Wix एनालिटिक्स: ट्रैफ़िक ओवरव्यू को समझना
आपका ट्रैफ़िक ओवरव्यू समय के साथ ट्रैफ़िक पैटर्न दिखाता है, ट्रेंड पहचानता है और ग्रोथ के मौकों को हाइलाइट करता है।
अपनी साइट के ट्रैफ़िक मेट्रिक्स देखें, जैसे डिवाइस और देश के अनुसार सेशन, नए और वापस आने वाले विज़िटर वगैरह। इस आर्टिकल में, आपको दिख सकने वाले सभी मेट्रिक्स के बारे में जानें।
आप अपनी साइट के डैशबोर्ड में एनालिटिक्स के तहत ट्रैफ़िक ओवरव्यू पृष्ठ देख सकते हैं।

ध्यान दें:
जिन विज़िटर्स ने साइट की कुकीज़ स्वीकार नहीं की हैं या जो कुछ खास तरह के ऐड ब्लॉकर्स इस्तेमाल कर रहे हैं, उनका ट्रैफ़िक इन रिपोर्ट्स में नहीं दिखेगा। अगर आपको अपनी साइट के डेटा में कोई अंतर दिखता है, जैसे किसी ने आपके स्टोर से कोई आइटम खरीदा लेकिन आपको उसका साइट सेशन नहीं दिख रहा, तो इसकी वजह यही हो सकती है।
साइट सेशन और यूनिक विज़िटर्स
सेशन, किसी साइट विज़िटर का एक वेब विज़िट होता है। सेशन तब शुरू होता है, जब कोई विज़िटर आपकी साइट पर पहुंचता है और 30 मिनट तक कोई एक्टिविटी न होने पर खत्म हो जाता है। हर सेशन में कई पृष्ठ देखे जा सकते हैं और विज़िटर कई एक्शन कर सकता है। साथ ही, हर विज़िटर एक से ज़्यादा बार आपकी साइट पर आ सकता है।

यूनिक विज़िटर वह व्यक्ति है जिसने आपकी साइट विज़िट की है और जिसकी पहचान डिवाइस और ब्राउज़र के आधार पर अलग होती है। इसलिए, अगर एक ही व्यक्ति 2 अलग-अलग डिवाइस से आपकी साइट विज़िट करता है, तो उसे 2 अलग-अलग विज़िटर्स के रूप में गिना जाएगा।
मेट्रिक के आगे दिखने वाला ट्रेंड बताता है कि चुनी गई अवधि के बराबर पिछली अवधि के मुकाबले मेट्रिक में कितना बदलाव हुआ है।
लाल ट्रेंड एक्टिविटी में कमी दिखाता है, जबकि हरा ट्रेंड एक्टिविटी में बढ़ोतरी दिखाता है।
समय के साथ सेशन
इस ग्राफ़ में आप समय के साथ अपनी साइट के सेशन देख सकते हैं। सीज़नल ट्रेंड और ट्रैफ़िक में आए उछाल पहचानने से आप नया कंटेंट शेयर करने, प्रोमो प्लान करने या नई कैंपेन लॉन्च करने का सबसे असरदार समय तय कर सकते हैं।
हर तारीख के सेशन की सटीक संख्या देखने के लिए, ग्राफ़ पर होवर करें।

सोर्स और कैटेगरी के अनुसार सेशन और विज़िटर्स
आपकी साइट के विज़िटर्स कहां से आ रहे हैं, यह समझने से आप अपने कंटेंट को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं, अपनी टारगेट ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं और अपना ट्रैफ़िक नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
देखें कि कौन-सी बाहरी साइटें आपकी साइट पर ट्रैफ़िक ला रही हैं और वे किस कैटेगरी में आती हैं। सोर्स, कैटेगरी या दोनों के अनुसार फ़िल्टर करने के लिए, ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।
- ट्रैफ़िक सोर्स: वे साइटें, जिनसे लोग आपकी साइट पर आते हैं, जैसे X.com और Medium.com।
- ट्रैफ़िक कैटेगरी: उन साइटों की कैटेगरी, जिनसे लोग आपकी साइट पर आते हैं, जैसे सोशल, ईमेल और ऑर्गेनिक सर्च।

नए और वापस आने वाले विज़िटर्स
यह चार्ट आपकी साइट पर आने वाले नए विज़िटर्स, वापस आने वाले विज़िटर्स और कुल यूनिक विज़िटर्स की संख्या दिखाता है। नए विज़िटर्स के लिए साइट की अपील को बेहतर ढंग से समझते हुए, ऑडियंस रिटेंशन और लॉयल्टी का आकलन करें।

डिवाइस के हिसाब से सेशन
यह चार्ट दिखाता है कि कितने विज़िटर्स डेस्कटॉप, मोबाइल या टैबलेट से आपकी साइट पर आते हैं। विज़िटर्स के इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस के बारे में जानने से आप अपनी साइट का लेआउट ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं, एक्सेसिबिलिटी बेहतर कर सकते हैं और साइट की पहुंच बढ़ा सकते हैं।
मैं अपने विज़िटर्स के बारे में और क्या जान सकता हूं?

