Wix Stores: आपकी बेसिक साइट जानकारी के बारे में
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके स्टोर के सभी पहलू सुचारू रूप से काम कर रहे हैं, आपको अपनी साइट की सेटिंग्स भरनी होंगी। इसमें आपकी साइट का नाम, भाषा और रीजन जैसी जानकारी शामिल है।
मुझे अपनी साइट सेटिंग्स एक्सेस करने का तरीका दिखाएं
अपनी वेबसाइट सेटिंग्स जोड़ें
वेबसाइट सेटिंग्स से, आप अपनी साइट के नाम जैसी बेसिक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह वह नाम है जो आपकी साइट के डैशबोर्ड, 'माय साइट्स' पेज और सर्च रिजल्ट्स में दिखाई देता है।

टिप:
अपनी साइट को अधिक प्रोफेशनल लुक देने के लिए, 16 x 16 पिक्सेल का
फेविकॉन (favicon) अपलोड करना न भूलें - यह वह सिंबल है जो ब्राउज़र टैब पर दिखाई देता है।
अपने बिज़नेस की जानकारी (info) दर्ज करें
Business Info सेक्शन में, आप अपनी लोकेशन और कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन सहित अपने बिज़नेस की डिटेल्स डाल सकते हैं। अगर आपके बिज़नेस की एक से ज़्यादा लोकेशन्स हैं, तो आप उन सभी को यहाँ जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप
Wix POS Register का इस्तेमाल करते हैं, तो आप
हर लोकेशन के लिए इन्वेंट्री को अलग से मैनेज कर सकते हैं।

हालाँकि बिजनेस इन्फो का ज्यादातर हिस्सा सामान्य रूप से आपकी साइट के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कुछ का आपके स्टोर पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए, यदि आप कोई लोगो अपलोड करते हैं, तो इसे आपकी साइट के नाम के बजाय आपके चेकआउट पेज के टॉप पर दिखाया जा सकता है। लोगो इमेज का रिकमेंडेड रेशियो 1:1 है।

इसके अलावा, आप यहाँ जो ईमेल एड्रेस दर्ज करेंगे, उसी पर सेल होने पर नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे।
इसके बारे में और जानें:
डोमेन खरीदें या कनेक्ट करें
डोमेन से, आप अपनी साइट के डोमेन को मैनेज कर सकते हैं, जो एक प्रोफेशनल ब्रांड बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप या तो नया डोमेन खरीद सकते हैं या अपने पास पहले से मौजूद डोमेन को कनेक्ट कर सकते हैं।
डोमेन
खरीदने या
कनेक्ट करने के बारे में और जानें।

अपनी भाषा और क्षेत्र (Language & region) सेट करें
Language & region से, आप वह भाषा चुन सकते हैं जो आपके कस्टमर्स को दिखाई देगी, आपके स्टोर की करेंसी, और साथ ही यह भी कि तारीखें, नंबर और माप (मीट्रिक या इंपीरियल) कैसे दिखाए जाएंगे।
अपनी
लैंग्वेज और रीजन सेटिंग्स अपडेट करने के बारे में और जानें।

टिप:
आपकी साइट की भाषा (वह भाषा जो कस्टमर्स को दिखती है) आपके अकाउंट की भाषा (आपके डैशबोर्ड, एडिटर और Wix कम्युनिकेशंस की भाषा) से अलग हो सकती है।
रोल और परमिशन असाइन करें
अगर आपकी साइट पर अन्य लोग भी काम कर रहे हैं, तो उन्हें साइट के कुछ खास डेटा को एक्सेस करने की परमिशन देने के लिए
रोल्स और परमिशन्स पर जाएं। आपके पास इस बात का पूरा कंट्रोल होता है कि वे आपकी साइट के किन हिस्सों को एक्सेस कर सकते हैं। संभावित रोल्स में ये शामिल हैं:
- एडमिन (को-ओनर): आपकी साइट के लगभग सभी हिस्सों का एक्सेस देता है।
- स्टोर मैनेजर: आपके स्टोर के सभी हिस्सों का एक्सेस देता है।
- कस्टम रोल: अपनी पसंद की खास परमिशन्स के साथ अपना खुद का रोल बनाएं।
रोल और परमिशन असाइन करने के बारे में और जानें।



