# Studio एडिटर: डिज़ाइन एसेट्स को सेव करना और दोबारा इस्तेमाल करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/studio-editor-saving-and-reusing-design-assets (updated 2026-09-18)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

भविष्य में इस्तेमाल के लिए एलिमेंट्स और सेक्शन सेव करें, ताकि आपका डिज़ाइन प्रोसेस ज़्यादा आसान और तेज़ हो। आप इन्हें [डिज़ाइन लाइब्रेरी](https://support.wix.com/hi/article/studio-editor-creating-and-managing-design-libraries) में स्टोर कर सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर चाहे वह आपके अकाउंट के किसी दूसरे पेज पर हो या किसी दूसरी Studio एडिटर साइट पर।

---

## डिज़ाइन सेव करना

एलिमेंट्स और सेक्शन जल्दी सेव करने के लिए, डिज़ाइन पर राइट-क्लिक करें और **सेव ऐज़ एसेट** चुनें।

आप अपना डिज़ाइन **सेव्ड एसेट्स** में स्टोर कर सकते हैं। यह एकलाइब्रेरी है, जो साइट के ऐड एलिमेंट्स पैनल में हमेशा उपलब्ध रहती है। इसके अलावा, आप इसे ऐसी [डिज़ाइन लाइब्रेरी](https://support.wix.com/hi/article/studio-editor-creating-and-managing-design-libraries) में सेव कर सकते हैं, जो आपके अकाउंट की सभी Studio एडिटर साइट्स पर उपलब्ध होती है।

### डिज़ाइन सेव करने के लिए:

1. संबंधित एलिमेंट या सेक्शन पर राइट-क्लिक करें।
2. **सेव ऐज़ एसेट** पर क्लिक करें।
3. अपने डिज़ाइन का नाम दर्ज करें।
4. **ऐड टू** ड्रॉप-डाउन से संबंधित लाइब्रेरी चुनें।  
**टिप:** उसी समय नई लाइब्रेरी बनाने के लिए, **क्रिएट न्यू लाइब्रेरी** पर क्लिक करें।
5. **सेव** पर क्लिक करें।

![डिज़ाइन किए गए सेक्शन को सेव करना और संबंधित लाइब्रेरी चुनने का तरीका दिखाना](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2023/07/12/fcd832e2-ddb3-4e8d-a13b-5c6069c48ad2/9cdb3936-c4c0-474f-8395-7d7d3e4c5035.png)

> **ध्यान दें:** [ग्लोबल सेक्शन](https://support.wix.com/hi/article/studio-editor-using-global-sections) को एसेट्स के तौर पर सेव नहीं किया जा सकता। साथ ही, अगर आपके सेक्शन में नीचे दिए गए एलिमेंट्स में से कोई भी शामिल है, तो आप उसे डिज़ाइन एसेट के तौर पर सेव नहीं कर सकते: 
>
> * Wix ऐप्स (जैसे Wix स्टोर्स, Wix बुकिंग्स)
> * फ़ॉर्म
> * हैमबर्गर और हॉरिज़ॉन्टल मेन्यू
> * इनपुट फ़ील्ड
> * पॉपअप
> * प्रो गैलरी
> * थर्ड-पार्टी ऐप्स (जैसे, इंस्टाग्राम फ़ीड)

---

## सेव किए गए डिज़ाइन का दोबारा इस्तेमाल करना

ऐड एलिमेंट्स पैनल से सीधे अपने डिज़ाइन एक्सेस करें। एसेट्स टैब में इस साइट के एसेट्स के साथ-साथ आपके अकाउंट की किसी भी डिज़ाइन लाइब्रेरी के एसेट्स भी दिखते हैं।

