Wix Analytics: इनसाइट्स पेज को समझें
4 मिनट
आपकी साइट के डैशबोर्ड में मौजूद इनसाइट्स पेज, साइट डेटा से अहम इनसाइट्स खोजने में आपकी मदद करता है। इससे आप असरदार और पूरी जानकारी के आधार पर बिजनेस से जुड़े फैसले ले सकते हैं। इस पेज पर आप हमारे पहचाने गए अवसर, सामान्य ट्रेंड्स और जोखिम वाले संभावित क्षेत्र देख सकते हैं।
आपकी साइट के डैशबोर्ड में इनसाइट्स पेज, एनालिटिक्स के तहत मिलेगा।

जरूरी:
इस पेज पर मौजूद इनसाइट्स, पिछले 30 दिनों की विजिटर एक्टिविटी पर आधारित होती हैं। इनसाइट्स पाने के लिए आपकी साइट पर इतना डेटा होना चाहिए कि हमारा सिस्टम अहम ट्रेंड्स डिटेक्ट कर सके। आपकी साइट पर पर्याप्त डेटा होने के बाद भी, अगर कोई अहम ट्रेंड नहीं मिलता है, तो हो सकता है कि इनसाइट्स दिखाई न दें। नए ट्रेंड्स देखने के लिए समय-समय पर दोबारा चेक करें।
बिजनेस से जुड़े सही फैसले लेने के लिए अलग-अलग कैटेगरी एक्सप्लोर करें
आपकी सुविधा के लिए इनसाइट्स पेज को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। अहम डेटा को बेहतर तरीके से समझने के लिए इन टैब्स को एक्सप्लोर करें।
- ध्यान देने की जरूरत: एक नजर में देखें कि किन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। इनसाइट्स पेज जानकारी इकट्ठा करके आपको बताता है कि किन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उदाहरण के लिए, अगर फेसबुक से आपकी साइट पर आने वाला ट्रैफिक काफी कम हो जाता है, तो आप सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने के बारे में सोच सकते हैं।
- ग्रोथ के अवसर: अपनी साइट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के नए अवसर खोजें। इनसाइट्स आपकी पूरी साइट पर ऐसे अवसर पहचानती हैं, जिन पर आपको ध्यान देकर उनका फायदा उठाना चाहिए। उदाहरण के लिए, हो सकता है कि कई विजिटर आपके ऑनलाइन स्टोर के किसी खास प्रोडक्ट पेज पर जा रहे हों। उन्हें खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करने वाला कोई ऑफर जोड़ें।
- ट्रेंड्स: ट्रेंड्स ऐसी दूसरी जरूरी चीजों पर आपका ध्यान दिलाते हैं, जो बाकी 2 कैटेगरी में दिखाई नहीं देतीं। स्टैट्स में हुए बदलाव देखें और अपनी साइट की तुलना उसी कैटेगरी की दूसरी साइट्स से करें।

अपने बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए पर्सनलाइज्ड सुझाव पाएं
इस पेज पर इनसाइट्स के साथ-साथ आपको अपनी साइट के लिए पर्सनलाइज्ड सुझाव भी मिलते हैं। ये सुझाव मिलती-जुलती साइट्स पर सफल रही स्ट्रैटेजी के आधार पर दिए जाते हैं। ट्रैफिक और सेल्स बढ़ाने के साथ-साथ कई दूसरे सुझाव भी देखें।

डेटा पर आधारित ये सुझाव आपके बिजनेस को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। दिए गए सुझावों को कैटेगरी के हिसाब से या सभी एक साथ देखें और आसानी से अपनी साइट की पूरी क्षमता का फायदा उठाएं।

शुरुआत करने के लिए तैयार हैं?
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इनसाइट्स पेज के बारे में और जानने के लिए किसी सवाल पर क्लिक करें।
मुझे अपने इनसाइट्स पेज पर कोई इनसाइट क्यों नहीं दिखाई दे रही है?
क्या मैं अपने मोबाइल डिवाइस पर यह पेज एक्सेस कर सकता हूं?
अगर नाम बदला हुआ पेज या /blank पेज अब मेरी साइट पर मौजूद नहीं है, तो मुझे उसका पुराना URL क्यों दिखाई देता है?
पर टैप करें।