Wix FAQ ऐप: एक ओवरव्यू
Wix FAQ ऐप से आप अपने विज़िटर्स के लिए खूबसूरत और मददगार FAQs बना सकते हैं। FAQs किसी भी साइट के लिए बेहतरीन होते हैं, क्योंकि इनसे आपके प्रोडक्ट्स या सेवाओं से जुड़े आम सवालों के जवाब तुरंत मिल जाते हैं। इससे कस्टमर सपोर्ट रिक्वेस्ट कम होती हैं और आपका समय और मैन्युअल काम बचता है।
FAQ ऐप मोबाइल डिवाइस पर भी काम करता है, ताकि आपकी साइट के विज़िटर्स कहीं से भी अपने सवालों के जवाब पा सकें।

अपने FAQs आसानी से बनाएं और मैनेज करें
ऐप जोड़ने के बाद, आप सीधे एडिटर या अपनी साइट के डैशबोर्ड से सवाल और जवाब लिखना शुरू कर सकते हैं।
अपने FAQs को और बेहतर बनाने के लिए उनमें अलग-अलग तरह का मीडिया जोड़ें। आप अपनी इमेज और वीडियो, GIFs, मैप्स, इमोजी या X (Twitter), Instagram और TikTok जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पोस्ट जोड़ सकते हैं।
FAQs बनाने के बाद, उन्हें कैटेगरी में ऑर्गनाइज़ करें, ताकि आपके विज़िटर्स किसी खास विषय से जुड़े सवाल का जवाब आसानी से ढूंढ सकें। उदाहरण के लिए, आप अपने FAQs को डिलीवरी, रिटर्न और रिफंड जैसी कैटेगरी में बांट सकते हैं। साथ ही, आप यह भी चुन सकते हैं कि अपनी साइट पर कौन-सी कैटेगरी दिखानी हैं।

अपने FAQs मैनेज करना भी आसान है। आप उन्हें एडिटर या अपनी साइट के डैशबोर्ड से कभी भी अपडेट कर सकते हैं या उनमें बदलाव कर सकते हैं।
क्या आपकी साइट कई भाषाओं में है?
अगर आप
Wix Multilingual का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने FAQs का अनुवाद भी कर सकते हैं, ताकि वे आपकी साइट के हर भाषा वर्ज़न में उपलब्ध हों।
अपने ब्रैंड से मैच करने के लिए FAQs डिज़ाइन करें
अपने ब्रैंड और साइट से मैच करने के लिए FAQs का डिज़ाइन कस्टमाइज़ करें। अलग-अलग लेआउट और स्टाइल ऑप्शन में से चुनें, सभी टेक्स्ट के फ़ॉन्ट और कलर कस्टमाइज़ करें, सवालों का बैकग्राउंड बदलें, लिंक का कलर सेट करें और
बहुत कुछ करें।

ट्रैफ़िक बढ़ाने के लिए अपने FAQs शेयर करें
Facebook, X (Twitter) या LinkedIn जैसे सोशल मीडिया शेयर बटन जोड़ें, ताकि आप या आपके विज़िटर्स आपके FAQs शेयर करके आपकी साइट पर ट्रैफ़िक बढ़ा सकें। आप किसी खास सवाल का डायरेक्ट लिंक कॉपी करके उसे अपनी पसंद की किसी भी जगह शेयर कर सकते हैं।
इसके अलावा, आप Wix Smart Chat में अपनी मैन्युअल चैट में FAQ बटन जोड़ सकते हैं, ताकि चैट के लिए आपके उपलब्ध न होने पर भी कस्टमर्स को अपने सवालों के जवाब तुरंत मिल सकें।