### सेव किए गए डिज़ाइन का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए:

1. एडिटर की बाईं ओर **ऐड एलिमेंट्स**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2023/06/14/cef22a14-dfc9-43c7-a54f-72ed83266050/741248d2-4240-497e-a282-2a7d15d8afac.png) पर क्लिक करें।
2. **एसेट्स** पर क्लिक करें।
3. कोई डिज़ाइन लाइब्रेरी या **सेव्ड एसेट्स** टैब चुनें।
4. (सिर्फ लाइब्रेरी के लिए) चुनें कि कौन-से कलर और टाइपोग्राफी स्टाइल्स इस्तेमाल करने हैं:  
   * **दिस लाइब्रेरी:** इस लाइब्रेरी में पहले से सेव किए गए कलर और टाइपोग्राफी स्टाइल्स।  
   * **साइट स्टाइल्स:** वे कलर और टाइपोग्राफी स्टाइल्स जिन्हें आपने इस साइट के लिए सेट किया है। इसे चुनने से आपका डिज़ाइन ज़रूरत के मुताबिक मौजूदा लुक और फील में अपने-आप एडजस्ट हो जाता है।
5. संबंधित एलिमेंट या सेक्शन को पेज पर ड्रैग करें।

![ऐड एलिमेंट्स पैनल में लाइब्रेरी के हिसाब से बांटे गए एसेट्स टैब का उदाहरण](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2023/07/12/9a518852-5eb7-4f7c-ae76-984d327e0097/8100bafc-e582-40de-be68-10408449556f.png)

---

## सेव किए गए डिज़ाइन मैनेज करना

ऐड एलिमेंट्स पैनल के एसेट्स टैब से अपने सेव किए गए डिज़ाइन मैनेज करें। आप एसेट्स को लाइब्रेरी के बीच मूव या रीनेम कर सकते हैं और जिनकी अब ज़रूरत नहीं है, उन्हें डिलीट कर सकते हैं।

### अपने सेव किए गए डिज़ाइन मैनेज करने के लिए:

1. एडिटर की बाईं ओर **ऐड एलिमेंट्स**![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2023/06/14/cef22a14-dfc9-43c7-a54f-72ed83266050/741248d2-4240-497e-a282-2a7d15d8afac.png) पर क्लिक करें।
2. **एसेट्स** पर क्लिक करें।
3. कोई डिज़ाइन लाइब्रेरी या **सेव्ड एसेट्स** टैब चुनें।
4. चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:

**एसेट को रीनेम करना**

1. संबंधित डिज़ाइन के आगे मोर ऐक्शंस आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2020/06/25/aceeef7e-c3e1-4a29-8c8a-dc9c4b214802/6e2ead4c-f4b0-4305-82ea-83ea24e0e120.png) पर क्लिक करें।
2. **रीनेम एसेट** पर क्लिक करें।
3. अपने डिज़ाइन के लिए नया नाम डालें।
4. **सेव** पर क्लिक करें।

**लाइब्रेरी में एसेट जोड़ना**

1. संबंधित डिज़ाइन के आगे मोर ऐक्शंस आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2020/06/25/aceeef7e-c3e1-4a29-8c8a-dc9c4b214802/6e2ead4c-f4b0-4305-82ea-83ea24e0e120.png) पर क्लिक करें।
2. **ऐड एसेट टू लाइब्रेरी**/**ऐड टू अनदर लाइब्रेरी** पर क्लिक करें।
3. ड्रॉप-डाउन से डेस्टिनेशन लाइब्रेरी चुनें।
4. **सेव** पर क्लिक करें।

**डिज़ाइन हटाना**

1. संबंधित डिज़ाइन के आगे मोर ऐक्शंस आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2020/06/25/aceeef7e-c3e1-4a29-8c8a-dc9c4b214802/6e2ead4c-f4b0-4305-82ea-83ea24e0e120.png) पर क्लिक करें।
2. **डिलीट एसेट** पर क्लिक करें।
3. कन्फर्म करने के लिए, पॉप-अप में **डिलीट** पर क्लिक करें।

![हर सेव किए गए एसेट के लिए दिखाई देने वाले मैनेजमेंट ऑप्शंस का स्क्रीनशॉट](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2023/07/12/09c35225-df13-4361-9033-058e4c9746fd/3aff3179-184c-421c-9895-05c689e6b107.png)
