Wix Studio: Wix Marketplace में शामिल होने के लिए अप्लाई करना
Wix Marketplace से जुड़कर अपना बिजनेस बढ़ाएं और संभावित क्लाइंट्स से कनेक्ट हों। अपनी एक्सपर्टीज दिखाएं, ग्लोबल ऑडियंस के सामने अपना काम हाइलाइट करें और प्रोफेशनल सर्विसेज खोज रहे Wix यूजर्स से क्वालिटी लीड्स पाएं।

अप्लाई करने के लिए जरूरी शर्तें और सुझाव
Wix Marketplace के हाई स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए, सभी आवेदकों की पहले स्क्रीनिंग की जाती है। अपना आवेदन सबमिट करने से पहले नीचे दी गई जरूरी शर्तों और सुझावों को रिव्यू करें।
जरूरी:
अगर आप तय मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, तो आपका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। पक्का करें कि आप
Wix Marketplace की उपयोग की शर्तों का पालन करते हैं।
अप्लाई करने के लिए जरूरी शर्तें
Wix Marketplace से जुड़ने के लिए आपको ये जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
- Partner Program लेवल: Wix Partner Program में Icon लेवल हासिल करें और आपके कम से कम 20 Premium साइट्स 30 दिनों या उससे ज्यादा समय से पब्लिश होनी चाहिए।
- Wix अकाउंट: आपके आवेदन को रिव्यू करने से पहले आपका Wix अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए।
- बिजनेस वेबसाइट: अपने काम को दिखाने वाली एक अलग वेबसाइट सबमिट करें। Behance, Upwork या Fiverr जैसे प्लेटफॉर्म की प्रोफाइल स्वीकार नहीं की जाएगी।
नोट: आपकी साइट किसी कस्टम डोमेन से कनेक्ट होनी चाहिए। फ्री साइट्स इसके लिए योग्य नहीं हैं। - पोर्टफोलियो प्रोजेक्ट्स: कम से कम 5 ऐसी Premium Wix साइट्स सबमिट करें जो:
- लाइव हों और उनमें कोई एरर न हो, जैसे 404 पेज।
- आपने बनाई हों या उन्हें बनाने में सहयोग किया हो।
- उनमें कोई आपत्तिजनक कंटेंट शामिल न हो।
- भाषा: फिलहाल आवेदन सिर्फ अंग्रेजी, चीनी, चेक, डेनिश, डच, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली, रूसी, स्पैनिश, स्वीडिश, थाई, तुर्की और यूक्रेनी भाषाओं में स्वीकार किए जाते हैं।
- लोकेशन: आपके आवेदन में आपके बिजनेस की सही लोकेशन होनी चाहिए। अगर आपका बिजनेस EU में है या आप EU के क्लाइंट्स के साथ काम करते हैं, तो Digital Services Act (DSA) का पालन करने के लिए अतिरिक्त जानकारी देना जरूरी है।
नोट:
अपनी Marketplace प्रोफाइल में Wix ब्रैंड या लोगो का इस्तेमाल न करें।
Wix Marketplace लीड मैचिंग गाइडलाइंस के बारे में ज्यादा जानें।
पोर्टफोलियो साइट्स सबमिट करने के लिए सुझाव
आपके पोर्टफोलियो का मूल्यांकन डिजाइन क्वालिटी, यूजर एक्सपीरियंस और एडवांस्ड फंक्शनैलिटी के आधार पर किया जाता है। इसमें संबंधित सर्टिफिकेशन और क्लाइंट्स को भेजे गए डॉक्यूमेंट्स के उदाहरण शामिल करें, जैसे प्रोजेक्ट ब्रीफ, क्लाइंट टेस्टिमोनियल्स, प्रपोजल वगैरह।
