header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाना सीखें
वेबसाइट बनानास्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ अपनी साइट डिज़ाइन और मैनेज करें.
अकाउंट और बिलिंगसब्सक्रिप्शन, प्लान और इनवॉइस मैनेज करें।
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपना बिज़नेस चलाएं और मेंबर्स से जुड़ें.
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट पर डोमेन खरीदना, कनेक्ट करना या ट्रांसफर करना सीखें।.
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स पाएं
अपनी साईट प्रमोट करना SEO और मार्केटिंग टूल्स से अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाएँ।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद के लिए एडवांस्ड फ़ीचर पाएं।
और अधिक मदद की आवश्यकता है?सॉल्यूशन खोजें, जानी-पहचानी समस्याओं के बारे में जानें या हमसे संपर्क करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

प्राइसिंग प्लान: डिस्काउंट कूपन बनाना

3 मिनट
डिस्काउंट कूपन आपके क्लाइंट्स को प्राइसिंग प्लान खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने का एक शानदार तरीका हैं। आप एक फिक्स्ड अमाउंट डिस्काउंट या परसेंटेज डिस्काउंट कूपन ऑफर करना चुन सकते हैं।
आप यह भी चुन सकते हैं कि आपके डिस्काउंट कूपन किसी खास प्लान पर लागू हों या आपके सभी प्राइसिंग प्लान्स पर। आपके क्लाइंट्स डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए चेकआउट के समय कूपन रिडीम करते हैं।
नोट:
प्राइसिंग प्लान के डिस्काउंट कूपन केवल प्लान्स पर लागू होते हैं, उनमें आपके द्वारा सेट की गई कोई भी सेटअप फीस शामिल नहीं होती है।
एक स्क्रीनशॉट जिसमें दिखाया गया है कि कस्टमर चेकआउट के समय डिस्काउंट कूपन कैसे अप्लाई करते हैं।

अपने प्राइसिंग प्लान के लिए डिस्काउंट कूपन बनाने के लिए:

  1. अपनी साइट के डैशबोर्ड में Pricing Plans पर जाएं।
  2. सबसे ऊपर More Actions आइकन पर क्लिक करें।
  3. Create a coupon पर क्लिक करें।
  4. उस कूपन का प्रकार चुनें जिसे आप ऑफर करना चाहते हैं:
    • $ Discount: एक फिक्स्ड अमाउंट का डिस्काउंट ऑफर करें।
    • % Discount: परसेंटेज डिस्काउंट ऑफर करें।
  5. वह Coupon code दर्ज करें जिसका उपयोग क्लाइंट कूपन रिडीम करने के लिए करेंगे।
  6. अपने रिकॉर्ड के लिए Coupon name दर्ज करें।
  7. Apply to ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और संबंधित प्राइसिंग प्लान चुनें:
    • All plans: यह आपके सभी उपलब्ध प्राइसिंग प्लान्स पर लागू होता है।
    • Specific plan: Pricing plan ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और संबंधित प्लान चुनें।
      टिप: यदि कोई प्लान तुरंत दिखाई नहीं देता है, तो आप उसका नाम टाइप कर सकते हैं।
  8. चुनें कि कूपन आपके प्राइसिंग प्लान्स के साथ कैसे काम करेगा:
    • First billing cycle: कूपन प्राइसिंग प्लान की शुरुआत में एक बार डिस्काउंट देता है।
    • All billing cycles: कूपन हर बार क्लाइंट से चार्ज लिए जाने पर रिकरिंग (बार-बार मिलने वाला) डिस्काउंट देता है।
    • Custom: आप चुनते हैं कि आपके कूपन रिकरिंग पेमेंट्स के साथ कैसे काम करेंगे (जैसे कि पहले 4 बिलिंग साइकिल के लिए डिस्काउंट देना)।
      नोट: यदि आपने अपना प्राइसिंग प्लान वन-टाइम पेमेंट पर सेट किया है, तो ये सभी विकल्प सिंगल डिस्काउंट के रूप में काम करते हैं।
  9. वे तारीखें चुनें जिनके बीच कूपन वैलिड रहेगा।
  10. (वैकल्पिक) Limit the total number of uses for this coupon चेकबॉक्स चुनें और वह संख्या दर्ज करें जितनी बार कूपन का उपयोग किया जा सकता है।
  11. (वैकल्पिक) यदि आप चाहते हैं कि क्लाइंट केवल एक बार कूपन का उपयोग कर सकें, तो Limit to one use per customer चेकबॉक्स चुनें।
  12. Create Coupon पर क्लिक करें।
साइट डैशबोर्ड में कूपन बनाने का तरीका दिखाने वाला एक स्क्रीनशॉट।
आगे क्या है?
अपने द्वारा बनाए गए सभी डिस्काउंट कूपन देखने के लिए अपनी साइट के डैशबोर्ड में Marketing & SEO के अंदर Coupons पर क्लिक करें। आप इन तरीकों से क्लाइंट्स के साथ नए कूपन शेयर कर सकते हैं: