Wix हेल्प

Wix Multilingual: ऑटोमेटेड ईमेल का अनुवाद करना

3 मिनट
अपने ऑटोमेटेड ईमेल का आपकी साइट की अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद करें। पर्सनलाइज्ड अनुभव देने के लिए, अपनी ऑडियंस से उनकी पसंदीदा भाषा में बातचीत करें। उदाहरण के लिए, किसी ग्लोबल ऑनलाइन स्टोर में स्पेन का कोई कस्टमर ऑर्डर करने पर स्पैनिश में ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल पा सकता है।

ऑटोमेटेड ईमेल का अनुवाद करना

अपने ऑटोमेटेड ईमेल ऐक्सेस करने के लिए, अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स टैब पर जाएं। किसी ऑटोमेटेड ईमेल को एडिट करते समय, आप संबंधित भाषा चुनकर उसके कॉन्टेंट को लोकलाइज कर सकते हैं।

ऑटोमेटेड ईमेल का अनुवाद करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स पर जाएं।

  2. संबंधित ऑटोमेशन के आगे मोर ऐक्शन्स आइकन पर क्लिक करें।

  3. एडिट पर क्लिक करें।

  4. ईमेल ऐक्शन पर क्लिक करें।

आपकी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स बिल्डर का स्क्रीनशॉट
  1. बाएं पैनल में ईमेल टेम्पलेट के आगे एडिट पर क्लिक करें।

आपकी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स बिल्डर का स्क्रीनशॉट
  1. सबसे ऊपर नाउ एडिटिंग ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करके कोई भाषा चुनें।
आपकी साइट के डैशबोर्ड में ऑटोमेशन्स बिल्डर का स्क्रीनशॉट
  1. अपने ईमेल का कॉन्टेंट एडिट करें।
  2. सेव और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  3. तैयार होने पर, अपना ऑटोमेशन ऐक्टिवेट करने के लिए पब्लिश चेंजेस पर क्लिक करें।
आगे क्या करें?
अपने ऑटोमेशन्स मैनेज करें। आप मौजूदा ऑटोमेशन्स को एडिट, डुप्लीकेट और रीनेम कर सकते हैं। जिन ऑटोमेशन्स की आपको जरूरत नहीं है, उन्हें डीऐक्टिवेट भी कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपने ऑटोमेटेड ईमेल का अनुवाद करने के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।