पेमेंट स्वीकार करने के लिए अपनी करेंसी सेट करना
पेमेंट प्रोवाइडर (जैसे PayPal, Stripe वगैरह) का इस्तेमाल करके अपनी साइट के ज़रिए पेमेंट स्वीकार करने के लिए, आपके Wix अकाउंट की करेंसी आपके पेमेंट प्रोवाइडर अकाउंट की करेंसी से मैच करनी चाहिए।
अगर मेरी साइट पर करेंसी कन्वर्टर है, तो क्या होगा?
करेंसी कन्वर्टर सिर्फ आपके यूज़र्स को दिखाई देने वाली करेंसी बदलता है। आपको पेमेंट हमेशा अपनी साइट की सेटिंग्स में सेट की गई करेंसी में ही मिलेगा। करेंसी कन्वर्टर असली सेल ट्रांज़ैक्शन की करेंसी पर कोई असर नहीं डालता।
अपनी करेंसी बदलने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में सेटिंग्स पर जाएं।
- लैंग्वेज और रीजन पर क्लिक करें।
- नीचे करेंसी तक स्क्रॉल करें और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपनी करेंसी चुनें।

- सेव पर क्लिक करें।
ज़रूरी:
अगर आप Velo by Wix, Wix Stores, Wix Invoices, Wix Bookings, Wix Art Store, Wix Events, Wix Restaurants या Pricing Plans का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं? नीचे दिए गए किसी ऑप्शन पर क्लिक करें:

