Wix हेल्प

Facebook, X या दूसरे सोशल नेटवर्क पर अपनी साइट शेयर करते समय दिखने वाली थंबनेल इमेज चुनें। आप अपनी साइट के हर पृष्ठ के लिए अलग og:image या पूरी साइट के लिए एक इमेज सेट कर सकते हैं।

किसी पृष्ठ का og:image बदलना

अपनी साइट के हर पृष्ठ या किसी खास पृष्ठ के लिए एक यूनीक og:image सेट करें। इससे हर पृष्ठ अलग नजर आएगा और आपको अपनी जरूरत के मुताबिक सोशल शेयरिंग एक्सपीरियंस बनाने में मदद मिलेगी।

किसी खास पृष्ठ का og:image बदलने के लिए:

  1. एडिटर के बाईं ओर पेजेस और मेन्यू पर क्लिक करें।
  2. संबंधित पृष्ठ पर होवर करें और मोर ऐक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  3. सोशल शेयर चुनें।
  4. अपलोड इमेज पर क्लिक करें।
  5. (मीडिया मैनेजर में) कोई इमेज चुनें या नई इमेज अपलोड करने के लिए + अपलोड मीडिया पर क्लिक करें।
  6. ऐड टू पेज पर क्लिक करें।
  7. अपनी साइट पब्लिश करें।
पेजेस और मेन्यू पैनल में सोशल शेयर ऑप्शन पर होवर किए हुए कर्सर का स्क्रीनशॉट
क्या आप जानते हैं?
आप सोशल शेयर सेटिंग्स में जाकर पृष्ठ का og:title और og:description भी सेट कर सकते हैं।

साइट का og:image बदलना

अपने ब्रैंड को मजबूत बनाने और एक जैसा शेयरिंग एक्सपीरियंस देने के लिए, आप अपनी साइट के हर पृष्ठ पर एक ही og:image भी सेट कर सकते हैं।

अपनी पूरी साइट का og:image बदलने के लिए:

  1. अपनी साइट की सेटिंग्स खोलें।
  2. नीचे स्क्रॉल करके साइट और डोमेन पर जाएं और वेबसाइट सेटिंग्स पर क्लिक करें।
  3. नीचे स्क्रॉल करके जनरल सोशल इमेज पर जाएं और अपलोड इमेज पर क्लिक करें।
  4. (मीडिया मैनेजर में) कोई इमेज चुनें या नई इमेज अपलोड करने के लिए + अपलोड मीडिया पर क्लिक करें।
  5. ऐड आइकन पर क्लिक करें।
  6. ऊपर दाईं ओर सेव पर क्लिक करें।
  7. अपने एडिटर पर जाएं और अपनी साइट पब्लिश करें।
साइट सेटिंग्स पैनल की जनरल सोशल इमेज सेटिंग्स। कर्सर अपलोड इमेज बटन पर होवर कर रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

og:images के बारे में ज़्यादा जानने के लिए कोई सवाल चुनें।