अपने आवेदन को ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इन सुझावों को फॉलो करें:
- कंटेंट साफ रखें: कंटेंट छोटा, अच्छी तरह स्ट्रक्चर किया हुआ और समझने में आसान हो। मुख्य सीटीए (कॉल टू एक्शन लिंक) को पेज के ऊपरी हिस्से में प्रमुखता से रखें, ताकि वे बिना स्क्रॉल किए दिखें।
- आकर्षक विजुअल्स शामिल करें: साइट के उद्देश्य से मेल खाने वाली हाई-क्वालिटी इमेज और ग्राफिक एलिमेंट्स शामिल करें।
- आसान नेविगेशन शामिल करें: मेन्यू और साइट स्ट्रक्चर को सरल और यूजर-फ्रेंडली रखें।
- एक्सेसिबिलिटी के लिए ऑप्टिमाइज करें: पक्का करें कि साइट मोबाइल-फ्रेंडली, एसईओ-ऑप्टिमाइज्ड और सभी यूजर्स के लिए एक्सेसिबल हो।
- डिजाइन में कंसिस्टेंसी बनाए रखें: एक-दूसरे से मेल खाने वाले डिजाइन एलिमेंट्स इस्तेमाल करें, जैसे रंग, फॉन्ट, बटन और आइकन।
- एडवांस्ड फंक्शनैलिटी दिखाएं: Velo by Wix, डेटाबेस या ऐप्स जैसे एडवांस्ड टूल्स से बनाए गए कस्टम सॉल्यूशंस को हाइलाइट करें।
Wix Marketplace में शामिल होने के लिए अप्लाई करना
Wix Marketplace में शामिल होने के लिए अप्लाई करें। एप्लिकेशन प्रोसेस के दौरान आप किसी भी समय अपनी प्रोग्रेस सेव कर सकते हैं।
Wix Marketplace में शामिल होने के लिए अप्लाई करने का तरीका:
- अपने Wix Studio वर्कस्पेस में मार्केटप्लेस ओवरव्यू पर जाएं।
- अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।
- जनरल इन्फो टैब में अपने बिजनेस की जानकारी दें, संभावित क्लाइंट्स से अपना परिचय कराने के लिए छोटा डिस्क्रिप्शन जोड़ें, अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक शामिल करें और वे प्लेटफॉर्म चुनें जिन पर आप साइट बनाते हैं (Wix Studio/Wix)। अगर आपके पास Wix Studio सर्टिफिकेशन हैं, तो वे इस टैब में अपने-आप दिखाई देंगे।
- पोर्टफोलियो टैब में, कम से कम 5 प्रीमियम Wix साइट्स सबमिट करने के लिए + ऐड प्रोजेक्ट पर क्लिक करें। ये साइट्स आपकी एक्सपर्टीज दिखाने वाली और पोर्टफोलियो की जरूरतों को पूरा करने वाली होनी चाहिए।
- सर्विसेज और रेट्स टैब में, अपनी दी जाने वाली सर्विसेज चुनें और हर सर्विस की शुरुआती रेट सेट करें।
- योर एक्सपीरियंस टैब में अपने प्रोफेशनल बैकग्राउंड के बारे में अतिरिक्त जानकारी दें। इसमें क्लाइंट रेफरेंस, सर्टिफिकेशन और क्लाइंट्स के साथ शेयर किए गए डॉक्यूमेंट्स के उदाहरण शामिल करें। यह भी बताएं कि आप Wix के नए फीचर्स से कैसे अपडेट रहते हैं और कोई भी अतिरिक्त जानकारी शामिल करें जो आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं।
- लैंग्वेज और लोकेशन टैब में, वे देश चुनें जिनके क्लाइंट्स के साथ आप काम करना चाहते हैं और वे लैंग्वेज चुनें जिनमें आप काम करते हैं। अगर आप ईयू के क्लाइंट्स के साथ काम करते हैं या ईयू में स्थित हैं, तो ईयू के डिजिटल सर्विसेज एक्ट (डीएसए) का अनुपालन करने के लिए अपने बिजनेस की अतिरिक्त जानकारी दें।
- अप्लाई पर क्लिक करें।

