Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

Wix Editor: एडिटर टूल्स का इस्तेमाल करना

Wix Editor में कई बिल्ट-इन टूल्स उपलब्ध हैं, जिनसे आप डिजाइन का काम ज्यादा तेजी और सटीकता से कर सकते हैं। ये फीचर्स आपको एडिटर के सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद टूल्स पैनल में मिलेंगे।
Wix Editor में टूल्स पैनल दिखाने वाला क्लोज-अप स्क्रीनशॉट।

एडिटर टूलबार का इस्तेमाल करना

एडिटर टूलबार की मदद से आप बुनियादी एक्शन जल्दी कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके अपने पेज पर एलिमेंट्स को कॉपी, पेस्ट, डुप्लिकेट या डिलीट करें। आप एलिमेंट की सेटिंग्स भी एडजस्ट कर सकते हैं, जैसे साइज, पोजिशन और अलाइनमेंट।
टूल्स पैनल से टूलबार इनेबल करने के बाद, यह आपको एडिटर की दाईं ओर दिखेगा।

टूलबार इनेबल करने के लिए:

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. एडिटर के सबसे ऊपर दाईं ओर टूल्स पर क्लिक करें।
  3. टूलबार चेकबॉक्स चुनें।
एडिटर टूल्स का स्क्रीनशॉट, जिसमें टूलबार हाइलाइट किया गया है।
सुझाव:
  • एडिटर टूलबार को अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी रखने के लिए, इसे ड्रैग करके अपने पेज पर मनचाही जगह ड्रॉप करें।
  • टूलबार और एडिटर मेन्यू (जैसे बाईं ओर और सबसे ऊपर मौजूद मेन्यू) छिपाने/दिखाने के लिए, एडिटर के सबसे ऊपर हाइड कंट्रोल्स ऐरो पर क्लिक करें। हाइड कंट्रोल्स फीचर का तरीका जानें

लेयर्स पैनल का इस्तेमाल करना

लेयर्स पैनल में आपके पेज के सभी एलिमेंट्स दिखते हैं। यह पैनल आपके पेज के मुख्य हिस्सों (हेडर, पेज और फुटर) के अनुसार बंटा होता है, ताकि आप जरूरी एलिमेंट्स आसानी से ढूंढ सकें।
लेयर्स पैनल इनेबल करने के बाद, यह एक फ्लोटिंग पैनल के रूप में दिखता है। आप इसे ड्रैग करके एडिटर में कहीं भी रख सकते हैं। इसे इनेबल करने के लिए, एडिटर में सबसे नीचे बाईं ओर लेयर्स आइकन पर क्लिक करें।
Editor में लेयर्स पैनल। आइकन को हाइलाइट किया गया है।

हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल रूलर्स का इस्तेमाल करना

हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल रूलर्स का इस्तेमाल करने से आप अपनी साइट पर एलिमेंट्स को सटीक जगह पर रख सकते हैं। अपने एलिमेंट्स को खास लोकेशन (पिक्सल में) पर रखें और इन जगहों को मार्क करने के लिए गाइड्स जोड़ें।
टूल्स पैनल से रूलर्स इनेबल करने के बाद, आपको हॉरिजॉन्टल रूलर सबसे ऊपर और वर्टिकल रूलर दाईं ओर दिखेगा।

रूलर्स इनेबल करने के लिए:

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. एडिटर के सबसे ऊपर दाईं ओर टूल्स पर क्लिक करें।
  3. रूलर्स चेकबॉक्स चुनें।
एडिटर टूलबार का स्क्रीनशॉट, जिसमें रूलर्स हाइलाइट किए गए हैं।

ग्रिडलाइंस का इस्तेमाल करना

ग्रिडलाइंस आपके एडिटर में दिखाई देने वाली डॉटेड लाइंस हैं, जो आपकी साइट का लेआउट सही तरीके से बनाने में मदद करती हैं। वर्टिकल ग्रिडलाइंस खास तौर पर उपयोगी हैं, क्योंकि वे टैबलेट और छोटे डिवाइस पर आपके पेज की अधिकतम चौड़ाई दिखाती हैं।
ग्रिडलाइंस का इस्तेमाल करने से आपका कंटेंट हर संभावित स्क्रीन साइज पर दिखाई देगा। अपनी जरूरत के हिसाब से, आप इन्हें किसी भी समय इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं। एडिटर ग्रिडलाइंस का तरीका जानें

ग्रिडलाइंस इनेबल करने के लिए:

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. एडिटर के सबसे ऊपर दाईं ओर टूल्स पर क्लिक करें।
  3. ग्रिडलाइंस चेकबॉक्स चुनें।
एडिटर टूल्स पैनल का स्क्रीनशॉट, जिसमें ग्रिडलाइंस हाइलाइट की गई हैं।

स्नैप टू ऑब्जेक्ट्स टूल का इस्तेमाल करना

स्नैप टू ऑब्जेक्ट्स टूल पूरी सटीकता के साथ एलिमेंट्स को एक-दूसरे से अटैच करने में आपकी मदद करता है।
जब आप किसी एलिमेंट को ड्रैग करते हैं, तो उस पेज पर मौजूद दूसरे एलिमेंट्स के बॉर्डर दिखाने के लिए पर्पल लाइंस दिखाई देती हैं। ड्रैग किए जा रहे एलिमेंट को ड्रॉप करने पर, वह 5 पिक्सेल की रेंज में इन मार्कर्स से "स्नैप" हो जाता है।

स्नैप टू ऑब्जेक्ट्स इनेबल करने के लिए:

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. एडिटर के सबसे ऊपर दाईं ओर टूल्स पर क्लिक करें।
  3. स्नैप टू ऑब्जेक्ट्स चेकबॉक्स चुनें।
एक GIF, जिसमें एडिटर में स्नैप टू ऑब्जेक्ट्स टूल का इस्तेमाल दिखाया गया है।