# अपने ब्राउज़र का कैश क्लियर करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%89%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B6-cache-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

आप जिन वेबसाइटों पर जाते हैं, आपका ब्राउज़र उनकी जानकारी कैश करता है, ताकि वे जल्दी लोड हों। समय के साथ, ऑनलाइन मौजूद असली डेटा आपके ब्राउज़र में कैश किए गए डेटा से अलग हो सकता है, जिससे आपके डिवाइस पर समस्याएं आ सकती हैं। अपने ब्राउज़र का कैश समय-समय पर और वेबसाइट से जुड़ी कोई समस्या आने पर क्लियर करें।

> **कैश क्लियर करने से पहले:** यह देखने के लिए कि समस्या कैश से जुड़ी है या नहीं, अपने ब्राउज़र को [इनकॉग्निटो/प्राइवेट मोड](https://support.wix.com/hi/article/opening-your-browser-in-incognitoprivate-browsing-mode) में खोलें। अगर इनकॉग्निटो मोड में समस्या **ठीक हो जाती है**, तो अपने ब्राउज़र का कैश क्लियर करने के लिए दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

### अपने ब्राउज़र का कैश क्लियर करने के लिए:

1. अपने ब्राउज़र की सभी विंडो और टैब बंद करें।
2. एक नया टैब खोलें और पक्का करें कि Wix.com खुला न हो।
3. नीचे अपने ब्राउज़र के लिए दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

**क्रोम:**

1. Ctrl + Shift + Del दबाएं। मैक इस्तेमाल करने पर Cmd + Shift + Delete दबाएं।
2. **टाइम रेंज** के आगे दिए गए ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और **ऑल टाइम** चुनें।
3. पक्का करें कि **कैश्ड इमेजेज एंड फाइल्स** के आगे वाला बॉक्स चेक किया गया है।
4. **क्लियर डेटा** पर क्लिक करें।

![गूगल क्रोम में डेटा क्लियर करने का तरीका दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/07611794-742f-4d53-8c5b-24ba712a6934/2023/02/20/b1a52530-17fd-445f-bbe5-c501c7aab728/769ccfd8-2192-4fee-a79a-e9724fcecddb.png)

1. क्रोम बंद करके फिर से खोलें।

**फ़ायरफ़ॉक्स:**

1. Ctrl + Shift + Del दबाएं। मैक इस्तेमाल करने पर Cmd + Shift + Delete दबाएं।
2. **टाइम रेंज टू क्लियर:** के आगे दिए गए ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और **एवरीथिंग** चुनें।
3. पक्का करें कि **कैश** के आगे वाला बॉक्स चेक किया गया है।
4. **क्लियर नाउ** पर क्लिक करें।

![फ़ायरफ़ॉक्स में कैश क्लियर करने का तरीका दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/07611794-742f-4d53-8c5b-24ba712a6934/2023/02/20/ff8fbb0e-99ec-4b54-993b-8de71bc4c5b5/606f2d2a-af53-4fe3-a399-652f84d2138e.png)

1. फ़ायरफ़ॉक्स बंद करके फिर से खोलें।

**सफ़ारी:**

1. प्रेफरेंसेज खोलने के लिए **Cmd** + **,** दबाएं।
2. **एडवांस्ड** टैब पर क्लिक करें।
3. **शो डेवलप मेन्यू इन मेन्यू बार** के आगे वाला बॉक्स चेक करें। यह विकल्प विंडो के नीचे मौजूद है।![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2019/03/19/ccd16f5e-d805-44f9-be39-83c5574d3b23.png)
4. सफारी के मेन्यू बार में **डेवलप** पर क्लिक करें।
5. **एम्प्टी कैशेज** पर क्लिक करें।

![सफारी में कैश क्लियर करने का तरीका दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/07611794-742f-4d53-8c5b-24ba712a6934/2023/02/20/ff28ab3d-4de9-40c9-80ce-bd59b3bb9be2/37683525-3c70-4a76-aedc-97ca0f06251e.png)

1. सफ़ारी को बंद करके फिर से खोलें।

**एज:**

1. Ctrl + Shift + Del दबाएं (Mac पर Cmd + Shift + Delete दबाएं)।
2. पक्का करें कि **कैश्ड डेटा और फ़ाइल्स** के आगे वाला बॉक्स चेक किया हुआ है। इसके बाद, **क्लियर** पर क्लिक करें।
3. माइक्रोसॉफ्ट एज को बंद करके फिर से खोलें।

> **ध्यान दें:** Wix माइक्रोसॉफ्ट एज पर लाइव साइट्स देखने की सुविधा देता है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट एज पर एडीआई बिल्डर सपोर्ट नहीं किया जाता।

> **कैश क्लियर करने के बाद भी समस्या आ रही है?** [अपने सिस्टम का डीएनएस फ्लश करने](https://support.wix.com/hi/article/flushing-your-dns-3875391) की कोशिश करें। अगर इससे समस्या हल नहीं होती, तो [Wix Technical Assistant](https://support.wix.com/hi/article/wix-technical-assistant) में ऐड-ऑन और एक्सटेंशन डिसेबल करने के लिए दिए गए निर्देश फॉलो करें।

> **ध्यान दें:** Wix अब IE11 पर लाइव साइट्स को सपोर्ट नहीं करता। हमारा सुझाव है कि अपनी साइट देखने और एडिट करने के लिए हमारे [सपोर्टेड ब्राउज़र](https://support.wix.com/hi/article/supported-browsers) में से किसी एक का इस्तेमाल करें।
