header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

Wix Blog: अपने ब्लॉग पोस्ट पेज को कस्टमाइज करना

ब्लॉग पोस्ट पेज को कस्टमाइज करने से आप अपने ब्लॉग पोस्ट का लुक और फील अपने ब्रैंड के मुताबिक बना सकते हैं और रीडर्स का जुड़ाव बढ़ा सकते हैं। पोस्ट पेज की सेटिंग्स में किए गए बदलाव आपके सभी ब्लॉग पोस्ट पर लागू होते हैं।
इसका मतलब है कि आपका चुना हुआ फॉन्ट आपके सभी ब्लॉग पोस्ट पर लागू होता है। यही बात पोस्ट पर डिस्प्ले करने के लिए चुनी गई जानकारी पर भी लागू होती है। इससे आपके ब्लॉग का लुक एक जैसा और प्रोफेशनल रहता है, जिससे वह ज्यादा आकर्षक बनता है और उसे नेविगेट करना आसान होता है।
डिस्प्ले की गई जानकारी वाले ब्लॉग पोस्ट पेज के उदाहरण का स्क्रीनशॉट।

स्टेप 1 | ब्लॉग पोस्ट पेज को एक्सेस करें

शुरू करने के लिए, अपने एडिटर में ब्लॉग पोस्ट पेज को एक्सेस करें।
  1. अपने एडिटर पर जाएं
  2. अपने पोस्ट पेज पर जाएं:
    1. एडिटर की बाईं ओर पेजेस और मेन्यू पर क्लिक करें।
    2. ब्लॉग पेजेस पर क्लिक करें।
    3. पोस्ट पर क्लिक करें।
  3. अपने पेज पर पोस्ट पेज एलिमेंट पर क्लिक करें।
एडिटर की बाईं ओर मौजूद पेजेस और मेन्यू टैब से पोस्ट पेज को एक्सेस करने का तरीका दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।

स्टेप 2 | अपने पोस्ट पेज पर दिखाए जाने वाले एलिमेंट चुनें

इसके बाद, चुनें कि आप अपने पोस्ट पेज पर कौन-सी जानकारी और एलिमेंट दिखाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, आप पोस्ट से जुड़ी जानकारी दिखा या छिपा सकते हैं, जैसे लेखक का नाम और पढ़ने में लगने वाला समय। आप यह भी चुन सकते हैं कि ब्लॉग मेन्यू और शेयरिंग ऑप्शन जैसे कौन-से एलिमेंट शामिल करने हैं।

दिखाए जाने वाले एलिमेंट चुनने के लिए:

  1. अपने एडिटर में पोस्ट पेज पर क्लिक करें।

  2. सेटिंग्स पर क्लिक करें।

  3. डिस्प्ले टैब पर क्लिक करें।

  4. आपकी पोस्ट पर क्या दिखेगा, यह चुनने के लिए चेकबॉक्स को सिलेक्ट या डिसिलेक्ट करें।

  5. नीचे स्क्रॉल करें और चुनें कि आप क्या कस्टमाइज करना चाहते हैं:


स्टेप 3 | पोस्ट पेज का डिजाइन कस्टमाइज करें

पोस्ट पेज एक डायनेमिक पेज है। इसलिए, आप यहां जो डिजाइन सेट करते हैं, वही हर बार इस्तेमाल होता है जब कोई रीडर आपका ब्लॉग पोस्ट खोलता है। फॉन्ट्स और कलर्स कस्टमाइज करें, ताकि डिजाइन आपकी साइट से मैच करे।
ध्यान दें:
अगर आप कुछ एलिमेंट्स छिपाते हैं, तो उनके डिजाइन ऑप्शंस दिखाई नहीं देते।

पोस्ट पेज का डिजाइन कस्टमाइज करने के लिए:

  1. अपने एडिटर में पोस्ट पेज पर क्लिक करें।

  2. सेटिंग्स पर क्लिक करें।

  3. डिजाइन टैब पर क्लिक करें।

  4. चुनें कि आप क्या डिजाइन करना चाहते हैं:


एफएक्यूज़

अपने ब्लॉग पोस्ट पेज को कस्टमाइज़ करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।