Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
placeholder-preview-image

Wix कॉन्टैक्ट्स: सेगमेंट बनाना और मैनेज करना

अपने बिज़नेस के लिए अहम जानकारी और एक्शन्स के आधार पर अपने कॉन्टैक्ट्स को ग्रुप में व्यवस्थित करने के लिए सेगमेंट का इस्तेमाल करें। इससे आपको अपनी ऑडियंस को समझने और सही लोगों तक सही मैसेज पहुंचाने में मदद मिलती है।

जब किसी व्यक्ति को आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ा जाता है या वह आपकी साइट से इंटरैक्ट करता है, तो Wix उसका नाम, ईमेल और हाल की एक्टिविटी जैसा उपयोगी कॉन्टैक्ट डाटा स्टोर करता है। आप इस डाटा का इस्तेमाल खास फ़िल्टर और क्राइटेरिया वाले सेगमेंट बनाने के लिए कर सकते हैं।
नया सेगमेंट बनाने का स्क्रीनशॉट।

सेगमेंट बनाना

अपने कॉन्टैक्ट्स को सेगमेंट में ग्रुप करने से आप सही समय पर सही कस्टमर्स को ज़्यादा काम के मैसेज भेज सकते हैं। आप कॉन्टैक्ट एट्रिब्यूट्स या साइट एक्टिविटी के आधार पर सेगमेंट बना सकते हैं और फिर उन्हें कैंपेन और ऑटोमेशन्स के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ़िल्टर और कंडीशनल लॉजिक का इस्तेमाल करके सेगमेंट बनाएं। सबसे पहले किसी कॉन्टैक्ट एट्रिब्यूट (शहर, देश, ईमेल) या आपकी साइट पर हुई कॉन्टैक्ट एक्टिविटीज़ (खरीदारी की संख्या, पिछली खरीदारी) के आधार पर फ़िल्टर चुनें। फिर इस सेगमेंट के लिए कंडीशनल लॉजिक चुनें।

उदाहरण के लिए, आप उन कॉन्टैक्ट्स का सेगमेंट बना सकते हैं जिन्होंने पिछले 30 दिनों में अपना कार्ट छोड़ दिया और इस दौरान कोई खरीदारी नहीं की। इसके बाद, खरीदारी पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला फ़ॉलो-अप ईमेल उस ग्रुप को भेजें, जैसे रिमाइंडर, स्पेशल ऑफ़र या कूपन।
ज़रूरी:
आपके चुने गए फ़िल्टर का लॉजिक, एट्रिब्यूट या एक्टिविटी के आधार पर बदलता है। उदाहरण के लिए, ‘बर्थडे’ की कंडीशन्स, ‘ईमेल कैंपेन ओपन’ की कंडीशन्स से अलग होंगी।

सेगमेंट बनाने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में कॉन्टैक्ट्स पर जाएं।
  2. ऊपर दाईं ओर मैनेज सेगमेंट्स पर क्लिक करें।
  3. + क्रिएट सेगमेंट पर क्लिक करें।
  4.  चुनें कि आप अपना सेगमेंट कैसे बनाना चाहते हैं:

अपने सेगमेंट्स में मौजूद कॉन्टैक्ट्स देखें

आप सेगमेंट्स पेज पर किसी सेगमेंट में मौजूद कॉन्टैक्ट्स देख सकते हैं। फ़िल्टर की गई कॉन्टैक्ट लिस्ट खोलने के लिए, संबंधित सेगमेंट के पास मौजूद ‘नो. ऑफ कॉन्टैक्ट्स’ की संख्या पर क्लिक करें।

अपने सेगमेंट्स में मौजूद कॉन्टैक्ट्स देखने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में कॉन्टैक्ट्स पर जाएं।
  2. पेज के सबसे ऊपर मैनेज सेगमेंट्स पर क्लिक करें।
  3. आप जिस सेगमेंट को देखना चाहते हैं, उसके पास मौजूद नो. ऑफ कॉन्टैक्ट्स आइकन पर क्लिक करें।
टिप:
अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट को कई सेगमेंट्स के हिसाब से फ़िल्टर करने के लिए, फ़िल्टर पर क्लिक करें, सेगमेंट चुनें और फिर वे सेगमेंट चुनें जिन्हें आप शामिल करना चाहते हैं।
सेगमेंट्स के हिसाब से कॉन्टैक्ट्स फ़िल्टर करने का स्क्रीनशॉट।

अपने सेगमेंट्स मैनेज करें

मैनेज सेगमेंट्स पेज से आप अपने सेगमेंट्स देख सकते हैं, उन्हें अपडेट कर सकते हैं और उन पर अलग-अलग एक्शन ले सकते हैं। सेगमेंट्स की लिस्ट में आप देख सकते हैं कि किसी सेगमेंट को पिछली बार किस तारीख और समय पर अपडेट किया गया था और कितने कॉन्टैक्ट्स उस सेगमेंट से मैच करते हैं।

अपने सेगमेंट्स मैनेज करने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में कॉन्टैक्ट्स पर जाएं।
  2. पेज के सबसे ऊपर मैनेज सेगमेंट्स पर क्लिक करें।
  3. जिस सेगमेंट को आप मैनेज करना चाहते हैं, उस पर होवर करें और मोर एक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  4. उपलब्ध विकल्पों की मदद से अपना सेगमेंट मैनेज करें:
    • सेंड ईमेल कैंपेन: इस सेगमेंट को टारगेट करते हुए एक ईमेल मार्केटिंग कैंपेन भेजें। इसे आपके हर माह मिलने वाले कैंपेन में से एक माना जाएगा।
      ध्यान दें: कैंपेन के रिसीपिएंट्स में यह सेगमेंट अपने-आप चुना जाएगा।
    • क्रिएट ऑटोमेशन: इस सेगमेंट के लिए कोई एक्शन ट्रिगर करने के लिए ऑटोमेशन बनाएं।
    • एक्सपोर्ट कॉन्टैक्ट्स: कॉन्टैक्ट लिस्ट का बैकअप बनाने या सेगमेंट को किसी दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर कॉपी करने के लिए इस सेगमेंट को एक्सपोर्ट करें।
    • एडिट: सेगमेंट का नाम और फ़िल्टर्स अपडेट करें। सेगमेंट को ज़्यादा स्पेसिफ़िक बनाने के लिए आप नया फ़िल्टर भी जोड़ सकते हैं। एडिटिंग पूरी होने पर सेव सेगमेंट पर क्लिक करें।
    • डुप्लीकेट: सेगमेंट की एक कॉपी बनाएं। क्राइटेरिया बदलने के लिए आप सेगमेंट का नाम बदल सकते हैं या नए फ़िल्टर्स जोड़ सकते हैं। एडिटिंग पूरी होने पर क्रिएट सेगमेंट पर क्लिक करें।
    • डिलीट: लिस्ट से किसी सेगमेंट को हटाएं। कॉन्टैक्ट्स आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव रहेंगे, लेकिन फ़िल्टर्स डिलीट हो जाएंगे। कन्फ़र्म करने के लिए डिलीट सेगमेंट पर क्लिक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेगमेंट्स बनाने और मैनेज करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।