Wix हेल्प

Wix स्टोर्स: ग्राहकों को भेजे जाने वाले ईमेल्स मैनेज करना

4 मिनट
जब आपके स्टोर में कोई एक्शन होता है, जैसे कोई ग्राहक ऑर्डर करता है, उसे रिफंड मिलता है या उसके ऑर्डर का स्टेटस बदलता है, तो Wix ऑटोमेशन्स के ज़रिए ईमेल्स अपने-आप ट्रिगर होकर भेजे जाते हैं।
आपके ग्राहकों को इस तरह के ईमेल्स भेजे जा सकते हैं:
  • ऑर्डर कन्फर्मेशन: जब कोई ग्राहक ऑर्डर करता है, तब यह ईमेल भेजा जाता है।
  • डिजिटल डाउनलोड लिंक: जब कोई ग्राहक किसी डिजिटल प्रोडक्ट के लिए पेमेंट करता है, तब ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल के साथ यह ईमेल भी भेजा जाता है।
  • रिफंड कन्फर्मेशन: रिफंड शुरू होने पर यह ईमेल भेजा जाता है।
  • शिपिंग कन्फर्मेशन: कोई फिजिकल ऑर्डर शिप होने पर यह ईमेल भेजा जाता है।
  • रेडी फॉर पिकअप नोटिफिकेशन: ग्राहकों को यह बताने के लिए भेजा जाता है कि वे अपना पिकअप ऑर्डर कलेक्ट कर सकते हैं।
  • ऑर्डर कैंसल किया गया: आपके ऑर्डर कैंसल करने पर यह ईमेल भेजा जाता है।
  • ऑर्डर अपडेट किया गया: आपके ऑर्डर एडिट करने पर यह ईमेल भेजा जाता है।
इन ईमेल्स के डिज़ाइन और टेक्स्ट को कस्टमाइज़ करने से आप अपनी साइट से लेकर ग्राहकों के इनबॉक्स तक एक जैसा ब्रैंड एक्सपीरियंस बनाए रख सकते हैं।
ज़रूरी जानकारी:
हर ईमेल को इस तरह कोड किया गया है कि वह डायनेमिक जानकारी दिखाए, जैसे संबंधित प्रोडक्ट्स की इमेज या ऑर्डर की कीमत की जानकारी। कोड सही तरीके से काम करे, इसके लिए यह ज़रूरी है कि आप अपने ईमेल्स के किसी भी हाइलाइट किए गए सेक्शन को एडिट न करें।
Screenshot showing a section of an email send through Wix Automations

ईमेल कस्टमाइज़ेशन एक्सेस करना

अपने ईमेल्स को कस्टमाइज़ करना शुरू करने के लिए, चेकआउट सेटिंग्स पेज पर मौजूद ईमेल्स और नोटिफिकेशन्स टैब पर जाएं।
चेकआउट सेटिंग्स का स्क्रीनशॉट, जिसमें एडिट ईमेल्स बटन आउटलाइन किया गया है

ईमेल कस्टमाइज़ेशन एक्सेस करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में चेकआउट सेटिंग्स पर जाएं।
  2. सबसे ऊपर ईमेल्स और नोटिफिकेशन्स टैब पर क्लिक करें।
  3. संबंधित ईमेल के आगे एडिट पर क्लिक करें।
  4. चुनें कि आप आगे क्या करना चाहते हैं:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल