Wix Video: अपने पेमेंट मेथड्स सेट करना
Wix Video में अपने वीडियो बेचने के लिए, आपको एक पेमेंट मेथड सेट करना होगा।
पेमेंट मेथड सेट करने के लिए:
- अपने साइट डैशबोर्ड में Settings पर जाएँ।
- Accept Payments टैब पर क्लिक करें।
- वे पेमेंट मेथड्स सेट करें जिनका आप उपयोग करना चाहते हैं।
अपनी करेंसी बदलने के लिए:
- अपने साइट डैशबोर्ड में Settings पर जाएँ।
- नीचे स्क्रॉल करें और Video Settings पर क्लिक करें।
- Price Settings के नीचे Change पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से एक नई करेंसी चुनें।
ज़रूरी:
- चैनल सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट स्वीकार करने के लिए, आपको अपना पेमेंट मेथड Paypal, Stripe या Wix Payments पर सेट करना होगा (Stripe और Wix Payments क्रेडिट कार्ड के ज़रिए पेमेंट की अनुमति देते हैं)।
- Wix Video में ऑफलाइन/मैनुअल पेमेंट का कोई विकल्प नहीं है।
- वर्तमान में, Wix Video के लिए पेमेंट प्रोवाइडर के रूप में Isracard उपलब्ध नहीं है।

