Wix Editor: Og:Image का सुझाया गया साइज़
नीचे दिए गए सुझाव
Facebook शेयरिंग की बेस्ट प्रैक्टिस से लिए गए हैं, लेकिन ये सभी
og:images पर लागू होते हैं।
हमारा सुझाव है:
- क्रॉपिंग से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए, Og:images का आस्पेक्ट रेशियो 1.91:1 होना चाहिए। इसका मतलब है कि चौड़ाई, ऊंचाई की 1.9 X होनी चाहिए।
- आपकी इमेज का साइज़ 8MB से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।
- इमेज का साइज़ 1200 X 630 पिक्सेल (px) होना चाहिए।
- कम से कम साइज़ 200 x 200 px है। हालांकि, हमारा सुझाव है कि इसे 600 x 315 px रखें।
- अगर आपकी इमेज 600 x 315 पिक्सेल से छोटी है, तो वह लिंक प्रीव्यू में छोटी इमेज के रूप में दिखाई देगी।
ज़रूरी जानकारी:
अगर आपने हाल ही में अपनी og:image अपडेट की है, तो अपनी साइट की जानकारी अप-टू-डेट रखने के लिए
Facebook डीबगर में अपनी साइट का URL डालें।
अगर आप किसी दूसरे सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं:
अगर आप किसी दूसरे सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं:
ध्यान दें:
अगर आप WhatsApp पर ब्लॉग पोस्ट या URL शेयर करते हैं, तो इमेज प्रीव्यू सिर्फ़ तभी दिखाई देगा, जब इमेज का साइज़ 300 KB से कम हो।

