CMS: सिंगल-आइटम और मल्टीपल-आइटम कलेक्शन के बीच अंतर
सिंगल आइटम वाले कलेक्शन बनाम मल्टीपल आइटम वाले कलेक्शन
सिंगल आइटम वाले कलेक्शन की सीमाएं
सिंगल आइटम वाला कलेक्शन बनाते समय:
बन जाने के बाद, इसे मल्टीपल आइटम वाले कलेक्शन में कन्वर्ट नहीं किया जा सकता।
इनेबल ड्राफ्ट्स सेटिंग को ऑन नहीं किया जा सकता। इसलिए, आप बदलावों को ड्राफ्ट के रूप में सेव नहीं कर सकते या आइटम आपकी साइट पर दिखाई दे या नहीं, इसे कंट्रोल करने के लिए 'पब्लिश्ड' और 'ड्राफ्ट' स्टेटस का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
इसका कॉन्टेंट मैनेज करते समय:
किसी फ़ील्ड पर प्राइमरी फ़ील्ड पैरामीटर अप्लाई नहीं किया जा सकता।
आप कॉन्टेंट इंपोर्ट नहीं कर सकते।
रेफ़रेंस और मल्टी-रेफ़रेंस फ़ील्ड नहीं बनाए जा सकते।
एडिटर में एलिमेंट्स को सिंगल आइटम वाले कलेक्शन के डाटा से कनेक्ट करते समय:
डेटासेट के लिए सिर्फ़ 'रीड-ओनली' मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आप अपने कलेक्शन व्यू में फ़ील्ड हाइड, सॉर्ट या फ़िल्टर नहीं कर सकते।
आप अपने एडिटर में यूज़र इनपुट एलिमेंट्स कनेक्ट नहीं कर सकते।

