Wix मोबाइल ऐप्स: अपना ऐप बनाना शुरू करें
Wix के साथ नेटिव मोबाइल ऐप बनाने से आपको प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप सीधे अपने Wix अकाउंट से अपना मोबाइल ऐप डिजाइन और मैनेज कर सकते हैं। Wix ब्रैंडिंग के बिना अपना ऐप होने से आप ऐप यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपकी छोटी बेकरी है, तो आप अपने ब्रैंड के हिसाब से ऐप डिजाइन कर सकते हैं, हर दिन के स्पेशल ऑफर शेयर कर सकते हैं, ऑर्डर ले सकते हैं और नए प्रोडक्ट्स या इवेंट्स के बारे में पुश नोटिफिकेशन भेज सकते हैं। ऐसा करने से आपके कस्टमर्स जुड़े रहते हैं और दोबारा खरीदारी करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।
शुरुआत में कुछ बेसिक जानकारी जोड़ें और फिर QR कोड से अपने ऐप का प्रीव्यू देखें। इसके बाद, आप अपने डेस्कटॉप या Wix ऐप से कभी भी इसका डिजाइन एडिट कर सकते हैं। ऐप तैयार होने पर, इसे ऐप स्टोर और गूगल प्ले पर सबमिट करें। अप्रूव होने के बाद, आपका ऐप इन स्टोर्स पर लाइव हो जाएगा।
मोबाइल ऐप प्रीमियम प्लान:
अपना ऐप बनाना और कस्टमाइज करना फ्री है। इसे ऐप स्टोर और गूगल प्ले पर पब्लिश करने के लिए, पहले अपना ऐप डिजाइन करें और फिर
मोबाइल ऐप प्रीमियम प्लान पर अपग्रेड करें।
पहली बार अपना ऐप सेट अप करना
शुरुआत में अपने ऐप को नाम दें, एक आइकन अपलोड करें, थीम चुनें और नेविगेशन लेआउट सिलेक्ट करें। अपने ऐप को हमेशा ब्रैंड के मुताबिक बनाए रखने के लिए, आप इन एलिमेंट्स को कभी भी अपडेट कर सकते हैं। यूजर्स के ऐप डाउनलोड करने के बाद, उनकी होम स्क्रीन पर ऐप के आइकन के नीचे उसका नाम दिखाई देगा।
नोट:
डेस्कटॉप पर मोबाइल ऐप डैशबोर्ड से अपना ऐप बनाना शुरू करें। यह शुरुआती सेटअप पूरा होने के बाद, आप अपने डेस्कटॉप या Wix ऐप से
अपने ऐप का लेआउट और कंटेंट कस्टमाइज कर सकते हैं।
अपने ऐप की थीम और लोगो डिजाइन करने के लिए:
- अपने डैशबोर्ड में मोबाइल ऐप पर जाएं।
- योर ओन मोबाइल ऐप टैब पर क्लिक करें।
- गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें।
- अपने ऐप का नाम डालें और ऐप आइकन के लिए एक इमेज अपलोड करें। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
नोट: आपका ऐप रिजेक्ट न हो, इसके लिए पक्का करें कि उसका नाम एप्पल और गूगल की गाइडलाइंस के मुताबिक है। - कलर्स और फॉन्ट्स का कोई प्रीसेट कॉम्बिनेशन चुनकर थीम सिलेक्ट करें। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
टिप: अपना ऐप अपडेट करते समय, स्क्रीन के दाईं ओर बदलावों का प्रीव्यू देखें। अपना ऐप डिजाइन करने का तरीका जानें। - अपने ऐप के लिए नेविगेशन लेआउट चुनें: बॉटम टैब बार या टॉप टैब बार। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- Wix ऐप में अपनी साइट का प्रीव्यू देखने के लिए QR कोड स्कैन करें। फिर कंटिन्यू टू एडिट ऐप पर क्लिक करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपना नेटिव मोबाइल ऐप बनाने के बारे में जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें:
शुरुआती सेटअप के बाद मैं अपने ऐप का नाम या आइकन कैसे बदल सकता हूं?
मैं अपने ऐप का डिजाइन कैसे बदल सकता हूं?
क्या मैं अपने ऐप की लॉगिन और लॉन्च स्क्रीन को कस्टमाइज कर सकता हूं?
अपने ऐप का शुरुआती सेटअप पूरा करने के बाद अगला स्टेप क्या है?
मैं अपने ऐप को ऐप स्टोर और गूगल प्ले पर कैसे पब्लिश करूं?


पर क्लिक करें।
पर क्लिक करें। फिर कोई फोटो चुनें और ऐड टू पेज पर क्लिक करें।