# Wix से खरीदे गए डोमेन को कनेक्ट करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/wix-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%96%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%A6%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

Wix से [डोमेन खरीदने के बाद](https://www.wix.com/domains), आप उसे अपने अकाउंट की किसी भी अपग्रेडेड साइट से कनेक्ट कर सकते हैं। अपने अकाउंट में डोमेन्स पेज पर जाएं और डोमेन को उस साइट पर असाइन करें जिससे आप उसे कनेक्ट करना चाहते हैं।

> **महत्वपूर्ण:** किसी डोमेन को असाइन करने से पहले, आपको [अपनी साइट को किसी प्लान के साथ अपग्रेड करना](https://www.wix.com/upgrade/website?referralAdditionalInfo=HelpCenter) होगा।

### अपने Wix डोमेन को साइट से कनेक्ट करने के लिए:

1. [डोमेन्स पर जाएं](https://manage.wix.com/wix/api/mpContainerStaticController#/domains) और अपना Wix अकाउंट खोलें।
2. अपने डोमेन को साइट पर असाइन करने का तरीका जानने के लिए, नीचे सही ऑप्शन पर क्लिक करें।

**फिलहाल किसी दूसरी साइट पर असाइन किए गए डोमेन को असाइन करना**

1. सही डोमेन के आगे मौजूद **डोमेन ऐक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/d6b40156-9694-4cfe-9209-54815ef9d6dc/2019/06/28/96c47964-91f2-4fc2-a3b9-869eb342b57a/ac38f09f-0dca-459b-9133-d47d229f7f02.png) पर क्लिक करें।
2. **असाइन टू अ डिफरेंट साइट** पर क्लिक करें।  
![A screenshot of the Domain Actions dropdown with the Assign to a different site option highlighted.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e960df7a-7f65-4692-b4a0-a80de5db52fa/2024/06/06/dee8aebd-16dc-406e-9c48-1fcf7b78446b/8216e4a1-d1ff-4f14-8f38-34bc88887494.png)
3. जिस साइट को कनेक्ट करना है उसे चुनें और **नेक्स्ट** पर क्लिक करें।  
**नोट:** अगर कनेक्ट की जा रही साइट फिलहाल किसी दूसरे डोमेन से कनेक्ट है, तो कोई एक ऑप्शन चुनें:  
   * **रिडायरेक्ट इट टू द प्राइमरी डोमेन:** अपने नए डोमेन को साइट के मौजूदा प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट करें।  
   * **रिप्लेस द करंट प्राइमरी डोमेन:** अपना नया डोमेन कनेक्ट करें और साइट के मौजूदा डोमेन को डिसकनेक्ट करें।
4. **असाइन** पर क्लिक करें।

**फिलहाल किसी साइट पर असाइन नहीं किए गए डोमेन को असाइन करना**

1. जिस डोमेन को कनेक्ट करना है, उसके नीचे **असाइन** पर क्लिक करें।  
![A screenshot showing the Assign button next to an unassigned domain in a Wix account.](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/e960df7a-7f65-4692-b4a0-a80de5db52fa/2024/06/06/fbc6b58b-5d8c-49e8-a496-580a1b994621/3b8cd502-51f8-4710-882a-b27a2ee3ae4e.png)
2. जिस साइट को कनेक्ट करना है उसे चुनें और **नेक्स्ट** पर क्लिक करें।  
**नोट:** अगर साइट फिलहाल किसी दूसरे डोमेन से कनेक्ट है, तो कोई एक ऑप्शन चुनें:  
   * **रिडायरेक्ट इट टू द प्राइमरी डोमेन:** अपने नए डोमेन को साइट के मौजूदा प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट करें।  
   * **रिप्लेस द करंट प्राइमरी डोमेन:** अपना नया डोमेन कनेक्ट करें और साइट के मौजूदा डोमेन को डिसकनेक्ट करें।
3. **असाइन** पर क्लिक करें।

> **क्या आपने Wix के बाहर से पहले ही डोमेन खरीद लिया है?** [किसी दूसरे डोमेन होस्ट से खरीदे गए डोमेन को कनेक्ट करने का तरीका जानें](https://support.wix.com/hi/article/connecting-a-domain-purchased-elsewhere)।
