Wix के साथ शुरुआत करें
Wix में आपका स्वागत है—आप सही जगह पर आए हैं। चाहे आप बिजनेस ओनर हों, क्रिएटिव प्रोफेशनल हों या अपनी ऑनलाइन मौजूदगी बनाना चाहते हों, Wix आपको एक आसान
वेबसाइट बिल्डर देता है, जिससे आप अपने आइडिया को हकीकत में बदल सकते हैं।
Wix पर आपको सिर्फ एक खूबसूरत वेबसाइट ही नहीं, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा मिलता है। अपने Wix अकाउंट से कॉन्टैक्ट्स, प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और सेल्स सहित अपना पूरा बिजनेस मैनेज करें। बिजनेस ईमेल और सोशल पोस्ट से अपने बिजनेस को प्रमोट करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स से अप-टू-डेट रहें।

Wix के साथ अपना सफर शुरू करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
स्टेप 1 | मुफ़्त अकाउंट बनाएं
Wix पर साइन अप करना 100% मुफ़्त है। आप बिना कोई पैसा चुकाए पूरी तरह काम करने वाली वेबसाइट बना सकते हैं और अपना बिजनेस मैनेज कर सकते हैं। आप एक Wix अकाउंट में जितनी चाहें उतनी साइट्स भी बना सकते हैं।
मुफ़्त में साइट बनाने का तरीका जानें।
अपनी साइट बनाने और बिजनेस सेट अप करने के बाद, आप तय कर सकते हैं कि डोमेन कनेक्ट करने, Wix ऐड्स हटाने और दूसरे प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए अपग्रेड करना चाहते हैं या नहीं।
मुफ़्त Wix अकाउंट बनाने के लिए, साइन अप करें।
स्टेप 2 | अपनी साइट बनाएं
वेबसाइट बनाने का सफर शुरू करने में आपकी मदद के लिए, Wix
800+ वेबसाइट टेंप्लेट्स ऑफ़र करता है। हमारे डिज़ाइनर्स ने हर टेंप्लेट को अच्छी तरह रिसर्च और क्यूरेट किया है, ताकि वह मौजूदा ट्रेंड्स और इंडस्ट्री की ज़रूरतों के हिसाब से सही हो।
हमारे सभी टेंप्लेट्स पूरी तरह कस्टमाइज़ किए जा सकते हैं, यानी आप उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक बदल सकते हैं। डिज़ाइन और लेआउट के साथ एक्सपेरिमेंट करें, कॉन्टेंट अपडेट करें या हटाएं और ऐप्स जोड़ें, जब तक टेंप्लेट आपकी स्टाइल और बिजनेस की ज़रूरतों के मुताबिक साइट में न बदल जाए।

आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप टेक्नोलॉजी से हर चीज़ को कस्टमाइज़ करें, ताकि वह बिल्कुल आपकी पसंद जैसी दिखे। मीडिया गैलरी, वीडियो बैकग्राउंड, पैरालैक्स स्क्रॉल, एनिमेशन और दूसरे डिज़ाइन फीचर्स से अपनी वेबसाइट को खास बनाएं।
अगर आप टेंप्लेट इस्तेमाल नहीं करना चाहते और आपके मन में कोई खास डिज़ाइन है, तो आप
ब्लैंक कैनवस से शुरुआत कर सकते हैं।
क्या आप क्लाइंट्स के लिए साइट्स बना रहे हैं?
अगर आप किसी एजेंसी से हैं, तो
Wix Studio पर जाएं। Wix Studio एक बेहतरीन एंड-टू-एंड सॉल्यूशन है, जिसमें स्मार्ट डिज़ाइन क्षमताएं और सुविधाजनक डेवलपमेंट टूल्स मिलते हैं। इनसे आप किसी भी इंडस्ट्री के क्लाइंट्स को शानदार रिज़ल्ट दे सकते हैं। इसमें खूबसूरत और पूरी तरह रिस्पॉन्सिव टेंप्लेट्स की एक रेंज भी शामिल है।
स्टेप 3 | अपना बिजनेस सेट अप करें
Wix के साथ आप अपनी ज़रूरतों के मुताबिक वेबसाइट बनाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। हम 250 से ज़्यादा ऐप्स और सर्विसेज ऑफ़र करते हैं, जिन्हें आप अपनी वेबसाइट में जोड़ सकते हैं।
ऑनलाइन स्टोर से प्रोडक्ट्स बेचें, सर्विसेज दें और
बुकिंग्स लें,
ब्लॉग पर अपने विचार शेयर करें, खूबसूरत
पोर्टफोलियो में अपना काम दिखाएं और भी बहुत कुछ करें। हमारे सॉल्यूशंस अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ के साथ-साथ हर साइज़ के बिजनेस के लिए बनाए गए हैं—चाहे वह पर्सनल ब्रैंड हो या
एंटरप्राइज कॉर्पोरेशन।

