# Wix ऑटोमेशंस: एक ओवरव्यू

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-automations-%E0%A4%8F%E0%A4%95-%E0%A4%93%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82 (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

Wix ऑटोमेशंस एक पावरफुल टूल है, जो कुछ ही क्लिक में आपके वर्क प्रोसेस को आसान बनाता है और मैन्युअल टास्क पर लगने वाला समय बचाता है। आप अपने विजिटर्स को ऑटोमेटेड ईमेल भेज सकते हैं, उन्हें इनवॉइस के बारे में याद दिला सकते हैं, अपनी टीम के लिए टास्क बना सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं। ऑटोमेशंस कई ऐप्स के साथ काम करते हैं और हर ऐप के काम करने के तरीके के हिसाब से कस्टमाइज्ड ऑप्शन देते हैं।

आप शुरुआत से ऑटोमेशंस बना सकते हैं या सुझाए गए ऑटोमेशंस को कस्टमाइज कर सकते हैं। ऑटोमेशन बिल्डर का इस्तेमाल करने के लिए कोई शुरुआती शर्त नहीं है और इसेअपनी साइट के डैशबोर्ड से एक्सेस कर सकते हैं।

![नए ऑटोमेशंस बिल्डर का स्क्रीनशॉट, जिसमें एक ट्रिगर, कंडीशन, कई एक्शन और ट्रिगर सेटिंग्स पैनल शामिल हैं।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/1d4b9a27-f0a5-449a-99cc-188228a9c725/2024/07/16/b7d82e28-2a10-43f5-8081-821d918e2cf9/51e0ee65-d323-44e7-ad38-4e4ead5c532b.png)

---

## आपकी साइट के साथ अपनी ऑटोमेशंस लिस्ट को बढ़ते हुए देखें

हर बिजनेस अलग होता है और उसे अलग-अलग ऑटोमेशंस से फायदा मिलता है। जैसे-जैसे आप अपनी साइट बनाते हैं, Wix आपके इस्तेमाल किए जा रहे ऐप्स के हिसाब से ऑटोमेशंस इंस्टॉल करेगा।

उदाहरण के लिए, अपनी साइट पर Wix Blog जोड़ने से मेंबर्स को नई पोस्ट और फॉलोअर्स को नए कमेंट के बारे में अपने-आप नोटिफिकेशन मिलेगा।

[ऐप ऑटोमेशंस](https://support.wix.com/hi/article/new-automations-builder-viewing-and-managing-automations-installed-for-you) और उन्हें मैनेज करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें।

> **शुरू करने के लिए तैयार हैं?** [नया ऑटोमेशन बनाने](https://support.wix.com/hi/article/wix-automations-creating-an-automation-with-the-new-builder) का तरीका जानें।

![ऑटोमेशंस डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट, जिसमें इंस्टॉल्ड फॉर यू ऑटोमेशंस टैब खुला है।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/1d4b9a27-f0a5-449a-99cc-188228a9c725/2025/08/05/61d45fbd-97a3-4870-9f38-c8d9d01a7d94/ecfff469-1f4d-47c9-a1da-8f21c2e02a24.png)

---

## अपने बिजनेस के लिए हमारे सुझाए गए ऑटोमेशंस का फायदा पाएं

ऐप ऑटोमेशंस के अलावा, नया ऑटोमेशन बनाना शुरू करने पर आपको Wix के सुझाए गए ऑटोमेशंस भी दिखेंगे। ये आपके बिजनेस टाइप और साइट पर जोड़े गए ऐप्स के हिसाब से होते हैं। सही ऑटोमेशन चुनने में आपकी मदद करने के लिए इन्हें बिजनेस के फायदों के आधार पर लिस्ट किया जाता है, जैसे 'सेल मोर ऑनलाइन', 'एंगेज विद क्लाइंट्स' और अन्य। आप हमारे सुझावों का इस्तेमाल कर सकते हैं या शुरुआत से अपने ऑटोमेशंस बना सकते हैं।

![नया ऑटोमेशन बनाना शुरू करने पर दिखाई देने वाले पॉप-अप का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/1d4b9a27-f0a5-449a-99cc-188228a9c725/2025/02/27/45b26c9c-4e81-45d0-abcb-dbc103ad2fa3/b1d20c66-5475-4085-b45a-1165a6cd406a.png)

---

## एक ही जगह से अपने ऑटोमेशंस देखें और मैनेज करें

आपके ऑटोमेशंस चाहे किसी भी ऐप से कनेक्टेड हों, आप ऑटोमेशंस पेज पर उन सभी को देख सकते हैं। यहां आपको ऑटोमेशन की समरी और मुख्य जानकारी दिखेगी, जैसे ट्रिगर की कुल संख्या और सबसे हाल के ट्रिगर की तारीख। आप अपनी ऑटोमेशंस लिस्ट को एडिट, तुरंत एक्टिवेट या डीएक्टिवेट और फिल्टर भी कर सकते हैं।

