CMS: CMS कंटेंट को ट्रांसलेट करने के लिए Wix Multilingual का इस्तेमाल करना
8 मिनट
Wix Multilingual की मदद से अपनी साइट पर दिखने वाले CMS कलेक्शन कंटेंट को ट्रांसलेट करें और दुनिया भर के विज़िटर्स तक पहुंचें।

शुरू करने से पहले:
- अपनी साइट पर Wix Multilingual जोड़ें और सेट अप करें।
- CMS कलेक्शन बनाएं।
- अपने कलेक्शन कंटेंट को साइट एलिमेंट्स से कनेक्ट करें और अपनी साइट प्रकाशित करें।
Wix Multilingual, CMS के साथ कैसे काम करता है
अपनी साइट पर Wix Multilingual जोड़ने और सेट अप करने पर, योग्य CMS कलेक्शन आपके ट्रांसलेशन मैनेजर में अपने-आप दिखाई देने लगते हैं। वहां से, आप अपनी लाइव साइट पर दिखने वाले हर सपोर्टेड कलेक्शन फ़ील्ड को ट्रांसलेट कर सकते हैं। आप टेक्स्ट को मैन्युअली ट्रांसलेट कर सकते हैं, किसी खास टेक्स्ट को ऑटो-ट्रांसलेट कर सकते हैं या सभी सपोर्टेड टेक्स्ट को एक साथ ऑटो-ट्रांसलेट कर सकते हैं।
Wix Multilingual इंस्टॉल करने के बाद नया कलेक्शन बनाने पर, उसे ट्रांसलेट करने के लिए अपने ट्रांसलेशन मैनेजर में मैन्युअली जोड़ना न भूलें। आप ट्रांसलेशन मैनेजर में कभी भी कलेक्शन जोड़ या हटा सकते हैं।
सपोर्टेड CMS कलेक्शन फ़ील्ड टाइप:
Wix Multilingual में, आप इन फ़ील्ड टाइप को ट्रांसलेट कर सकते हैं:
टेक्स्ट,
रिच कंटेंट,
रिच टेक्स्ट,
इमेज और
URL।
कलेक्शन को ट्रांसलेट करने से जुड़ी पात्रता की शर्तें
Wix Multilingual सेट अप करने पर, योग्य कलेक्शन कंटेंट अपने-आप ट्रांसलेशन मैनेजर में जुड़ जाता है। Wix Multilingual सेट अप हो जाने के बाद, नए कलेक्शन अपने-आप नहीं जुड़ते। हालांकि, शर्तें पूरी करने वाले कलेक्शन आप मैन्युअली जोड़ सकते हैं।
इन CMS फीचर्स को ट्रांसलेट नहीं किया जा सकता:
- सैंडबॉक्स: सैंडबॉक्स कलेक्शन के कंटेंट को ट्रांसलेट नहीं किया जा सकता। अगर आपने सैंडबॉक्स इनेबल किया है, तो योग्य कलेक्शन के सिर्फ लाइव कलेक्शन कंटेंट को ट्रांसलेट किया जा सकता है।
- डायनामिक पेज URL: डायनामिक पेज के दूसरी भाषाओं वाले वर्ज़न के URL ट्रांसलेट नहीं किए जा सकते। इसके बजाय, URL में भाषा का कोड (जैसे FR, ES, DE) जोड़ा जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी डायनामिक आइटम पेज का अंग्रेज़ी URL "mysite.com/cat/food" है, तो उसके फ़्रेंच वर्ज़न का URL "mysite.com/chatte/nourriture" नहीं हो सकता। फ़्रेंच वर्ज़न का URL "mysite.com/fr/cat/food" होगा।
- Wix ब्लॉक्स कलेक्शन: Wix ब्लॉक्स में बनाए गए कलेक्शन को ट्रांसलेट नहीं किया जा सकता।
- PII डाटा: व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (PII) वाला डाटा ट्रांसलेशन के लिए योग्य नहीं है।
ट्रांसलेशन मैनेजर में अपने-आप जोड़े गए कलेक्शन
Wix Multilingual का सेटअप पूरा करने पर, नीचे दी गई सभी शर्तों को पूरा करने वाले कलेक्शन अपने-आप ट्रांसलेशन मैनेजर में जुड़ जाते हैं:
- आपके कलेक्शन: कलेक्शन आपके या आपके कोलैबोरेटर्स के बनाए हुए होने चाहिए। Wix ऐप और Wix फ़ॉर्म कलेक्शन इसके लिए योग्य नहीं हैं।
- Enterprise के शेयर किए गए कलेक्शन नहीं: Enterprise अकाउंट में शेयर किए गए कलेक्शन ट्रांसलेशन के लिए योग्य नहीं हैं।
- कंटेंट वाला कम से कम एक योग्य फील्ड: कलेक्शन में इनमें से कम से कम एक फील्ड टाइप में कंटेंट होना चाहिए: टेक्स्ट, रिच कंटेंट, रिच टेक्स्ट, इमेज या URL।
- अधिकतम 1,000 आइटम: कलेक्शन में अधिकतम 1,000 आइटम हो सकते हैं। 1,000 से अधिक आइटम वाले कलेक्शन योग्य नहीं हैं।
- डायनामिक पेज होना चाहिए: कलेक्शन से जुड़ा कम से कम एक डायनामिक पेज होना चाहिए।
वे कलेक्शन जिन्हें आप ट्रांसलेशन मैनेजर में मैन्युअली जोड़ सकते हैं
Wix Multilingual सेट अप करने के बाद, आपके बनाए नए कलेक्शन अपने-आप ट्रांसलेशन मैनेजर में नहीं जुड़ते। उनका ट्रांसलेशन करने के लिए, आपको उन्हें मैन्युअली जोड़ना होगा।
ट्रांसलेशन मैनेजर के लिए योग्य होने के लिए, कलेक्शन को नीचे दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आपके कलेक्शन: कलेक्शन आपके या आपके कोलैबोरेटर्स के बनाए हुए होने चाहिए। Wix ऐप और Wix फ़ॉर्म कलेक्शन इसके लिए योग्य नहीं हैं।
- Enterprise के शेयर किए गए कलेक्शन नहीं: Enterprise अकाउंट में शेयर किए गए कलेक्शन ट्रांसलेशन के लिए योग्य नहीं हैं।
- अधिकतम 10,000 आइटम: कलेक्शन में अधिकतम 10,000 आइटम हो सकते हैं। 10,000 से अधिक आइटम वाले कलेक्शन योग्य नहीं हैं।
- कम से कम एक योग्य फील्ड: कलेक्शन में इनमें से कम से कम एक फील्ड टाइप होना चाहिए: टेक्स्ट, रिच कंटेंट, रिच टेक्स्ट, इमेज या URL। योग्य होने के लिए इन फील्ड में कंटेंट होना जरूरी नहीं है।
CMS कलेक्शन के कंटेंट का ट्रांसलेशन करना
Wix Multilingual इंस्टॉल करने के बाद, आप अपने CMS कलेक्शन से ट्रांसलेशन मैनेजर एक्सेस कर सकते हैं और वहां कलेक्शन मैन्युअली जोड़ या हटा सकते हैं। इसके बाद, अपनी पूरी साइट का ट्रांसलेशन एक साथ करें या टेक्स्ट की हर स्ट्रिंग का अलग-अलग ट्रांसलेशन करें।
आपकी लाइव साइट पर दिखने वाले CMS कंटेंट का ट्रांसलेशन करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में CMS पर जाएं। इसके अलावा, आप अपने एडिटर में CMS पर क्लिक कर सकते हैं।
- संबंधित कलेक्शन पर क्लिक करें।
- ऊपर मोर ऐक्शंस पर क्लिक करें और मैनेज ट्रांसलेशंस चुनें। ऐसा करने से Wix Multilingual में ट्रांसलेशन मैनेजर खुल जाएगा।
- बाईं ओर CMS के नीचे ऐड/रिमूव कलेक्शंस पर क्लिक करें।
- जिन कलेक्शन का ट्रांसलेशन करना है, उन्हें चुनें और सेव पर क्लिक करें।

