Wix हेल्प

जब कोई कस्टमर किसी वन-टाइम परचेज प्रोडक्ट को अपने कार्ट में जोड़ता है, तब भी वह उस आइटम को सब्सक्रिप्शन में स्विच कर सकता है। अगर प्रोडक्ट के लिए सब्सक्रिप्शन ऑप्शन उपलब्ध है, तो आइटम के नीचे सब्सक्राइब और सेव ड्रॉपडाउन दिखाई देता है।

कार्ट पेज का स्क्रीनशॉट, जिसमें किसी प्रोडक्ट पर सब्सक्राइब और सेव ड्रॉपडाउन खुला हुआ है।

कस्टमर यह ऑप्शन कहां देख सकते हैं

अगर प्रोडक्ट योग्य है, तो कस्टमर आपकी साइट पर 3 जगहों पर सब्सक्राइब और सेव देख सकते हैं:

  • कार्ट पेज: कार्ट में आइटम के नीचे ड्रॉपडाउन दिखाई देता है।

  • साइड कार्ट: साइड कार्ट में आइटम के नीचे वही ड्रॉपडाउन दिखाई देता है।

  • ऐडेड टू कार्ट पॉप-अप: प्रोडक्ट पेज पर कस्टमर के ऐड टू कार्ट पर क्लिक करने के बाद, आइटम जोड़े जाने की पुष्टि करने वाले पॉप-अप में भी यह ड्रॉपडाउन दिखाई देता है।

साइड कार्ट का स्क्रीनशॉट, जिसमें सब्सक्राइब और सेव ऑप्शन हाइलाइट किया गया है।

यह ऑप्शन कब दिखाई देता है

सब्सक्राइब और सेव सिर्फ इन शर्तों के पूरा होने पर दिखाई देता है:

  • कस्टमर ने प्रोडक्ट को वन-टाइम परचेज के तौर पर कार्ट में जोड़ा हो।

  • प्रोडक्ट में कम से कम एक ऐसा सब्सक्रिप्शन ऑप्शन हो जो हाइड न किया गया हो।

  • प्रोडक्ट सब्सक्रिप्शन और वन-टाइम परचेज, दोनों के तौर पर उपलब्ध हो। सिर्फ सब्सक्रिप्शन के ज़रिए बेचे जाने वाले प्रोडक्ट कार्ट में सब्सक्रिप्शन के तौर पर जुड़ते हैं, इसलिए ड्रॉपडाउन दिखाई नहीं देता।


कस्टमर के कोई ऑप्शन चुनने पर क्या होता है

सब्सक्राइब और सेव ड्रॉपडाउन में प्रोडक्ट के सभी सब्सक्रिप्शन ऑप्शन और कस्टमर से कितनी बार पेमेंट लिया जाएगा, इसकी जानकारी दिखाई देती है। जब कस्टमर कोई ऑप्शन चुनता है, तो कार्ट में मौजूद वन-टाइम परचेज आइटम को सब्सक्रिप्शन से बदल दिया जाता है।

कार्ट में सब्सक्रिप्शन की कीमत, उसके रिन्यू होने की फ्रीक्वेंसी और यह जानकारी दिखाई देती है कि रद्द किए जाने तक वह अपने-आप रिन्यू होता रहेगा। कीमत सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के आधार पर तय होती है और इसमें आपका सेट किया गया डिस्काउंट भी शामिल होता है।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सब्सक्राइब और सेव ऑप्शन के बारे में और जानने के लिए नीचे क्लिक करें।