प्राइवेसी और कुकीज़ के बारे में
3 मिनट
डाटा प्राइवेसी कानून लगातार बदल रहे हैं, इसलिए यह पक्का करना ज़रूरी है कि आपकी साइट GDPR और CCPA जैसे नियमों का पालन करती हो। "गैर-ज़रूरी" कुकीज़ रखने से पहले अनुमति मांगने के लिए कुकी बैनर जोड़ें। आप डू नॉट सेल माय पर्सनल इन्फ़ॉर्मेशन लिंक की मदद से विज़िटर्स को अपने डाटा की बिक्री से ऑप्ट आउट करने का विकल्प भी दे सकते हैं। इसके बाद, अपनी साइट के डैशबोर्ड से सहमति लॉग आसानी से मैनेज करें।
कुकी सहमति बैनर दिखाना
ज़रूरी और गैर-ज़रूरी कुकीज़ में क्या अंतर है?

टिप:
आप अपने कुकी बैनर के कॉन्टेंट को पूरी तरह कस्टमाइज़ कर सकते हैं। अपनी स्टाइल और ज़रूरतों के हिसाब से बैनर का कोई भी टेक्स्ट या जानकारी संपादित करें।
प्राइवेसी पॉलिसी बनाना
GDPR जैसे नियमों का पालन करने के लिए विज़िटर्स के साथ पारदर्शिता और स्पष्ट संवाद ज़रूरी हैं। विज़िटर्स को साफ़ तौर पर यह समझ आना चाहिए कि आपकी साइट कौन-सा डाटा इस्तेमाल करती है और वे चाहें तो ऑप्ट आउट कर सकें। भरोसा बढ़ाने और नियमों का पालन करने के लिए, अपने कुकी बैनर या साइट के फ़ुटर में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी का लिंक जोड़ें। पॉलिसी में यह स्पष्ट होना चाहिए कि आप विज़िटर्स का डाटा किन तरीकों से इकट्ठा, इस्तेमाल, साझा और मैनेज करते हैं।
डू नॉट सेल माय पर्सनल इन्फ़ॉर्मेशन लिंक जोड़ना
CCPA जैसे प्राइवेसी नियमों के अनुसार, आपके विज़िटर्स के पास अपनी निजी जानकारी की बिक्री पर नियंत्रण होना चाहिए। उनके पास अपने डाटा की बिक्री और किसी थर्ड पार्टी को उसका ट्रांसफ़र रोकने का विकल्प होना चाहिए। डू नॉट सेल माय पर्सनल इन्फ़ॉर्मेशन लिंक जोड़ने से विज़िटर्स उस पर क्लिक करके डाटा ट्रांसफ़र बंद कर सकते हैं और आपको CCPA नियमों का पालन करने में मदद मिल सकती है।

अपना सहमति लॉग मैनेज करना
व्यवस्थित सहमति लॉग रखने से यह दिखाने में मदद मिलती है कि आपकी साइट डाटा नियमों का पालन करती है। डिफ़ॉल्ट रूप से, कुकी बैनर और डू नॉट सेल माय पर्सनल इन्फ़ॉर्मेशन लिंक के ज़रिए मिली सहमति अपने-आप लॉग हो जाती है, ताकि आप किसी भी समय यह जानकारी देख सकें।
बैनर या लिंक के साथ इंटरैक्ट करने वाले हर विज़िटर की लिस्ट देखने के लिए, उनका सहमति लॉग डाउनलोड करें। आप विज़िटर का IP एड्रेस, उनकी विज़िट की तारीख और समय, और उन्होंने किन कुकीज़ को स्वीकार या अस्वीकार किया है जैसी जानकारी देख सकते हैं।
अपने विज़िटर्स के लिए डाटा रिक्वेस्ट सबमिट करना
कुछ डाटा प्राइवेसी नियमों (जैसे GDPR और CCPA) के तहत, आपको विज़िटर्स को उनके बारे में आपकी साइट द्वारा इकट्ठी की गई जानकारी का एक्सेस देना होता है। उन्हें अपना निजी डाटा हमेशा के लिए मिटाने की रिक्वेस्ट करने का भी अधिकार है। प्राइवेसी और कुकीज़ सेक्शन से आप उनकी ओर से ये रिक्वेस्ट आसानी से सबमिट कर सकते हैं।