Google सर्च कंसोल: URL इंस्पेक्शन टूल का इस्तेमाल करना
अपनी साइट के पेजों की सर्च में मिलने की संभावना, मोबाइल यूज़ेबिलिटी और इंडेक्सेबिलिटी के बारे में इनसाइट पाने के लिए, आप Wix साइट इंस्पेक्शन टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Wix साइट इंस्पेक्शन के बारे में और जानें।
URL इंस्पेक्शन टूल, Google सर्च कंसोल का एक डायग्नोस्टिक टूल है। इसकी मदद से आप अलग-अलग पेज Google को सबमिट कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि Google आपकी साइट के किसी URL को कैसे क्रॉल या रेंडर करता है।
ज़रूरी:
Google सर्च कंसोल से कनेक्ट करने के लिए, आपके पास प्रीमियम प्लान और आपकी साइट से कनेक्ट किया गया डोमेन होना चाहिए। यह डोमेन या तो Wix से खरीदा गया हो सकता है या किसी दूसरे डोमेन होस्ट से खरीदा गया हो सकता है।
ओवरव्यू कवरेज रिपोर्ट
टूल में URL सबमिट करने के बाद, आपको एक ओवरव्यू रिपोर्ट मिलेगी जिसमें आपके पेज के बारे में ज़्यादा जानकारी होगी:
- क्या इसे पहले इंडेक्सिंग के लिए सबमिट किया गया था
- Google ने पेज को पहले ही इंडेक्स किया है या नहीं
- Google ने आखिरी बार पेज को किस तारीख पर क्रॉल किया था

लाइव URL को टेस्ट करना
यह पक्का करने के लिए कि आपका पेज ऐक्सेस किया जा सकता है और ठीक से काम कर रहा है, उसके URL को टेस्ट करें। टूल आपके लिंक में गलतियों/वॉर्निंग को टेस्ट करेगा और यह जांचेगा कि Google उसे इंडेक्स कर सकता है या नहीं।
ज़रूरी:
URL इंस्पेक्शन टूल का इस्तेमाल करने के लिए, पहले Google सर्च कंसोल में अपनी Wix साइट वेरिफ़ाई करें।

तरीका दिखाएँ
वॉर्निंग और गलतियों को समझना
जब आप Google के URL इंस्पेक्शन टूल में कोई पेज सबमिट करते हैं, तो यह आपके पेज को ऐसी वॉर्निंग या गलतियों के लिए टेस्ट करेगा जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।
- वॉर्निंग: इन स्टेटस पर आपको ध्यान देने की ज़रूरत हो सकती है, लेकिन इनका यह मतलब ज़रूरी नहीं है कि आपका पेज नहीं मिला/इंडेक्स नहीं हुआ है या आपको कोई कार्रवाई करनी होगी।
- गलती: Google गलतियों वाले पेजों को इंडेक्स नहीं करता। अगर आपके URL से जुड़ी कोई गलती है, तो उसे ठीक करने और सर्च रिज़ल्ट में अपने पेज के दिखाई देने की संभावना बढ़ाने के लिए आपको कार्रवाई करनी होगी। खास गलतियों के बारे में और जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें।
Google से URL इंडेक्स करने का अनुरोध करना
अगर आप चाहते हैं कि Google किसी URL को पहली बार इंडेक्स करे या आपने पहले से इंडेक्स किए गए पेज में बदलाव किए हैं, तो आप URL इंस्पेक्शन टूल में Google से इसे इंडेक्स करने का अनुरोध कर सकते हैं। अगर Google को आपके लाइव URL में कोई गलती नहीं मिलती, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर क्रॉल की जाने वाली क्यू में जोड़ दिया जाएगा।

तरीका दिखाएँ

