Wix हेल्प

अपनी साइट के किसी भी पृष्ठ पर उपलब्ध प्रोडक्ट दिखाने के लिए प्रोडक्ट गैलरी जोड़ें। आप तय कर सकते हैं कि इसमें क्या दिखाना है—अपने सभी प्रोडक्ट या कोई खास कैटेगरी।

ग्रिड प्रोडक्ट गैलरी में बड़ी संख्या में प्रोडक्ट दिखाए जा सकते हैं। गैलरी जोड़ने पर, इसमें डिफॉल्ट रूप से "ऑल प्रोडक्ट्स" कैटेगरी दिखती है। आप दिखाने के लिए कोई दूसरी कैटेगरी भी चुन सकते हैं।
Wix स्टोर में सैंपल ग्रिड प्रोडक्ट गैलरी का स्क्रीनशॉट

ग्रिड गैलरी जोड़ने और दिखाने के लिए कैटेगरी चुनने के लिए:

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. उस पृष्ठ पर जाएं जहां आप गैलरी जोड़ना चाहते हैं।
  3. एडिटर की बाईं ओर ऐड एलिमेंट्स पर क्लिक करें।
  4. स्टोर पर क्लिक करें।
  5. ग्रिड गैलरी को ड्रैग करके अपनी साइट के पृष्ठ पर सही जगह रखें।
  6. वह कैटेगरी चुनें जिसे आप दिखाना चाहते हैं:
    1. एडिटर में गैलरी पर क्लिक करें।
    2. चूज कैटेगरी पर क्लिक करें।
    3. कोई विकल्प चुनें:
      • अपने सभी प्रोडक्ट दिखाएं: ऑल प्रोडक्ट्स पर क्लिक करें।
      • कोई एक कैटेगरी दिखाएं: कैटेगरी चुनने के लिए उस पर क्लिक करें।
Wix स्टोर्स ग्रिड गैलरी के सेटिंग्स पैनल में कैटेगरी टैब का स्क्रीनशॉट

अपने प्रोडक्ट्स दिखाने के लिए स्लाइडर गैलरी एक शानदार तरीका है। ज़्यादा प्रोडक्ट्स देखने के लिए कस्टमर नेविगेशन एरो पर क्लिक कर सकते हैं।
Wix स्टोर में सैंपल स्लाइडर गैलरी का स्क्रीनशॉट
ध्यान रखें:

स्लाइडर गैलरी जोड़ने और यह चुनने के लिए कि कौन-सी कैटेगरी डिस्प्ले हो:

  1. अपने एडिटर पर जाएं।
  2. उस पृष्ठ पर जाएं, जहां आप गैलरी जोड़ना चाहते हैं।
  3. एडिटर के बाईं ओर ऐड एलिमेंट्स पर क्लिक करें।
  4. स्टोर पर क्लिक करें।
  5. स्लाइडर गैलरी को अपनी साइट के पृष्ठ पर सही जगह ड्रैग करें।
  6. वह कैटेगरी चुनें जिसे आप दिखाना चाहते हैं:
    1. एडिटर में गैलरी पर क्लिक करें।
    2. चूज़ कैटेगरी पर क्लिक करें।
    3. कोई विकल्प चुनें:
      • अपने सभी प्रोडक्ट्स दिखाएं: ऑल प्रोडक्ट्स पर क्लिक करें।
      • कोई एक कैटेगरी दिखाएं: कैटेगरी चुनने के लिए उस पर क्लिक करें।
अगले स्टेप्स: