Wix स्टोर्स: शिपिंग लेबल के बारे में
अपने बिजनेस के लिए सही शिपिंग लेबल सॉल्यूशन से कनेक्ट करने पर आप स्टोर के ऑर्डर अपने कस्टमर्स तक जल्द से जल्द और आसानी से डिलीवर कर सकते हैं।
शुरू करने से पहले:
पक्का करें कि आपने
बिजनेस इन्फो पेज पर अपने बिजनेस का पता दर्ज किया है।
अपने बिजनेस के लिए प्रिंट लेबल सॉल्यूशन चुनना
Wix ने Wix Shipping बनाने के लिए Shippo के साथ पार्टनरशिप की है। यह एक इंटीग्रेटेड प्रिंट लेबल सॉल्यूशन है। इसके अलावा, आप कई थर्ड-पार्टी शिपिंग ऐप में से चुन सकते हैं, जिनमें Shippo भी शामिल है।
Wix Shipping
शिपिंग लेबल खरीदने और उन्हें सीधे अपने Wix डैशबोर्ड से प्रिंट करने के लिए, Wix Shipping के इंटीग्रेटेड शिपिंग लेबल सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें। Wix Shipping फिलहाल इन जगहों के मर्चेंट के लिए उपलब्ध है:
- कनाडा
- फ्रांस
- जर्मनी
- स्पेन
- यूके
- यूएस
Wix Shipping के बारे में और जानें।
थर्ड-पार्टी शिपिंग लेबल ऐप
कोई भी शिपिंग लेबल ऐप सेट अप करने के बाद, आपके ऑर्डर अपने-आप उस ऐप के डैशबोर्ड में दिखाई देने लगते हैं। वहां से आप अपने लेबल खरीद और प्रिंट कर सकते हैं। नीचे दिए गए विकल्प देखें या दूसरे थर्ड-पार्टी शिपिंग लेबल ऐप खोजने के लिए Wix ऐप मार्केट पर जाएं।
- Shippo
- ShipStation
- Boxtal (सिर्फ फ्रांस में उपलब्ध)
- Melhor Envio (सिर्फ ब्राजील में उपलब्ध)
- Envia (सिर्फ उत्तर और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में उपलब्ध)
पैकेज ट्रैक करना
लेबल के बारकोड पर दिखने वाला यूनिक कोड उसका ट्रैकिंग नंबर होता है। यह नंबर आपके फुलफिल किए गए ऑर्डर में अपने-आप जुड़ जाता है।

अगर आप अपने कस्टमर को
शिपिंग कन्फर्मेशन ईमेल भेजते हैं, तो उन्हें उसमें ट्रैकिंग नंबर भी मिलता है। वे इसका इस्तेमाल करके अपने पैकेज की डिलीवरी का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

