Wix हेल्प

Sipay को पेमेंट प्रोवाइडर के तौर पर कनेक्ट करना

4 मिनट

Sipay को पेमेंट प्रोवाइडर के तौर पर इस्तेमाल करके अपने कस्टमर्स से पेमेंट स्वीकार करें। Sipay का इस्तेमाल करने से आप कस्टमर्स को 18 किस्तों तक पेमेंट करने का विकल्प दे सकते हैं।

सामान्य जानकारी
सपोर्टेड देश
तुर्की
सपोर्टेड करेंसी
USD, EUR, TRY
ट्रांजैक्शन फीस
फीस अलग-अलग हो सकती है
नोट्स

आपके Wix अकाउंट में इस्तेमाल की गई करेंसी आपके Sipay अकाउंट की करेंसी से मैच होनी चाहिए। करेंसी मैच नहीं होने पर ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकते हैं। करेंसी बदलने का तरीका जानें

अपना अकाउंट मैनेज करना
पेआउट शेड्यूल, कस्टमर को रिफंड देने, चार्जबैक विवादों और दूसरे विषयों के बारे में जानकारी पाने के लिए, Sipay से संपर्क करें

Sipay कनेक्ट करना

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में एक्सेप्ट पेमेंट्स पर जाएं।
    टिप: ऊपर दाईं ओर अपनी बिजनेस लोकेशन चेक करें। अगर यह गलत है, तो इसे बदलने के लिए ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें।
  2. सी मोर पेमेंट ऑप्शंस पर क्लिक करें।
  3. थर्ड-पार्टी क्रेडिट/डेबिट कार्ड प्रोवाइडर्स के आगे सी ऑप्शंस पर क्लिक करें।
  4. कनेक्ट करें पर क्लिक करें, जो Sipay के आगे है। 
Sipay कनेक्ट बटन
  1. आप नया Sipay अकाउंट बना रहे हैं या आपके पास पहले से अकाउंट है, इसके आधार पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पेमेंट स्वीकार करने के बारे में और जानने के लिए, नीचे किसी सवाल पर क्लिक करें।