कहीं और से खरीदे गए डोमेन को अपने Wix अकाउंट से कनेक्ट या उसमें ट्रांसफर करना
आप अपने डोमेन को Wix साइट से कनेक्ट कर सकते हैं, भले ही आपने उसे Wix के बाहर से खरीदा हो और वह अब भी किसी दूसरे होस्ट पर हो। अगर आप Wix पर डोमेन रजिस्ट्रेशन और पेमेंट मैनेज करना चाहते हैं, तो आप अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर कर सकते हैं।
आपके लिए कौन-सा विकल्प सही है, यह जानने के लिए डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करने और कनेक्ट करने के बीच अंतर के बारे में ज़्यादा जानें।
ज़रूरी:
- डोमेन कनेक्ट या ट्रांसफर करने के लिए, आपको पहले अपनी साइट अपग्रेड करनी होगी।
- डोमेन कनेक्ट या ट्रांसफर करने से पहले, आपके पास अपने मौजूदा डोमेन रजिस्ट्रार का एक्सेस होना चाहिए। रजिस्ट्रार वह कंपनी होती है जो आपके डोमेन को होस्ट करती है। अगर आपको अपने डोमेन रजिस्ट्रार का पता नहीं है, तो हूइज़ लुकअप टूल पर जाकर अपना डोमेन नाम डालें और डोमेन की जानकारी देखें।
डोमेन को अपनी साइट से कनेक्ट करना
अपने डोमेन को Wix से कनेक्ट करने का मतलब है कि डोमेन मैनेजमेंट आपके मौजूदा डोमेन होस्ट के पास ही रहता है, लेकिन आपके डोमेन का यूआरएल आपकी Wix साइट से कनेक्ट हो जाता है। इसे “डोमेन मैपिंग” भी कहा जाता है। जब लोग आपके डोमेन का वेब एड्रेस, जैसे www.mywebsite.com, टाइप करते हैं, तो आपकी Wix साइट खुलती है।
आप अपने डोमेन को Wix से 2 तरीकों से कनेक्ट कर सकते हैं—नेम सर्वर या पॉइंटिंग के ज़रिए। आपके डोमेन के डीएनएस रिकॉर्ड्स कहाँ होस्ट होंगे, यह आपके चुने गए कनेक्शन मेथड पर निर्भर करता है। डीएनएस (डोमेन नेम सिस्टम) रिकॉर्ड्स आपके डोमेन को बताते हैं कि वेबसाइट लोड करने के लिए उसे कहाँ जाना है।
नेम सर्वर बनाम पॉइंटिंग:
नेम सर्वर और पॉइंटिंग के ज़रिए डोमेन कनेक्ट करने के बीच अंतर के बारे में ज़्यादा जानें।
नेम सर्वर के ज़रिए कनेक्ट करना (रिकमेंडेड)
नेम सर्वर कनेक्शन मेथड में, Wix आपके डीएनएस रिकॉर्ड्स होस्ट करता है, जबकि आपका डोमेन अपने मौजूदा होस्ट के पास रजिस्टर्ड रहता है। इसका मतलब है कि आप डोमेन रजिस्ट्रेशन के लिए अपने मौजूदा डोमेन होस्ट को पेमेंट करना जारी रखते हैं, Wix को नहीं।
अपने डोमेन को Wix नेम सर्वर से कनेक्ट करने का तरीका जानें या पूरा प्रोसेस देखने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
पॉइंटिंग के ज़रिए कनेक्ट करना
पॉइंटिंग मेथड से कनेक्ट करने पर, आपके डीएनएस रिकॉर्ड्स Wix के बाहर होस्ट होते हैं। हम पॉइंटिंग रिकमेंड नहीं करते, क्योंकि किसी दूसरे डीएनएस होस्ट के अकाउंट में समस्या आने पर हम आपको सपोर्ट नहीं दे सकते। हालांकि, अगर आपके डोमेन के डीएनएस रिकॉर्ड्स जटिल हैं और आप उन्हें दोबारा कॉन्फ़िगर नहीं करना चाहते, तो पॉइंटिंग आपके लिए सबसे सही विकल्प हो सकता है।
पॉइंटिंग मेथड से अपने डोमेन को कनेक्ट करने का तरीका जानें या पूरा प्रोसेस देखने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करना
