Wix हेल्प

Wix का CMS (कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम) आपको अपनी साइट का कंटेंट आसानी से मैनेज करने देता है। इसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट पर कंटेंट को डायनामिक तरीके से बना, स्टोर और दिखा सकते हैं। अपने CMS कलेक्शन का स्ट्रक्चर समझने से आपका कंटेंट व्यवस्थित रहता है, उसे मैनेज करना आसान होता है और वह आपकी Wix साइट पर डायनामिक तरीके से दिखाई देता है।

कलेक्शन कैसे काम करते हैं

CMS में, कलेक्शन डेटाबेस की तरह होते हैं, जहां आप अपना कंटेंट स्टोर करते हैं। हर कलेक्शन का एक खास स्ट्रक्चर होता है, जो उसके फील्ड और उनके टाइप तय करता है। आप अपने पेज के एलिमेंट्स को सिर्फ उन फील्ड्स से कनेक्ट कर सकते हैं जो आपके कलेक्शन में डिफाइन किए गए हैं। इस सेटअप से आपका कंटेंट व्यवस्थित रहता है और आपकी साइट पर डायनामिक तरीके से दिखाया जा सकता है।


डिफाइंड फील्ड्स के फायदे

आपके कलेक्शन में मौजूद डिफाइंड फील्ड्स कई तरह से मदद करते हैं:


अनडिफाइंड फील्ड्स

अनडिफाइंड फील्ड्स वे होते हैं जो आपके कलेक्शन में दिखाई देते हैं, लेकिन डिफाइंड स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं होते। ऐसा तब हो सकता है, जब आप अपनी साइट का पिछला वर्जन रीस्टोर करते हैं। ऐसे मामलों में पुराना स्ट्रक्चर रीस्टोर हो जाता है, लेकिन कंटेंट में कोई बदलाव नहीं होता। इससे अनडिफाइंड फील्ड्स बन जाते हैं। इन फील्ड्स के साथ वॉर्निंग आइकन दिखाई देता है, जो बताता है कि इन्हें डिफाइन करना जरूरी है।
नोट:

Wix Harmony Editor में बनी साइटों पर आप अनडिफाइंड फील्ड्स को डिफाइन नहीं कर सकते। इसके बजाय, उनके कंटेंट को अपनी जरूरत के फील्ड टाइप वाले नए फील्ड में कॉपी करें।

अनडिफाइंड फील्ड को डिफाइन करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में CMS पर जाएं।
  2. संबंधित कलेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अनडिफाइंड फील्ड के नाम के आगे दिखाई देने वाले वॉर्निंग आइकन पर होवर करें।
  4. डिफाइन फील्ड पर क्लिक करें।
  5. फील्ड टाइप के आगे चेंज टाइप पर क्लिक करें।
  6. फील्ड में स्टोर किए जा रहे डाटा के लिए सही फील्ड टाइप चुनें।
  7. चेंज फील्ड टाइप पर क्लिक करें।
  8. सेव पर क्लिक करें।
फील्ड टाइप सेट करने का स्क्रीनशॉट।
नोट:
अनडिफाइंड फील्ड बनाते समय फील्ड ID अपने-आप डिफाइन हो जाती है और इसे बदला नहीं जा सकता।

Velo by Wix और अनडिफाइंड फील्ड्स

Velo by Wix का इस्तेमाल करते समय, आप ऐसा कंटेंट जोड़ सकते हैं जो किसी मौजूदा फील्ड का हिस्सा नहीं है इसके लिए Data API का इस्तेमाल करें। इससे आपके कलेक्शन में एक नया फील्ड बन जाता है, लेकिन वह अनडिफाइंड रहता है। इन फील्ड्स को अपनी साइट के एलिमेंट्स से कनेक्ट करने से पहले इनके लिए एक फील्ड टाइप डिफाइन करें। निर्देशों के लिए ऊपर दिए गए स्टेप्स देखें।


गलतियों को हैंडल करना और साइट हिस्ट्री रीस्टोर करना

साइट हिस्ट्री से अपनी साइट रीस्टोर करने पर, उसके पेज और डिज़ाइन पिछले वर्जन पर वापस चले जाते हैं। यह आपके डायनामिक पेज और उनके लेआउट पर भी लागू होता है। हालांकि, साइट रीस्टोर करने पर आपके CMS कलेक्शन का कंटेंट और डाटा स्ट्रक्चर (स्कीमा) वापस नहीं बदलता। इससे अनडिफाइंड फील्ड बन सकते हैं। जरूरत पड़ने पर, आप CMS बैकअप का इस्तेमाल करके अपने कलेक्शन के पुराने वर्जन रीस्टोर कर सकते हैं।

अगर आप सैंडबॉक्स कलेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने सैंडबॉक्स और लाइव कंटेंट को सिंक में रखें। ऐसा न करने पर, विज़िटर्स को 404 एरर दिख सकता है। अपने सैंडबॉक्स और लाइव कलेक्शन सिंक करने के बारे में और जानें।