Wix कॉन्टैक्ट्स: कॉन्टैक्ट लेबल बनाना और इस्तेमाल करना
लेबल की मदद से आप कॉन्टैक्ट्स को आपके और आपके बिज़नेस के साथ उनके संबंध के आधार पर ग्रुप कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप 'लीड्स', 'ज़रूरी क्लाइंट्स' या 'सर्विस प्रोवाइडर्स' के लिए लेबल बना सकते हैं। लेबल इस्तेमाल करने से आप अपने कॉन्टैक्ट्स को फ़िल्टर कर सकते हैं, एक साथ कई कॉन्टैक्ट्स को
ईमेल मार्केटिंग कैंपेन भेज सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
कॉन्टैक्ट लेबल बनाना
अपनी साइट के डैशबोर्ड में कॉन्टैक्ट्स में एक लेबल जोड़ें, ताकि बाद में आप इसे किसी भी कॉन्टैक्ट को असाइन कर सकें।
कॉन्टैक्ट लेबल बनाने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में कॉन्टैक्ट्स पर जाएं।
- ऊपर दाईं ओर मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - लेबल्स पर क्लिक करें।
- + ऐड लेबल पर क्लिक करें।
- लेबल का नाम डालें।
- चेकमार्क पर क्लिक करें।
- संपन्न पर क्लिक करें।

कॉन्टैक्ट्स में लेबल जोड़ना
किसी खास कॉन्टैक्ट के कॉन्टैक्ट पैनल से उसमें लेबल जोड़ने के लिए, उस कॉन्टैक्ट को चुनें। बल्क में लेबल जोड़ने के लिए, आप कॉन्टैक्ट लिस्ट में कई कॉन्टैक्ट्स चुन सकते हैं।
किसी कॉन्टैक्ट में लेबल जोड़ने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में कॉन्टैक्ट्स पर जाएं।
- संबंधित कॉन्टैक्ट चुनें।
- कॉन्टैक्ट पैनल में लेबल्स पर क्लिक करें।
- + ऐड लेबल पर क्लिक करें।
- कोई मौजूदा लेबल चुनें या नया लेबल जोड़ने के लिए + क्रिएट लेबल पर क्लिक करें।
- ऐड पर क्लिक करें।
क्या आप कई कॉन्टैक्ट्स में लेबल जोड़ रहे हैं?
- सभी कॉन्टैक्ट्स में एक साथ लेबल जोड़ने के लिए, अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कई कॉन्टैक्ट्स चुनें और लिस्ट में सबसे ऊपर ऐड लेबल्स पर क्लिक करें।
- लेबल जोड़ने की प्रोसेस को ऑटोमेट करने के लिए, आप नई ऑटोमेशन बना सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कॉन्टैक्ट लेबल के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें:
मेरी साइट के विज़िटर्स को पहले से लेबल क्यों असाइन किए गए हैं?
कॉन्टैक्ट लेबल और सेगमेंट में क्या अंतर है?

