Wix पोर्टफ़ोलियो: अपने इंटीग्रेशंस मैनेज करना
ध्यान दें:
अप्रैल 2024 से, आप अपने पोर्टफ़ोलियो को ऐप इंटीग्रेशंस से कनेक्ट नहीं कर सकते। अगर आपकी साइट इस तारीख से पहले बनाई गई थी और उस पर इंटीग्रेशंस पहले से सेट अप हैं, तो वे पहले की तरह काम करते रहेंगे। हालांकि, अगर आपने अप्रैल 2024 से पहले Google फ़ोटो को कनेक्ट नहीं किया था, तो अब आप इसे कनेक्ट नहीं कर सकते, क्योंकि यह ऑप्शन अब उपलब्ध नहीं है।
अपने पोर्टफ़ोलियो को इंस्टाग्राम, डेविएंटआर्ट या ड्रिबल से कनेक्ट करने के बाद, आप इन ऐप्स से प्रोजेक्ट जोड़ और मैनेज कर सकते हैं।
इन ऐप्स से मीडिया को अपने पोर्टफ़ोलियो में सिंक करें, प्रोजेक्ट की डिटेल्स अपडेट करें और जिन प्रोजेक्ट्स को अब शोकेस नहीं करना चाहते, उन्हें हटा दें।

अपने पोर्टफ़ोलियो इंटीग्रेशंस मैनेज करने के लिए:
अपनी साइट के डैशबोर्ड में पोर्तफ़ोलियो पर जाएं।
सबसे ऊपर दाईं ओर मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें।
इंटीग्रेशंस पर क्लिक करें।
संबंधित इंटीग्रेशन के आगे मैनेज पर क्लिक करें।
चुनें कि आप क्या करना चाहते हैं:
प्रोजेक्ट्स सिंक करें
प्रोजेक्ट्स मैनेज करें
अपने पोर्टफ़ोलियो से कोई प्रोजेक्ट हटाएं

