CMS: कलेक्शन से जुड़ी समस्याएं ट्रबलशूट करना
आपके CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) में कलेक्शन मैनेज करते समय कभी-कभी समस्याएं आ सकती हैं। चाहे पेज एलिमेंट कनेक्ट करना हो, परमिशन सेट करना हो या कंटेंट सिंक करना हो, इन समस्याओं को ट्रबलशूट करने से आपकी साइट बिना किसी रुकावट के चलती है। उदाहरण के लिए, मान लें कि कोई रियल एस्टेट एजेंट प्रॉपर्टी लिस्टिंग अपडेट करता है, लेकिन नई प्रॉपर्टी उसकी साइट पर ठीक से दिखाई नहीं देतीं। यह गाइड ऐसी समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी।
सुझाव:
आप अपने कलेक्शन के व्यू कनेक्शंस पेज से कलेक्शन से जुड़ी कई समस्याएं ट्रबलशूट कर सकते हैं।
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में CMS पर जाएं।
- संबंधित कलेक्शन पर क्लिक करें।
- ऊपर दाईं ओर मोर ऐक्शंस पर क्लिक करें और व्यू कनेक्शंस चुनें।
अपने पेज एलिमेंट के कनेक्शन चेक करें
कलेक्शन बनाने और अपने पेज पर डेटासेट जोड़ने के बाद, पक्का करें कि सभी एलिमेंट और यूजर इनपुट डेटासेट से कनेक्ट हैं। इससे कंटेंट ठीक से दिखाई देगा। यह भी पक्का करें कि इमेज, टेक्स्ट और बटन जैसे हर एलिमेंट सही डेटासेट से कनेक्ट हैं।
अपने एलिमेंट और कलेक्शन के बीच डेटासेट कनेक्शन चेक करने का तरीका जानें।
अपने कलेक्शन की परमिशन चेक करें
परमिशन से तय होता है कि कलेक्शन का कंटेंट कौन देख, बना, अपडेट और डिलीट कर सकता है। पक्का करें कि आपने सही परमिशन सेट की हैं और वे आपकी साइट के यूजर रोल्स के मुताबिक हैं। अगर किसी कलेक्शन की परमिशन गलत तरीके से कॉन्फिगर की गई हैं, तो आपकी साइट के CMS डैशबोर्ड में परमिशंस कॉलम के अंदर एक वार्निंग आइकन दिखाई देता है।
इनका तरीका जानें:
यह पक्का करने के लिए कि परमिशन सही तरीके से सेट की गई हैं, अपने कलेक्शन की परमिशन चेक करें।
अपने वैकल्पिक सैंडबॉक्स और लाइव कलेक्शन सिंक करें
अगर आपने सैंडबॉक्स कलेक्शन चालू किए हैं, तो ध्यान रखें कि एक कलेक्शन में किए गए बदलाव दूसरे पर असर नहीं डालते। अपडेट लागू करने के लिए कंटेंट सिंक करें। सैंडबॉक्स और लाइव कलेक्शन के डाटा में अंतर से बचने के लिए अपने कलेक्शन नियमित रूप से सिंक करें।
अगर आपने सैंडबॉक्स कलेक्शन चालू किए हैं, तो अपने सैंडबॉक्स और लाइव कलेक्शन का कंटेंट सिंक करने का तरीका जानें।
अपना डेटासेट मोड चेक करें
डेटासेट यह कंट्रोल करते हैं कि साइट विजिटर आपके कलेक्शन के कंटेंट के साथ कैसे इंटरैक्ट कर सकते हैं। पक्का करें कि आपका डेटासेट सही मोड पर सेट है। आप नीचे दिए गए डेटासेट मोड में से चुन सकते हैं:
- रीड: कनेक्टेड एलिमेंट आपके कलेक्शन का कंटेंट पढ़ और दिखा सकते हैं। ये एलिमेंट कलेक्शन के कंटेंट में बदलाव नहीं कर सकते।
