मैन्युअल (ऑफलाइन) पेमेंट्स सेट अप करना
मैन्युअल (ऑफलाइन) पेमेंट्स वे पेमेंट्स हैं जिन्हें आपकी साइट के बाहर यानी ऑफलाइन स्वीकार किया जाता है। आप निर्देश लिखकर ग्राहकों को बता सकते हैं कि आपको पेमेंट कैसे करना है, जैसे कैश या वायर ट्रांसफर से।
- पेमेंट्स स्वीकार करने के लिए, आपकी साइट को ऐसे प्लान पर अपग्रेड करना होगा जो पेमेंट्स सपोर्ट करता हो।
- 07/03/2022 से Wix रूस में पेमेंट प्रोसेसिंग को सपोर्ट नहीं करता है।
मैन्युअल पेमेंट्स सेट अप करना
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में एक्सेप्ट पेमेंट्स पर जाएं।
- मैन्युअल पेमेंट्स के आगे कनेक्ट पर क्लिक करें।

- ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करें और पेमेंट के निर्देशों के लिए कोई टाइटल चुनें: कैश पेमेंट, ऑफलाइन पेमेंट या कैश ऑन डिलीवरी।
- पेमेंट पूरा करने के निर्देश टेक्स्ट बॉक्स में डालें।

- कनेक्ट पर क्लिक करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मैन्युअल पेमेंट्स के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
क्या मैं डैशबोर्ड के पेमेंट्स टैब में किसी मैन्युअल पेमेंट को एडिट कर सकता हूं?
मैं Wix Bookings के लिए मैन्युअल पेमेंट्स कैसे मैनेज कर सकता हूं?
मैं Wix Stores के लिए मैन्युअल पेमेंट्स कैसे मैनेज कर सकता हूं?

