Wix Technical Assistant
अगर आपकी लाइव साइट या एडिटर में समस्याएं आ रही हैं, तो नीचे दिए गए इंटरैक्टिव ट्रबलशूटर की मदद से उन्हें हल करें।
इंटरैक्टिव ट्रबलशूटर देखें
टेक्निकल समस्याओं को मैन्युअली ट्रबलशूट करना
टेक्निकल समस्याओं को मैन्युअली हल करने के लिए, आप नीचे दिए गए स्टेप्स भी फॉलो कर सकते हैं:
1. इनकॉग्निटो मोड आजमाएं
अपनी साइट को
इनकॉग्निटो मोड में खोलकर देखें। अगर इनकॉग्निटो मोड में कोई समस्या नहीं आ रही है, तो संभव है कि यह एक लोकल समस्या हो। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
2. अपना कैश क्लियर करें
लोकल समस्याओं को अक्सर
अपने ब्राउजर का कैश क्लियर करने से हल किया जा सकता है। अगर समस्या हल नहीं होती, तो अपने ब्राउजर के ऐड-ऑन और एक्सटेंशन डिसेबल करके देखें (नीचे देखें)।
3. ऐड-ऑन्स और एक्सटेंशंस डिसेबल करें
लोकल समस्याएं एक्सटेंशंस या ऐड-ऑन्स की वजह से भी हो सकती हैं। इनमें सिक्योरिटी प्रोग्राम के इंस्टॉल किए गए एक्सटेंशंस या ऐड-ऑन्स भी शामिल हैं।
अपने गूगल क्रोम एक्सटेंशंस डिसेबल करने के लिए:
अपने गूगल क्रोम एक्सटेंशंस डिसेबल करने के लिए:
- गूगल क्रोम खोलें।
- मोर आइकन
पर क्लिक करें। - मोर टूल्स चुनें और एक्सटेंशंस पर क्लिक करें।
- इनेबल्ड चेकबॉक्स से सही का निशान हटाएं।
अपने फायरफॉक्स एक्सटेंशंस डिसेबल करने के लिए:
- फायरफॉक्स खोलें।
- मेन्यू आइकन
पर क्लिक करें। - ऐड-ऑन्स चुनें।
- एक्सटेंशंस या अपीयरेंस पैनल चुनें।
- कोई ऐड-ऑन चुनें और डिसेबल पर क्लिक करें।
- रीस्टार्ट नाउ पर क्लिक करें। रीस्टार्ट होने के बाद आपके टैब सेव और रीस्टोर हो जाएंगे।
अपने एज एक्सटेंशंस डिसेबल करने के लिए:
- एज खोलें।
- मोर आइकन पर क्लिक करें।
- एक्सटेंशंस चुनें।
- किसी एक्सटेंशन पर राइट-क्लिक करें और टर्न ऑफ चुनें।
अपने सफारी एक्सटेंशंस डिसेबल करने के लिए:
- सफारी खोलें।
- सफारी मेन्यू पर क्लिक करें और प्रेफरेंसेज चुनें।
- एक्सटेंशंस पर क्लिक करें।
- कोई एक्सटेंशन चुनें और इनेबल चेकबॉक्स से सही का निशान हटाएं।
4. अपने ब्राउजर का वर्जन चेक करें
यह पक्का करने के लिए कि आप ब्राउजर का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं,
whatismybrowser.com पर जाएं। अगर आपका ब्राउजर अप-टू-डेट नहीं है, तो हम उसका लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने का सुझाव देते हैं।
Wix के सपोर्टेड ब्राउजर्स देखें।
5. किसी दूसरे ब्राउज़र का इस्तेमाल करके देखें
यह जांचने के लिए कि समस्या ब्राउज़र से संबंधित है या नहीं, अपनी साइट को किसी दूसरे
सपोर्टेड ब्राउज़र में खोलकर देखें।
नोट: अगर किसी दूसरे ब्राउज़र का इस्तेमाल करने से समस्या ठीक हो जाती है, तो समस्या वाले ब्राउज़र को ट्रबलशूट करने में मदद के लिए
हमसे संपर्क करें। जिस सपोर्टेड ब्राउज़र में आपको समस्या आ रही है, उसका नाम और वर्जन हमें जरूर भेजें।
6. कस्टम कोड डिसेबल करें
थर्ड-पार्टी कस्टम कोड जोड़ने से अनचाहे नतीजे आ सकते हैं, जो आपकी साइट की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं। अगर आपने कस्टम कोड स्निपेट जोड़े हैं, तो उन्हें डिसेबल करके देखें कि समस्या ठीक होती है या नहीं।
थर्ड-पार्टी कोड डिसेबल करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में सेटिंग्स पर जाएं।
- एडवांस्ड सेटिंग्स के नीचे मौजूद कस्टम कोड टैब पर क्लिक करें।
- आपके जोड़े गए हर कस्टम कोड स्निपेट के आगे मौजूद टॉगल
को डिसेबल करें। 
- यह देखने के लिए कि समस्या ठीक हुई है या नहीं, अपनी साइट या एडिटर को फिर से लोड करें।
जरूरी: Wix, थर्ड-पार्टी कोड स्निपेट से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के लिए सपोर्ट नहीं देता। अगर आपके कोड स्निपेट में कोई समस्या आ रही है, तो सीधे उसके प्रोवाइडर से संपर्क करें।
कस्टम कोड स्निपेट एंबेड करने का तरीका जानें।
7. एंटीवायरस सॉफ्टवेयर डिसेबल करें
अपने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को कुछ समय के लिए डिसेबल करें, क्योंकि यह कुछ वेबसाइटों को लोड करने में रुकावट डाल सकता है। इसके बाद साइट को फिर से लोड करें।
8. किसी दूसरे नेटवर्क कनेक्शन का इस्तेमाल करके देखें
किसी दूसरे Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें। अगर आपके पास कोई दूसरा नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो लाइव साइट की समस्याओं को ट्रबलशूट करने के लिए अपने मोबाइल फोन से Wi-Fi हॉटस्पॉट बना सकते हैं।
नोट: Wix या Studio एडिटर की समस्याओं को ट्रबलशूट करने के लिए Wi-Fi हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती।
कुछ सार्वजनिक संस्थान Wix सर्वर सहित कुछ खास URLs का एक्सेस रोक देते हैं। इनमें स्कूल, यूनिवर्सिटी, पब्लिक लाइब्रेरी, सरकारी संस्थान और अन्य जगहें शामिल हैं।
अगर किसी दूसरे नेटवर्क का इस्तेमाल करने से समस्या ठीक हो जाती है, तो हमारा सुझाव है कि आप:
- अपने IT डिपार्टमेंट से संपर्क करें और पूछें कि क्या वे Wix को व्हाइटलिस्ट कर सकते हैं।
- अगर आप किसी रिस्ट्रिक्टेड नेटवर्क पर नहीं हैं, तो हमें बताएं कि आपको किस इंटरनेट प्रोवाइडर के साथ समस्या आ रही है। हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।
क्या इससे मदद मिली?
|

