अपनी साइट पर अनाउंसमेंट जोड़ना
अपनी साइट पर अनाउंसमेंट जोड़कर विजिटर्स को जरूरी जानकारी दें। अनाउंसमेंट से आप कस्टमर्स को सर्विस में रुकावट, बिजनेस आवर्स में बदलाव या दूसरी जरूरी जानकारी के बारे में अपडेट रख सकते हैं। इनसे आप नए प्रोडक्ट्स या सर्विसेज पर ध्यान खींच सकते हैं और स्पेशल ऑफर्स या डिस्काउंट्स को प्रमोट भी कर सकते हैं।
अपनी साइट पर अनाउंसमेंट जोड़ने के कई तरीके हैं, इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सबसे सही तरीका चुनें।
पॉपअप में अनाउंसमेंट बनाना
अपनी साइट पर पॉपअप जोड़ें, ताकि विजिटर्स आपकी साइट या आपके चुने हुए किसी पेज पर आते ही अनाउंसमेंट देख सकें। आप पॉपअप को तब भी दिखा सकते हैं, जब विजिटर्स किसी एलिमेंट पर क्लिक करें, जैसे पॉपअप से लिंक किया गया बटन।
आप पॉपअप को पेज के बीच में, पेज के साइड में या पेज के ऊपर या नीचे फुल-विड्थ स्ट्रिप के रूप में दिखा सकते हैं।

पॉपअप जोड़ने का तरीका जानें।
लैंडिंग पेज पर अनाउंसमेंट बनाना
लैंडिंग पेज एक फोकस्ड पेज होता है, जिस पर विजिटर्स आपकी साइट पर पहली बार आने पर पहुंचते हैं। यह उनका ध्यान खींचता है और ज्यादातर मामलों में उन्हें कोई खास एक्शन लेने के लिए प्रेरित करता है। जैसे, आपकी साइट पर जाने के लिए बटन पर क्लिक करना या अपडेट्स पाने के लिए साइट को सब्सक्राइब करने हेतु अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरना।

टिप:
आप हमारे फ्री लैंडिंग पेज बिल्डर से एक आकर्षक और जानकारी देने वाली लैंडिंग पेज वेबसाइट भी बना सकते हैं।
अपनी साइट के टॉप पर बैनर बनाना
अपनी साइट के हेडर में बैनर जोड़ें, ताकि विजिटर्स आपकी साइट के किसी भी पेज पर अनाउंसमेंट देख सकें।
स्ट्रिप एलिमेंट से अपना बैनर डिजाइन करें और उसमें अपना मैसेज जोड़कर उसे कस्टमाइज करें। इसके बाद, स्ट्रिप को हेडर से अटैच करने से वह आपकी साइट के सभी पेजों पर दिखाई देगी।

अपनी साइट के टॉप पर बैनर बनाने के लिए:
- एक स्ट्रिप अपनी साइट पर जोड़ें।
- अपना मैसेज जोड़कर स्ट्रिप को कस्टमाइज करें।
- अपनी स्ट्रिप को हेडर में तब तक ड्रैग करें, जब तक अटैच टू हेडर नोटिफिकेशन दिखाई न दे।
नोट: आपकी स्ट्रिप की चौड़ाई हेडर से कम होनी चाहिए, ताकि वह उसके अंदर फिट हो सके।
ईमेल मार्केटिंग कैंपेन बनाना
Wix Email Marketing का इस्तेमाल करके अपना अनाउंसमेंट बनाएं और उसे अपने कॉन्टैक्ट्स को भेजें। पहले एक शानदार टेंप्लेट चुनें, फिर अपना मैसेज जोड़ें और डिजाइन को अपने ब्रांड के हिसाब से कस्टमाइज करें।
Wix Email Marketing में अपने आंकड़ों और परफॉर्मेंस को ट्रैक करना भी आसान है, ताकि आप देख सकें कि आपका मैसेज कितने लोगों तक पहुंचा।

Wix Email Marketing के साथ शुरुआत करने का तरीका जानें।
अपनी साइट के लिए बैज बनाना
अपनी साइट पर बैज जोड़ना, मजेदार और आकर्षक अनाउंसमेंट करने का एक शानदार तरीका है। बैज छोटे मैसेज के लिए बहुत उपयोगी होते हैं—जैसे कस्टमर्स को बताना कि आपका बिजनेस ऑनलाइन सामान्य रूप से चल रहा है, ऐसी सेल चल रही है जिसे वे मिस न करें या आपके कामकाज के घंटे बदल गए हैं।

बैज की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने बिजनेस के हिसाब से पूरी तरह कस्टमाइज कर सकते हैं! अपना बैज जोड़ने और सेट अप करने का तरीका जानने के लिए
यहां क्लिक करें।
अनाउंसमेंट शेयर करने के अन्य तरीके
अपनी साइट के विजिटर्स के साथ जरूरी अनाउंसमेंट शेयर करने के कुछ और तरीके भी हैं:
- Wix Chat जोड़ें और एक सेव्ड रिप्लाई बनाएं, ताकि विजिटर्स के आपकी साइट खोलने पर आपका मैसेज चैट में अपने-आप पॉप अप हो जाए।
- आपकी साइट पर साइन अप करने वाले या आपसे संपर्क करने वाले विजिटर्स को ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट भेजने के लिए Wix Automations का इस्तेमाल करें।

