Wix पोर्टफ़ोलियो: एक अवलोकन

कुछ ही मिनटों में सेट अप करें
अपनी साइट पर Wix पोर्टफ़ोलियो इंस्टॉल करने पर, आपकी साइट में 3 पेज जुड़ते हैं: पोर्टफ़ोलियो पेज, कलेक्शन पेज और प्रोजेक्ट पेज। पोर्टफ़ोलियो पेज पर आपके सभी कलेक्शन दिखते हैं। कलेक्शन पेज पर किसी पोर्टफ़ोलियो कलेक्शन के सभी प्रोजेक्ट्स दिखते हैं। प्रोजेक्ट पेज पर हर प्रोजेक्ट की जानकारी और मीडिया दिखता है।

अपने पोर्टफ़ोलियो के पेज कस्टमाइज़ करें
एडिटर में डिज़ाइनर के बनाए प्रीसेट ब्राउज़ करें और अपने हर पेज—पोर्टफ़ोलियो पेज, कलेक्शन पेज और प्रोजेक्ट पेज—के लिए सबसे सही प्रीसेट चुनें। प्रीसेट अप्लाई करने के बाद, आप पेज के डिज़ाइन को और कस्टमाइज़ कर सकते हैं। उनके बैकग्राउंड, फ़ॉन्ट, नेविगेशन बटन वगैरह एडजस्ट करें।

कलेक्शन की मदद से अपना पोर्टफ़ोलियो व्यवस्थित रखें
अपने प्रोजेक्ट्स को कलेक्शन में ग्रुप करके पोर्टफ़ोलियो व्यवस्थित करें, ताकि विज़िटर्स आपके काम को आसानी से नेविगेट कर सकें। आप अपने सभी प्रोजेक्ट्स और कलेक्शन को अपनी पसंद की जगह से मैनेज कर सकते हैं—साइट डैशबोर्ड से या अपने एडिटर में।

ऐप इंटीग्रेशन मैनेज करें

अपने पोर्टफोलियो का एंगेजमेंट बढ़ाएं
Wix आपकी साइट में SEO सेटिंग्स जोड़ता है, ताकि सर्च इंजन और सोशल नेटवर्क आपके पोर्टफोलियो को इंडेक्स करके सर्च रिजल्ट्स में दिखा सकें। अपने पोर्टफोलियो की इमेज में बेहतर ऑल्ट टेक्स्ट और डिस्क्रिप्शन जोड़ने के साथ-साथ पोर्टफोलियो के लिए अपनी साइट की SEO सेटिंग्स पर काम करने से यह सर्च इंजन रिजल्ट्स में बेहतर रैंक कर सकता है और आपकी साइट पर ज्यादा ट्रैफिक ला सकता है।

अपने पोर्टफोलियो को ट्रांसलेट करें
Wix Multilingual की मदद से दुनियाभर के विजिटर आपके पोर्टफोलियो को अपनी भाषा में देख सकते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट के लिए आपके काम को समझना और संभावित प्रोजेक्ट्स के लिए आपसे संपर्क करना आसान हो जाता है।
