Wix Mobile Apps: अपने ऐप का नाम रखने की गाइडलाइंस
अपने ऐप का नाम चुनते समय, पक्का करें कि वह Apple के App Store और Google Play, दोनों की नेमिंग गाइडलाइंस के मुताबिक हो।
नाम से जुड़ी गाइडलाइंस
आपके ऐप के नाम में ये शामिल नहीं हो सकते:
- कोई भी स्पेशल कैरेक्टर (जैसे #, @ या ऐंड साइन) या इमोजी
- कीमत या प्राइसिंग से जुड़ी जानकारी (जैसे 'फ्री ऐप!')
- ट्रेडमार्क किए गए नाम या डेटा
- लोकप्रिय ऐप्स में पहले से इस्तेमाल किए जा रहे नाम या दूसरे ऐप्स के रेफरेंस
- अनुचित या गैर-जरूरी कंटेंट
- 30 कैरेक्टर की लिमिट से ज्यादा लंबे नाम
सबमिशन के लिए टिप्स
ऐसा नाम चुनने के लिए नीचे दिए गए टिप्स पढ़ें, जो रिजेक्ट न हो:
- ऐसा यूनिक नाम चुनें जो आपके ऐप और उसके कंटेंट के बारे में सही जानकारी दे।
- ऐसा नाम चुनें जो आसान हो और आपके यूजर्स को आसानी से याद रहे।
- जैसा कि Apple का कहना है, अपने ऐप पर ज्यादा ध्यान खींचने के लिए लोकप्रिय या मौजूदा ऐप्स के नाम इस्तेमाल करके 'सिस्टम को गेम' करने की कोशिश न करें।
- नाम में ऐप के मुख्य फीचर्स दिखाएं
- सबमिट करने से पहले देखें कि नाम उपलब्ध है या नहीं। इसमें सभी सोशल मीडिया हैंडल और डोमेन नाम भी शामिल हैं।
टिप:
ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए, अपने ऐप के डैशबोर्ड के
स्टोर लिस्टिंग्स सेक्शन में सबटाइटल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको यह जानकारी ऐप के नाम में शामिल नहीं करनी पड़ेगी।
Apple की गाइडलाइंस और
Google Play डेवलपर पॉलिसी के बारे में ज्यादा पढ़ें।

