगा, जहां से आप ऐप लॉन्च प्रोसेस शुरू कर सकेंगे।

