Wix रसीदें: अपनी रसीदें सेट अप करना
4 मिनट
आप अपने क्लाइंट्स को पेमेंट का प्रूफ़ देने के लिए रसीदें जारी कर सकते हैं। रसीदें, इनवॉइस से अलग होती हैं और आपके बिज़नेस ट्रांज़ैक्शंस को आसान बनाने में मदद करती हैं।
मैं किन पेमेंट्स और ट्रांज़ैक्शंस के लिए रसीदें जारी कर सकता हूं?
इन तरीकों से कलेक्ट किए गए फ़ंड्स के लिए रसीदें जारी की जा सकती हैं:

अपनी रसीद की सेटिंग्स कस्टमाइज़ करना
अपनी रसीदों को अपने बिज़नेस की पहचान के मुताबिक बनाने के लिए, उनकी जानकारी, डिज़ाइन और ब्रैंडिंग को एडजस्ट करें। इन सेटिंग्स को अलग-अलग मैनेज किया जाता है और ये आपकी साइट से जनरेट होने वाली सभी रसीदों पर एक समान लागू होती हैं।
अपने बिज़नेस की ज़रूरतों के मुताबिक रसीदों को कस्टमाइज़ करने के बाद, आप
रसीदें जारी करना शुरू कर सकते हैं।
शुरू करने से पहले:
आपकी रसीदों के सबसे ऊपर दिखने वाला पता, लोगो और कॉन्टैक्ट डिटेल्स आपकी साइट की व्यावसायिक जानकारी से लिए जाते हैं। कस्टमाइज़ करना शुरू करने से पहले,
पक्का करें कि आपकी व्यावसायिक जानकारी दर्ज और अप टू डेट है।
अपनी रसीदें कस्टमाइज़ करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में रसीद सेटिंग्स पर जाएं।
- चुनें कि आपको क्या कस्टमाइज़ करना है:
डिज़ाइन
नंबरिंग
हेडर फ़ील्ड्स
बिज़नेस इन्फ़ो
कस्टमर डिटेल्स
आइटम एंड टैक्स डिस्प्ले
फुटर नोट्स
पर क्लिक करें।