अगर आपने पहले ही किसी दूसरे प्रोवाइडर से डोमेन खरीदा है, तो आप उसे उसके मौजूदा रजिस्ट्रार से Wix पर ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसा करने से आप Wix पर अपने डोमेन का रजिस्ट्रेशन, पेमेंट, कॉन्टैक्ट जानकारी और डीएनएस रिकॉर्ड्स मैनेज कर सकते हैं। ट्रांसफर करने से पहले, पक्का करें कि आपका डोमेन ट्रांसफर के लिए योग्य है।
टिप:
ज़्यादातर सालाना प्रीमियम और स्टूडियो प्लान के साथ 1 साल का फ्री डोमेन वाउचर मिलता है। आप इस वाउचर से नया डोमेन क्लेम कर सकते हैं या अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करने पर 1 साल का फ्री रजिस्ट्रेशन पा सकते हैं।
अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करने का पूरा प्रोसेस देखने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
सेकंडरी डोमेन को अपनी साइट से कनेक्ट करना
आमतौर पर, Wix से पहली बार डोमेन खरीदते समय आप जो डोमेन नाम चुनते हैं, वही आपका प्राइमरी डोमेन होता है। आप किसी दूसरे डोमेन को अपना प्राइमरी डोमेन चुन सकते हैं, लेकिन आपका केवल 1 प्राइमरी डोमेन हो सकता है।
सेकंडरी डोमेन आपके प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट होते हैं। आप आसानी से एक Wix साइट से अनलिमिटेड सेकंडरी डोमेन कनेक्ट कर सकते हैं।
अगर आप कहीं और से खरीदा गया कोई अतिरिक्त डोमेन कनेक्ट कर रहे हैं, तो पहले
डोमेन को अपने अकाउंट में कनेक्ट करें। कनेक्ट होने के बाद, डोमेन को अपने प्राइमरी डोमेन पर रिडायरेक्ट करने के लिए सेट अप करें।
अपनी Wix साइट से कई डोमेन कनेक्ट करने के बारे में ज़्यादा जानें या पूरी प्रोसेस समझने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
अपनी साइट से सबडोमेन कनेक्ट करना
सबडोमेन एक प्रीफिक्स है, जो आपके प्राइमरी या रूट डोमेन से पहले दिखाई देता है। उदाहरण के लिए, "shop.mysite.com", रूट डोमेन "mysite.com" का सबडोमेन है।
आप अपने Wix अकाउंट में सबडोमेन कनेक्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास mystunningwebsite.com रूट डोमेन है, तो आप blog.mystunningwebsite.com को अपनी ब्लॉग वेबसाइट से कनेक्ट कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए हमारा
सबडोमेन ओवरव्यू पढ़ें।
अपने प्राइमरी डोमेन से सबडोमेन कनेक्ट करने का तरीका जानें या पूरी प्रोसेस समझने के लिए यह वीडियो ट्यूटोरियल देखें।
अब आगे क्या?
लोगों के लिए आपसे संपर्क करना आसान बनाएं। Google Workspace के साथ हमारी पार्टनरशिप के जरिए
अपने कस्टम डोमेन के लिए पर्सनलाइज़्ड बिज़नेस ईमेल पाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
डोमेन कनेक्ट करने और ट्रांसफर करने के बीच अंतर से जुड़े आम सवालों के जवाब देखने के लिए नीचे क्लिक करें।
आपके डोमेन का कनेक्शन एक्टिव होने में कितना समय लगता है?
अगर आप नेम सर्वर के जरिए अपना डोमेन Wix से कनेक्ट करते हैं, तो आपके डोमेन की बिलिंग और कॉन्टैक्ट डिटेल्स कहां होस्ट होती हैं?
क्या डोमेन कनेक्ट करना शुरू करने के बाद भी आप कोई दूसरा कनेक्शन मेथड चुन सकते हैं?