- बाईं ओर CMS के नीचे उस कलेक्शन पर क्लिक करें जिसका ट्रांसलेशन करना है।

- अपनी पूरी साइट या हर फील्ड को अलग-अलग ऑटो-ट्रांसलेट करें:
ऑटो-ट्रांसलेट साइट
हर फ़ील्ड को अलग-अलग ट्रांसलेट करें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
CMS कलेक्शन के कॉन्टेंट को ट्रांसलेट करने से जुड़े आम सवालों के जवाब पाने के लिए नीचे क्लिक करें।
अगर मैं ट्रांसलेट किया गया कलेक्शन मिटा दूं, तो क्या होगा?
अगर मैं अपने कलेक्शन में ट्रांसलेशन के लिए योग्य नया फ़ील्ड जोड़ूं, तो क्या होगा?
अगर मैं पहले से ट्रांसलेट किया गया फ़ील्ड मिटा दूं, तो क्या होगा?
क्या मैं किसी कलेक्शन को ट्रांसलेट होने से हटा सकता हूं?
क्या मैं सिंगल आइटम कलेक्शन को ट्रांसलेट कर सकता हूं?
क्या कलेक्शन को डुप्लीकेट करने से वह ट्रांसलेशन मैनेजर में अपने-आप ऐड हो जाता है?
पर क्लिक कर सकते हैं।


पर क्लिक करें।