देश के हिसाब से सेशन
यह मेट्रिक दिखाता है कि आपकी साइट पर आने के समय विज़िटर्स किन देशों में मौजूद हैं। सबसे ज़्यादा एंगेजमेंट वाले देशों के बारे में जानें, अपनी मार्केटिंग पर खास तौर से फ़ोकस करें और अलग-अलग संस्कृतियों के हिसाब से अपना कंटेंट कस्टमाइज़ करें।
शहर और लागू होने पर राज्य के हिसाब से सेशन देखने के लिए, मैप पर क्लिक करें।

समय के हिसाब से औसत सेशन
अपना कंटेंट अपडेट करने, नया ब्लॉग पोस्ट करने या स्टोर में रोमांचक प्रोडक्ट जोड़ने के लिए सबसे सही दिन और समय के बारे में सोच-समझकर फैसला लें।
आपकी साइट को हर दिन मिलने वाले सेशन की औसत संख्या का ग्राफ देखें। सटीक संख्या देखने के लिए, किसी दिन पर होवर करें। मेट्रिक को हर घंटे के औसत सेशन में बदलने के लिए,
डे ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।

ट्रैफिक इनसाइट्स
अलग-अलग तरह की जानकारी पाएं और उन क्षेत्रों की पहचान करें जहां आपकी साइट सबसे ज़्यादा आगे बढ़ सकती है। इनसाइट्स पिछले 30 दिनों के आपके डाटा पर आधारित खास निष्कर्ष होते हैं। इस सेक्शन में आप सबसे लोकप्रिय पृष्ठ से लेकर उस पृष्ठ तक की इनसाइट्स देख सकते हैं, जहां से सबसे ज़्यादा ट्रैफिक चला जाता है।
ज़्यादा ट्रैफिक इनसाइट्स और एक्टिविटी के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी अन्य इनसाइट्स देखने के लिए,
इनसाइट्स पेज खोलें।

और डाटा खोज रहे हैं?
- डाटा लेने की समय अवधि बदलने के लिए, ट्रैफिक ओवरव्यू में सबसे ऊपर मौजूद डेट पिकर ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें। डिफ़ॉल्ट समय अवधि 30 दिन है।
- किसी एक्टिविटी की पूरी जानकारी वाली रिपोर्ट देखने के लिए, संबंधित सेक्शन में सी फुल रिपोर्ट पर क्लिक करें। अपनी ट्रैफिक रिपोर्ट के बारे में और जानें।
एफएक्यू
ट्रैफिक ओवरव्यू के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, किसी सवाल पर क्लिक करें।
मैं अपनी साइट के ट्रैफिक के बारे में ज़्यादा कैसे जान सकता हूं (मेरी साइट पर कौन, कब और कहां से आया)?
मैं ट्रैफिक ओवरव्यू डाटा का पूरा फ़ायदा कैसे उठा सकता हूं?
मेरे ट्रैफिक डाटा में अंतर क्यों दिखाई दे रहा है?
अगर मुझे ट्रैफिक में अचानक बढ़ोतरी दिखाई दे, तो मुझे क्या करना चाहिए?
मुझे किसी खास देश से ट्रैफिक में बढ़ोतरी क्यों दिखाई दे रही है?
अगर मुझे किसी खास क्षेत्र से आने वाले ट्रैफिक में गिरावट दिखाई दे, तो मुझे क्या करना चाहिए?
जब मैं अपनी साइट को प्रमोट नहीं कर रहा हूं, तब भी मुझे अनजान लोकेशंस से ट्रैफिक क्यों दिखाई दे रहा है?
क्या मैं ट्रैफ़िक अवलोकन को सब्सक्राइब कर सकता हूं?
अगर मेरा अकाउंट नहीं है या मैं ऐड नहीं चलाता हूं, तो फ़ेसबुक या इंस्टाग्राम ट्रैफ़िक सोर्स के रूप में क्यों दिखाई देता है?



पर टैप करें।