[अपने ऑटोमेशंस मैनेज करने](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-managing-your-automations) के बारे में ज़्यादा जानें।

![ऑटोमेशंस डैशबोर्ड और समरी ऑप्शन का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/1d4b9a27-f0a5-449a-99cc-188228a9c725/2025/08/05/c95581c4-99a4-4576-a5c1-2c5b517ea2cd/98e3c20a-fec0-4583-94af-2c11b12fc21e.png)

---

## ऑटोमेटेड ईमेल से लोगों तक पहुंचें और उनकी सफलता ट्रैक करें

ईमेल भेजने की प्रोसेस को ऑटोमेट करना सबसे लोकप्रिय ऑटोमेशंस में से एक है। उदाहरण के लिए, इन ऑटोमेटेड ईमेल से फॉर्म सबमिशन मिलने की पुष्टि की जा सकती है, कस्टमर्स को छोड़े गए कार्ट के बारे में याद दिलाया जा सकता है और बहुत कुछ किया जा सकता है।

सभी ईमेल ऑटोमेशंस में ईमेल स्टैटिस्टिक्स शामिल होते हैं। इनसे ईमेल की सक्सेस रेट और उसे पाने वाले लोगों के इंटरैक्शन के बारे में उपयोगी जानकारी मिलती है।

[अपने ऑटोमेटेड ईमेल कस्टमाइज करने](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-customizing-automated-emails) और [स्टैटिस्टिक्स चेक करने](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-managing-your-automations#viewing-your-email-automation-statistics) का तरीका जानें।

![ईमेल डिलीवरी स्टैटिस्टिक्स का स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/b58ebe65-92dd-4fa2-84b0-71c6024cb3f8/2026/09/02/21ba18f8-cc9c-4639-95d0-e49def093034/Screenshot_2026-09-02_at_14.45.42.png)

---

## ट्रिगर और एक्शन आसानी से खोजें

अपना ऑटोमेशन बनाते समय स्टेप्स को कॉन्फिगर करने के लिए उन पर क्लिक करने से बाईं ओर एक गाइड पैनल दिखाई देता है। यह पैनल आपको यह समझने में मदद करता है कि ऑटोमेशन सेट अप करते समय क्या-क्या किया जा सकता है। यह प्रोसेस के हर स्टेप पर कॉन्फिगर की जाने वाली चीज़ों को विजुअल तरीके से भी समझाता है।

पैनल में नया सर्च फंक्शन शामिल है, जिससे आप अपनी जरूरत का ट्रिगर या एक्शन ढूंढ सकते हैं। आप किसी ऐप को उसके सभी ट्रिगर्स के साथ सर्च कर सकते हैं या कोई खास ट्रिगर सर्च कर सकते हैं। ज्यादा ट्रिगर्स या ऐप्स देखने के लिए, आप फिल्टर ड्रॉप-डाउन मेन्यू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

![ट्रिगर चुनते समय दिखाई देने वाले पैनल का स्क्रीनशॉट, जिसमें सर्च बार और सुझाए गए ट्रिगर्स शामिल हैं।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2025/02/10/20ba4f7b-7215-45e2-9c9e-755f92fc5cfe/820fe378-55a4-419b-a6f0-d2824f176bac.png)

---

## बड़े और ज्यादा कॉम्प्लेक्स फ्लो बनाएं

ऑटोमेशन बिल्डर ऐसे बड़े और कॉम्प्लेक्स फ्लो सपोर्ट करता है जिनमें आपके बिजनेस लॉजिक के मुताबिक IF/ELSE कंडीशंस शामिल होती हैं। अपना ऑटोमेशन फ्लो बनाते समय, आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि हर स्टेप का दूसरे स्टेप्स पर क्या असर पड़ता है। इससे आपको आसानी से यह तय करने की सुविधा और फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है कि कोई कंडीशन पूरी न होने पर क्या होगा।

उदाहरण के लिए, मान लें कि आपका एक ऑनलाइन स्टोर है। आप ऐसा ऑटोमेशन सेट अप कर सकते हैं जिसमें ग्राहक के हर बार ऑर्डर करने पर उसे ऑटोमेटेड 'थैंक यू' ईमेल मिले।

इसके बाद, आप कंडीशंस की मदद से फ्लो को बेहतर बना सकते हैं—ऐसी कंडीशन जोड़ें कि अगर ऑर्डर की कुल वैल्यू 100 से ज्यादा है (यानी IF), तो पिछले ईमेल के 3 दिन बाद ग्राहक को कूपन भेजा जाए। जिन ग्राहकों ने 100 से कम खर्च किए हैं (यानी ELSE), उनके लिए आप कोई दूसरा एक्शन चुन सकते हैं, जैसे उन्हें वापस आकर फिर से ऑर्डर करने के लिए इनवाइट करने वाला फॉलो-अप ईमेल भेजना।

