Wix हेल्प

ज़रूरी:

यह आर्टिकल Wix स्टोर्स, Wix बुकिंग्स, Wix रेस्टोरेंट के ऑर्डर, Wix Donations और मूल्य निर्धारण योजनाओं के लिए है।

क्या आपको किसी ग्राहक को रिफंड देना है? ज़्यादातर मामलों में, आप Wix डैशबोर्ड से ही पूरा या आंशिक रिफंड दे सकते हैं। अगर ऑर्डर में ऐसे स्टोर आइटम शामिल हैं जो अभी तक फुलफिल्ड नहीं हुए हैं, तो आप ऑर्डर रद्द भी कर सकते हैं।

किसी ऑर्डर का रिफंड देना

आप उन ऑर्डर का रिफंड दे सकते हैं जिनका पेमेंट हो चुका है और जो फुलफिल्ड हैं। सबसे पहले, ठीक वही आइटम चुनें जिनका आप रिफंड देना चाहते हैं। इसके बाद, आप चुने गए आइटम का आंशिक या पूरा रिफंड दे सकते हैं।
Wix डैशबोर्ड में रिफंड ऑर्डर पेज के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट
ज़रूरी:
  • मैन्युअल पेमेंट मेथड और कुछ पेमेंट प्रोवाइडर से किए गए पेमेंट का रिफंड Wix के बाहर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए FAQ देखें।
  • PayPal ऑर्डर का रिफंड देने से पहले, आपको एडवांस्ड फीचर एनेबल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया FAQ देखें।

किसी ऑर्डर का रिफंड देने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑर्डर्स पर जाएं।
  2. संबंधित ऑर्डर पर क्लिक करें।
  3. ऊपर दाईं ओर मोर ऐक्शंस पर क्लिक करें।
  4. रिफंड चुनें।
  5. जिन आइटम का रिफंड देना है, उनके आगे दिए गए चेकबॉक्स चुनें।
    टिप: अगर एक ही आइटम की संख्या 1 से ज़्यादा है, तो तीरों का इस्तेमाल करके चुनें कि कितने आइटम का रिफंड देना है।
Wix में ग्राहकों का रिफंड प्रोसेस करने वाले पेज के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट
  1. (वैकल्पिक) आंशिक रिफंड देने के लिए, दाईं ओर ऑर्डर के लिए रिफंड की जाने वाली कुल रकम डालें।
  2. (वैकल्पिक) अगर आप किसी स्टोर प्रोडक्ट को रीस्टॉक नहीं करना चाहते हैं, तो उसके आगे दिया गया अपडेट इन्वेंटरी चेकबॉक्स अनचेक करें।
    टिप: अगर आप इन्वेंटरी की मात्रा ट्रैक करते हैं, तो यह आपके लिए ज़रूरी है।
  3. (वैकल्पिक) सेंड अ कन्फर्मेशन ईमेल टू कस्टमर चेकबॉक्स चुनें और अपने ग्राहक के लिए एक निजी नोट लिखें।
    नोट: ग्राहकों को पेमेंट प्रोवाइडर से भी नोटिफिकेशन मिल सकता है।
  4. रिफंड पर क्लिक करें।
  5. इशू रिफंड पर क्लिक करें।
    नोट: इस एक्शन को पहले जैसा नहीं किया जा सकता।

स्टोर ऑर्डर का रिफंड देना और उसे रद्द करना

अगर आपका ग्राहक अब आइटम नहीं चाहता है, तो आप उसका स्टोर ऑर्डर रद्द करके रिफंड दे सकते हैं।
ज़रूरी:
  • मैन्युअल पेमेंट मेथड और कुछ पेमेंट प्रोवाइडर से किए गए पेमेंट का रिफंड Wix के बाहर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए FAQ देखें।
  • PayPal ऑर्डर का रिफंड देने से पहले, आपको एडवांस्ड फीचर एनेबल करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया FAQ देखें।

किसी ऑर्डर का रिफंड देने और उसे रद्द करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑर्डर्स पर जाएं।
  2. संबंधित ऑर्डर पर क्लिक करें।
  3. ऊपर दाईं ओर मोर ऐक्शंस पर क्लिक करें।
  4. कैंसल और रिफंड चुनें।
  5. (वैकल्पिक) आंशिक रिफंड देने के लिए, वह रकम डालें जिसे आप रिफंड करना चाहते हैं।
  6. (वैकल्पिक) सभी आइटम को स्टॉक में वापस जोड़ने के लिए, अपडेट इन्वेंटरी चेकबॉक्स चुनें।
    टिप: अगर आप Wix स्टोर्स का इस्तेमाल करते हैं और इन्वेंटरी की मात्रा ट्रैक करते हैं, तो यह विकल्प उपलब्ध होता है।
  7. (वैकल्पिक) सेंड अ कन्फर्मेशन ईमेल टू कस्टमर चेकबॉक्स चुनें और अपने कस्टमर के लिए एक पर्सनल नोट डालें।
    ध्यान दें: कस्टमर को पेमेंट प्रोवाइडर से भी नोटिफिकेशन मिल सकता है।
  8. कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  9. कैंसल ऑर्डर पर क्लिक करें।
    ध्यान दें: इसे पहले जैसा नहीं किया जा सकता।

बिना पेमेंट वाले और अनफुलफिल्ड स्टोर ऑर्डर कैंसल करना

अगर आप किसी ऑर्डर को फुलफिल नहीं कर सकते या आपका कस्टमर खरीदारी कैंसल करने के लिए कहता है, तो आप बिना पेमेंट वाला पूरा स्टोर ऑर्डर कैंसल कर सकते हैं।

स्टोर ऑर्डर कैंसल करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में ऑर्डर्स पर जाएं।
  2. संबंधित ऑर्डर पर क्लिक करें।
  3. ऊपर दाईं ओर मोर ऐक्शंस पर क्लिक करें।
  4. कैंसल ऑर्डर चुनें।
  5. (वैकल्पिक) सभी आइटम को स्टॉक में वापस जोड़ने के लिए, अपडेट इन्वेंटरी चेकबॉक्स चुनें।
    टिप: अगर आप Wix स्टोर्स का इस्तेमाल करते हैं और इन्वेंटरी की मात्रा ट्रैक करते हैं, तो यह विकल्प उपलब्ध होता है।
  6. (वैकल्पिक) सेंड अ कन्फर्मेशन ईमेल टू कस्टमर चेकबॉक्स चुनें और अपने कस्टमर के लिए एक पर्सनल नोट डालें।
    ध्यान दें: कस्टमर को पेमेंट प्रोवाइडर से भी नोटिफिकेशन मिल सकता है।
  7. कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  8. कैंसल ऑर्डर पर क्लिक करें।
    ध्यान दें: इसे पहले जैसा नहीं किया जा सकता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कस्टमर को रिफंड देने के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी सवाल पर क्लिक करें।