Wix ब्लॉग: अपने ब्लॉग पेजों को समझें
जब आप
अपनी साइट पर Wix ब्लॉग जोड़ते हैं, तो आपकी साइट पर अपने-आप 2 नए पेज जुड़ जाते हैं—एक पोस्ट पेज और एक ब्लॉग पेज। पोस्ट पेज पर एक ब्लॉग पोस्ट दिखाई देती है, जबकि ब्लॉग पेज पर आपकी सभी ब्लॉग पोस्ट एक ही पेज पर फ़ीड के रूप में दिखाई देती हैं।
Wix ब्लॉग ऐप में आपकी साइट पर
मेंबर्स एरिया जोड़ने का विकल्प भी मिलता है। यह आपकी साइट का एक सेक्शन है, जो उन सभी विज़िटर्स के लिए होता है जो साइन अप करके आपकी साइट के मेंबर बनते हैं।

ब्लॉग पेज
ब्लॉग पेज पर आपकी मुख्य ब्लॉग फ़ीड होती है, जिसमें आपकी सभी ब्लॉग पोस्ट शामिल होती हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से, इस पेज का नाम "ब्लॉग" होता है
लेकिन आप इसका नाम बदल सकते हैं।
अगर आपने अपने ब्लॉग में कैटेगरी बनाई हैं, तो आपके रीडर्स कैटेगरी के हिसाब से आपकी पोस्ट फ़िल्टर कर सकते हैं।
ऑल पोस्ट्स फ़ीड
जब कोई रीडर
ऑल पोस्ट्स पर क्लिक करता है, तो वह आपके ब्लॉग की हर पोस्ट देख सकता है।

कैटेगरी फ़ीड
अगर आपने
कैटेगरी बनाई हैं, तो वे आपके ब्लॉग पेजों के सबसे ऊपर दिखाई देती हैं। जब कोई रीडर आपके कैटेगरी मेन्यू में किसी कैटेगरी पर क्लिक करता है, तो वह उस कैटेगरी में शामिल सभी पोस्ट देख सकता है।
अपने ब्लॉग के लिए कैटेगरी बनाने के बाद, आप उन्हें
पोस्ट को असाइन कर सकते हैं। पोस्ट को कैटेगरी में असाइन करने के लिए, आप
टैग और हैशटैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने ब्लॉग पेज को कस्टमाइज़ करना
आप ब्लॉग पेज को पूरी तरह कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इसमें ऑल पोस्ट्स फ़ीड और कैटेगरी फ़ीड भी शामिल हैं, ताकि वे बिल्कुल आपकी पसंद के मुताबिक दिखें। उदाहरण के लिए, आप लेआउट बदल सकते हैं, दिखाई जाने वाली जानकारी चुन सकते हैं और कई तरह के कस्टमाइज़ेशन विकल्पों से उनका डिज़ाइन तैयार कर सकते हैं।
टिप:
शुरू करने के लिए, ब्लॉग एलिमेंट पर
सेटिंग्स पर क्लिक करें।
अपने ब्लॉग पेज को कस्टमाइज़ करने के बारे में और जानें

नोट:
कैटेगरी फ़ीड का डिज़ाइन टैग, हैशटैग और आर्काइव रिज़ल्ट पेजों के लिए भी इस्तेमाल होता है।
पोस्ट पेज
जब कोई रीडर आपके ब्लॉग पेज पर किसी पोस्ट पर क्लिक करता है, तो वह पोस्ट पेज पर पहुंच जाता है। यह एक डायनामिक पेज है, जिस पर आपकी अलग-अलग ब्लॉग पोस्ट दिखाई देती हैं। इसका मतलब है कि रीडर जिस ब्लॉग पोस्ट को देख रहा है, उसके हिसाब से पेज का कंटेंट बदलता है।

अपने पोस्ट पेज को कस्टमाइज़ करना
आप पोस्ट पेज का डिज़ाइन अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकते हैं। आपको पोस्ट पेज को सिर्फ़ एक बार कस्टमाइज़ करना होगा और आपका डिज़ाइन हर ब्लॉग पोस्ट पर दिखाई देगा। कस्टमाइज़ेशन ऑप्शन एक्सेस करने के लिए, पोस्ट पेज एलिमेंट में
सेटिंग्स पर क्लिक करें।
अपने पोस्ट पेज को कस्टमाइज़ करने का तरीका जानें
मेंबर्स पेज
अपनी साइट पर
मेंबर्स एरिया जोड़ने से आपको एक मेंबर्स पेज मिलता है। इस पेज पर आपके साइट मेंबर देख सकते हैं कि आपके ब्लॉग कम्युनिटी में और कौन शामिल है, एक-दूसरे को फ़ॉलो कर सकते हैं, दूसरे मेंबर्स की पोस्ट पर कमेंट कर सकते हैं और उनकी एक्टिविटी देख सकते हैं, जैसे कि लाइक्स।

अगर आपने Wix स्टोर्स, Wix बुकिंग्स या दूसरे Wix ऐप्स इंस्टॉल किए हैं, तो मेंबर्स एरिया जोड़ने से आपकी साइट के विज़िटर्स को दूसरे फ़ायदे भी मिलते हैं।
मेंबर्स एरिया के बारे में और जानें।
टिप:
अगर आप अपनी साइट पर मेंबर्स एरिया रखना चाहते हैं, लेकिन यह पेज नहीं चाहते, तो आप इसे
छिपा सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, नीचे किसी सवाल पर क्लिक करें।
मैं अपने ब्लॉग को कैटेगरी या टॉपिक के हिसाब से कैसे व्यवस्थित कर सकता हूं?
क्या मैं ब्लॉग पोस्ट सिर्फ़ ब्लॉग पेजों पर ही नहीं, बल्कि अपनी साइट के दूसरे हिस्सों में भी दिखा सकता हूं?
अगर मैं अपने मुख्य ब्लॉग फ़ीड में बदलाव करता हूं, तो क्या वह मेरे ब्लॉग पोस्ट पेज पर भी दिखाई देता है?

