सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO)
सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन (SEO) का मतलब है अपनी वेबसाइट को सर्च इंजन के लिए आसानी से पढ़ने लायक बनाना, ताकि वे आपकी साइट को बेहतर तरीके से इंडेक्स कर सकें। सर्च इंजन रिज़ल्ट्स में अपनी साइट की विज़िबिलिटी बढ़ाने के लिए उसका SEO एडजस्ट करें।
SEO पर कुछ मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन आप जितना ज़्यादा ऑप्टिमाइज़ करेंगे, सर्च इंजन उतनी ही बेहतर तरह से समझ पाएंगे कि आपकी साइट किस बारे में है और उस पर ज़्यादा काम का ट्रैफ़िक भेज पाएंगे।
Wix आपको अपनी साइट के कंटेंट को SEO के लिए ऑप्टिमाइज़ करने के सभी टूल देता है। Wix SEO सेटअप चेकलिस्ट, एक्सेसिबिलिटी और Google सर्च कंसोल की मदद से आप अपने पूरे कंटेंट को सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज़ रखते हुए ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं।
Google पर अपनी साइट दिखाएं
Wix साइटों को सर्च इंजन-फ़्रेंडली तरीके से डिज़ाइन किया गया है, ताकि Google और Bing जैसे सर्च इंजन आपके कंटेंट को क्रॉल और इंडेक्स कर सकें। यह सभी Wix साइटों पर लागू होता है, चाहे उन्हें प्रीमियम प्लान में अपग्रेड किया गया हो या नहीं।
सर्च इंजन के लिए उपलब्ध होने के साथ-साथ Wix साइटें एआई इंजन और बॉट्स (जैसे Googlebot, Bingbot और अन्य) के लिए भी एक्सेसिबल होती हैं। robots.txt फ़ाइल जैसे टूल इस्तेमाल करके या अपनी साइट की SEO सेटिंग्स एडजस्ट करके, साइट ओनर यह पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं कि बॉट्स उनकी साइट के साथ कैसे इंटरैक्ट करें।
सर्च इंजन को आपकी साइट इंडेक्स करने की सुविधा चालू करने के बारे में और जानें।

SEO सेटअप चेकलिस्ट से अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाएं
Wix SEO सेटअप चेकलिस्ट एक स्टेप-बाय-स्टेप प्लान है, जिसे आपकी साइट का SEO बेहतर बनाने में मदद के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे आप बेसिक सेटअप कर सकते हैं। साथ ही, यह कमज़ोरियों की पहचान करके और सुधार के लिए उपयोगी टिप्स देकर आपको अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाने का तरीका बताती है।
Wix SEO सेटअप चेकलिस्ट की मदद से अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बेहतर बनाने के बारे में और जानें।

अपनी साइट को एक्सेसिबल बनाएं
Google पर बेहतर रैंक पाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है अपनी साइट को एक्सेसिबल बनाना। एक्सेसिबिलिटी से न सिर्फ़ दिव्यांग लोगों को मदद मिलती है, बल्कि Google को इंडेक्सिंग के लिए बहुत सारी उपयोगी जानकारी भी मिलती है।
एक्सेसिबिलिटी विज़ार्ड इस्तेमाल करने के बारे में और जानें।

Google को पूरी जानकारी दें
स्ट्रक्चर्ड डाटा मार्कअप एक स्टैंडर्ड फ़ॉर्मेट है, जिससे सर्च इंजन को आपके पृष्ठ के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। अपनी साइट के पृष्ठ पर मार्कअप जोड़ने से आपकी वेबसाइट के सर्च रिज़ल्ट्स और रैंकिंग बेहतर हो सकते हैं। सर्च इंजन मार्कअप का इस्तेमाल करके आपकी साइट के सर्च रिज़ल्ट्स के लिए आर्टिकल प्रीव्यू, प्रोडक्ट प्रीव्यू और FAQs जैसे रिच रिज़ल्ट्स बना सकते हैं।
अपनी साइट के पृष्ठों पर स्ट्रक्चर्ड डाटा मार्कअप जोड़ने या अपनी SEO सेटिंग्स में इसे जोड़ने के बारे में और जानें।

अपनी साइट की SEO सेटिंग्स को बेहतर बनाएं
Wix की SEO सेटिंग्स में एक ही टेम्पलेट से कई पृष्ठों को एक साथ ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है। इससे बड़ी साइट को आसानी से ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है। कई पृष्ठों के लिए SEO सेटिंग कस्टमाइज़ करने के बाद, आप हर पृष्ठ की SEO सेटिंग्स को अलग से भी बेहतर बना सकते हैं।
अपनी SEO सेटिंग्स कस्टमाइज़ करने के बारे में और जानें।

Google सर्च कंसोल से परफ़ॉर्मेंस ट्रैक करें
अपनी परफ़ॉर्मेंस और कीवर्ड रैंकिंग ट्रैक करने के लिए,
Google सर्च कंसोल का इस्तेमाल करें। आप मुफ़्त में साइन इन करके देख सकते हैं कि आपकी साइट के किन पृष्ठों पर ट्रैफ़िक बढ़ रहा है। साथ ही, इंप्रेशन चेक करके जान सकते हैं कि Google सर्च से कितने लोग आपकी साइट देखते हैं और उस पर क्लिक करते हैं।
अपनी साइट को Google सर्च कंसोल से वेरिफ़ाई करने का तरीका जानें।
अपनी साइट के SEO को भरोसे के साथ वेरिफ़ाई करें
थर्ड-पार्टी SEO टूल और क्रॉलर कभी-कभी Wix पृष्ठ के सोर्स कोड को पूरी तरह पढ़ नहीं पाते। इससे गलत रिपोर्ट मिल सकती हैं—जैसे, मेटा टैग या H1 टैग मौजूद होने के बावजूद उन्हें गायब दिखाना।
सबसे भरोसेमंद नतीजों के लिए, बाहरी चेकर्स के बजाय Google सर्च कंसोल जैसे आधिकारिक टूल पर भरोसा करें।
Google Analytics से काम की जानकारी पाएं
जानें कि आपकी साइट के किन पृष्ठों से ट्रैफ़िक मिलता है और किन साइटों से आपकी साइट पर ट्रैफ़िक आता है। Wix के Google Analytics इंटीग्रेशन की मदद से आप अपनी साइट का बाउंस रेट, टाइमलाइन और बहुत कुछ देख सकते हैं।
अपनी साइट के साथ Google Analytics इस्तेमाल करने का तरीका जानें।

और जानना चाहते हैं?
Wix के बेहतरीन SEO फ़ीचर्स और उन्हें इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में पूरी Wix SEO गाइड में पढ़ें।