- राइट: कनेक्टेड एलिमेंट कलेक्शन का कंटेंट नहीं दिखा सकते। इनपुट एलिमेंट कलेक्शन में कंटेंट जोड़ सकते हैं, लेकिन उसके मौजूदा कंटेंट में बदलाव नहीं कर सकते।
- रीड और राइट: कनेक्टेड एलिमेंट आपके कलेक्शन का कंटेंट दिखा सकते हैं। इनपुट एलिमेंट आपके कलेक्शन में कंटेंट जोड़ या एडिट कर सकते हैं।
अपना डेटासेट मोड एडिट करने और दूसरी डेटासेट सेटिंग्स मैनेज करने का तरीका जानें।
अपने ब्राउजर की सेटिंग्स चेक करें
अगर आपका ब्राउज़र थर्ड-पार्टी कुकीज़ को ब्लॉक करता है, तो आपको अपना कंटेंट दिखाने या एडिट करने में समस्या हो सकती है।
पक्का करें कि आपका ब्राउज़र Wix की किसी भी कुकी को ब्लॉक नहीं कर रहा है।
कलेक्शन में आइटम जोड़ने से जुड़ी समस्याएं चेक करें
कई वजहों से आप किसी कलेक्शन में आइटम नहीं जोड़ पाते हैं। आम समस्याओं को ट्रबलशूट करने का तरीका यहां दिया गया है:
आइटम जोड़ने के लिए पर्याप्त परमिशन नहीं है
Wix ऐप कलेक्शन और एक्सटर्नल कलेक्शन
सर्वर से कलेक्शन आइटम ID एरर आता है
कलेक्शन उपलब्ध नहीं है (हटा दिया गया है, मौजूद नहीं है या सर्वर उसे ढूंढ नहीं पा रहा है)
अपने कलेक्शन फ़ील्ड टाइप चेक करें
कलेक्शन फ़ील्ड टाइप से तय होता है कि आप कलेक्शन फ़ील्ड में किस तरह का डाटा स्टोर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, नंबर फ़ील्ड टाइप में आप सिर्फ़ संख्याएं स्टोर कर सकते हैं। CMS से कनेक्ट किए जाने वाले एलिमेंट भी सिर्फ़ कुछ खास फ़ील्ड टाइप से ही कनेक्ट हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, रिच कंटेंट एलिमेंट सिर्फ़ रिच कंटेंट फ़ील्ड टाइप से कनेक्ट हो सकता है।
अगर आपको अपने फ़ील्ड में सही तरह का डाटा स्टोर करने या एलिमेंट को उनसे कनेक्ट करने में समस्या आ रही है, तो चेक करें कि आप सही फ़ील्ड टाइप इस्तेमाल कर रहे हैं।
हर कलेक्शन फ़ील्ड टाइप में स्टोर किए जा सकने वाले कंटेंट के प्रकारों के बारे में और जानें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कलेक्शन से जुड़ी दूसरी समस्याओं को ट्रबलशूट करने का तरीका जानने के लिए नीचे क्लिक करें।
मुझे यह मैसेज क्यों दिखाई देता है: "सिंटैक्स एरर की वजह से कलेक्शन लोड नहीं हुआ"?
मेरा कलेक्शन लोड न होने पर “सर्वर ने जवाब नहीं दिया” एरर क्यों दिखाई देता है?
मेरे कलेक्शन को लोड होने में इतना समय क्यों लगता है?
मेरे CMS डायनामिक पेज पर 404 एरर क्यों दिखाई दे रहा है?
मेरा रिपीटर, गैलरी या तालिका CMS से सही डाटा क्यों नहीं दिखा रहा है?
मैं डायनामिक पेज या रिपीटर पर दिखाए जाने वाले आइटम की संख्या कैसे बढ़ा सकता हूँ?
मेरे CMS कलेक्शन की कुछ इमेज टूटी हुई या करप्ट क्यों दिखाई देती हैं?
मेरे CMS कलेक्शन में खाली वैल्यू क्यों दिखाई दे रही हैं और क्या मैं उन्हें हटा सकता हूँ?
मैं अपना कलेक्शन क्यों नहीं हटा सकता?

