मूल्य निर्धारण योजनाएं: रिकरिंग प्लान के बारे में
ज़रूरी:
नीचे दिए गए आर्टिकल में Wix सब्सक्रिप्शन ऐप, मूल्य निर्धारण योजनाएं के बारे में बताया गया है। अगर आप अपनी साइट अपग्रेड करने की जानकारी चाहते हैं, तो
Wix प्रीमियम या
Wix स्टूडियो साइट प्लान चुनने से जुड़े हमारे आर्टिकल देखें।
अपने क्लाइंट्स को ऐसे सब्सक्रिप्शन ऑफ़र करें, जो हर सप्ताह, हर माह या वार्षिक रूप से अपने आप रिन्यू होते हैं।
प्लान की कुल अवधि भी सेट करना न भूलें। उदाहरण के लिए, आप ऐसा प्लान बना सकते हैं जो 1 साल तक हर माह रिन्यू हो। साल पूरा होने पर प्लान एक्सपायर हो जाता है। आप ऐसा प्लान भी बना सकते हैं जो रद्द किए जाने तक रिन्यू होता रहे।

टिप:
मेंबरशिप प्लान और पैकेज, दोनों को रिकरिंग प्लान के तौर पर सेट किया जा सकता है।
रिकरिंग प्लान बनाना
प्लान बनाते समय, पेमेंट टाइप के रूप में
रिकरिंग पेमेंट चुनें। इसके बाद आप कीमत, पेमेंट फ़्रीक्वेंसी और प्लान की अवधि सेट कर सकते हैं। नए क्लाइंट्स को साइन अप करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आप मुफ़्त ट्रायल भी दे सकते हैं।

नोट:
Wix पर
रिकरिंग पेमेंट सपोर्ट करने वाले पेमेंट प्रोवाइडर्स के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए यहां क्लिक करें।
रिकरिंग पेमेंट वाले प्लान रद्द करना
रिकरिंग पेमेंट वाला
प्लान रद्द करते समय, आप चुन सकते हैं कि रद्द किया जाना कब से लागू होगा। उदाहरण के लिए, हर माह रिन्यू होने वाले प्लान में आप क्लाइंट्स को मौजूदा माह के आखिर तक सेवाओं और कॉन्टेंट का एक्सेस देना जारी रख सकते हैं।
दूसरी ओर, वार्षिक प्लान में आप प्लान रद्द करते ही उसका एक्सेस बंद करना चाह सकते हैं।

पेमेंट मेथड बदलना
अगर आप
पेमेंट प्रोवाइडर बदलने का विकल्प चुनते हैं, तो पहले सभी सक्रिय रिकरिंग प्लान रद्द करें, फिर प्रोवाइडर बदलें और अपने क्लाइंट्स से वही प्लान दोबारा खरीदने के लिए कहें।

फ़ेल हुए पेमेंट मैनेज करना
अगर किसी क्लाइंट का क्रेडिट कार्ड रद्द हो जाता है या एक्सपायर हो जाता है, या सब्सक्रिप्शन का पेमेंट करने के लिए पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो आपको पेमेंट नहीं मिलता। इससे क्लाइंट का प्लान अपने आप रद्द हो जाता है।
अगर क्लाइंट नए क्रेडिट कार्ड से अपना सब्सक्रिप्शन जारी रखना चाहता है, तो उसे नया प्लान खरीदना होगा।