![पूरे ऑटोमेशन फ्लो का स्क्रीनशॉट, जिसमें ट्रिगर, डिले, IF/ELSE पाथ वाली कंडीशन और एक्शंस शामिल हैं।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/1d4b9a27-f0a5-449a-99cc-188228a9c725/2024/07/21/35f49f3e-6aab-4aea-958c-5a736434d268/5635bd1c-0b7f-4820-8014-d0d0ab4c0f83.png)

---

## अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऑटोमेशंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल यहां दिए गए हैं:

**मैं कैसे पता लगाऊं कि मेरे लिए कौन से ऑटोमेशंस उपलब्ध हैं?**

आप कौन से ऑटोमेशंस बना पाएंगे, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने अपनी साइट पर कौन से ऐप्स (जैसे Wix Blog और Wix Restaurants) जोड़े हैं।

  
 ऑटोमेशन ट्रिगर के ऑप्शंस आपके चुने गए ऐप के हिसाब से तय होते हैं और ऑटोमेशन एक्शन के ऑप्शंस आपके चुने गए ट्रिगर के हिसाब से तय होते हैं। अपने ट्रिगर ऑप्शंस देखने के लिए ऐप चुनें, फिर एक्शन ऑप्शंस देखने के लिए ट्रिगर चुनें।

  
 लोकप्रिय ऑटोमेशंस में ये शामिल हैं:

* विजिटर के फॉर्म सबमिट करने पर "थैंक यू", "वेलकम" या "अगले स्टेप्स" वाला ईमेल भेजना। फॉर्म सबमिशन के बाद [कॉन्टैक्ट्स को ऑटोमेटेड ईमेल भेजने का तरीका जानें।](https://support.wix.com/hi/article/wix-forms-creating-automated-responses-for-form-submissions)
* ग्राहक के शॉपिंग कार्ट में आइटम छोड़ने पर डिस्काउंट कूपन या रिमाइंडर ईमेल भेजना। [डिस्काउंट कूपन अपने आप भेजने का तरीका जानें।](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-adding-and-sending-a-coupon)
* इनवॉइस ओवरड्यू होने पर ईमेल भेजना। [Wix Invoices ऑटोमेशंस के बारे में जानें।](https://support.wix.com/hi/article/wix-invoices-creating-automations)
* रेस्टोरेंट का ऑर्डर मिलने पर लॉयल्टी पॉइंट्स देना। [Wix Restaurants ऑटोमेशंस के बारे में जानें।](https://support.wix.com/hi/article/wix-restaurants-automatically-responding-to-incoming-orders)
* फॉर्म सबमिट होने पर चैट मैसेज भेजना या आने वाले चैट मैसेज का अपने आप जवाब देना। [Wix Chat ऑटोमेशंस के बारे में जानें।](https://support.wix.com/hi/article/wix-chat-creating-automations)

**कस्टमर एंगेजमेंट बेहतर करने के लिए, मैं ऑटोमेशन का इस्तेमाल कैसे कर सकता हूं?**

ऑटोमेशंस आपके ग्राहकों से जुड़े रहने और एंगेजमेंट बढ़ाने का शानदार तरीका हैं। आप इनका इस्तेमाल इस तरह कर सकते हैं: 

  
* नए सब्सक्राइबर्स या मेंबर्स को एक अच्छा वेलकम ईमेल भेजें।
* बुकिंग, खरीदारी या डोनेशन के बाद थैंक-यू मैसेज भेजें।
* ग्राहकों को आने वाली बुकिंग्स या इवेंट्स की याद दिलाएं।
* सब्सक्राइबर्स को नई ब्लॉग पोस्ट्स या साइट अपडेट्स के बारे में बताएं।
* समय के साथ लीड्स को नर्चर करने के लिए ड्रिप कैंपेन बनाएं।

  
**टिप:** अपनी कम्युनिकेशन को एक जैसा और प्रोफेशनल बनाए रखने के लिए, ऑटोमेशंस को ईमेल मार्केटिंग कैंपेन के साथ इस्तेमाल करें।

**क्या मैं अपने ऑटोमेशन की परफॉर्मेंस ट्रैक कर सकता हूं?**

हां, हर बार ऑटोमेशन ट्रिगर होने पर रन लॉग में जरूरी जानकारी दिखती है, जैसे हर रन का स्टेटस, उसकी परफॉर्मेंस और उस दौरान आई समस्याएं। [ऑटोमेशन के हर रन की परफॉर्मेंस चेक करने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/wix-automations-understanding-run-logs)।

  
 आप [सेंड एन ईमेल एक्शन वाले ऑटोमेशन के स्टैटिस्टिक्स भी देख सकते हैं](https://support.wix.com/hi/article/the-new-automation-builder-managing-your-automations#viewing-your-email-automation-statistics)।

**क्या मैं अपने ऑटोमेशन को उन ऐप्स से कनेक्ट कर सकता हूं जिनका इस्तेमाल मैं अपनी Wix साइट के बाहर करता हूं?**

हां, Wix को स्लैक, ट्रेलो और गूगल डॉक्स जैसे बाहरी ऐप्स से कनेक्ट करने के लिए जैपियर जैसे थर्ड-पार्टी ऐप पर जाएं।