क्या आप किसी खास तरह के बिजनेस की तलाश में हैं?
आगे बढ़ें और
Wix के बिजनेस सॉल्यूशंस एक्सप्लोर करें।
स्टेप 4 | प्रीमियम प्लान चुनें
आप Wix का इस्तेमाल पूरी तरह मुफ़्त कर सकते हैं। हालांकि, नीचे दिए गए प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस पाने के लिए आप अपनी साइट को प्रीमियम प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं:
- अपना डोमेन कनेक्ट करना
- Wix के ऐड्स हटाना
- पेमेंट स्वीकार करना
- एक्स्ट्रा स्टोरेज और बैंडविड्थ
- Google Analytics
- प्रीमियम सपोर्ट
टिप:
किसी प्लान के लिए कमिट करने की चिंता न करें। आप किसी भी समय अपना प्लान बदल या कैंसल कर सकते हैं। आप अपने Wix अकाउंट की किसी दूसरी साइट को भी प्लान असाइन कर सकते हैं।
अपनी साइट अपग्रेड करने के बारे में ज़्यादा जानें।
स्टेप 5 | (ऑप्शनल) पेमेंट सेट अप करें
अपनी साइट से सीधे सामान या सर्विसेज़ के लिए पेमेंट स्वीकार करें। आपकी लोकेशन के आधार पर Wix अलग-अलग पेमेंट मेथड और प्रोवाइडर ऑफर करता है।
अपने पूरे बिज़नेस, पेमेंट और पेआउट को सीधे डैशबोर्ड से मैनेज करने के लिए,
Wix Payments कनेक्ट करें। अगर आपके क्षेत्र में Wix Payments उपलब्ध नहीं है या आप कोई दूसरा पेमेंट प्रोवाइडर कनेक्ट करना चाहते हैं, तो दुनिया भर में Wix पर उपलब्ध
70+ पेमेंट ऑप्शन में से चुनें। ज़्यादातर देशों में, आप अपने चेकआउट पेज पर दिखाने के लिए
क्रेडिट कार्ड,
PayPal और
मैन्युअल पेमेंट में से एक या ज़्यादा ऑप्शन चुन सकते हैं। ऐसा करने से आपके कस्टमर्स को पेमेंट करने के ज़्यादा तरीके मिलते हैं।

आपके चुने हुए पेमेंट प्रोवाइडर और उसकी उपलब्धता के आधार पर, आप अपने कस्टमर्स को Apple Pay, क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट, रिकरिंग पेमेंट, BNPL (अभी खरीदें, बाद में पेमेंट करें), पॉइंट ऑफ सेल, CBD प्रोडक्ट्स के लिए पेमेंट जैसे दूसरे ऑप्शन भी दे सकते हैं।
क्या आप अपनी साइट पर पेमेंट स्वीकार करना शुरू करने के लिए तैयार हैं?
अपनी साइट के लिए उपलब्ध
पेमेंट ऑप्शन देखें।
स्टेप 6 | अपना बिज़नेस मैनेज करें और बढ़ाएं
आपकी साइट पूरी तरह सेट अप हो जाने के बाद, अपने बिज़नेस को बढ़ाने का समय है। अपने बिज़नेस को प्रमोट और एक्सपैंड करने और सही ऑडियंस तक पहुंचने में आपकी मदद के लिए Wix कई सॉल्यूशन ऑफर करता है:
- कंप्लीट SEO सॉल्यूशन: Wix के SEO टूल्स का इस्तेमाल करके अपनी साइट को सर्च इंजन के लिए ऑप्टिमाइज़ करें। ऐसा करने से आपकी वेबसाइट की ऑनलाइन विज़िबिलिटी बढ़ेगी।
- AI से चलने वाले Facebook और Instagram ऐड्स: Facebook Ads with Wix का इस्तेमाल करके Facebook और Instagram पर एक डायनैमिक ऐड कैंपेन बनाएं। Wix का स्मार्ट एल्गोरिदम आपके कैंपेन को लगातार ऑप्टिमाइज़ और टेस्ट करता है। ऐसा करने से आपको बेहतरीन नतीजे मिलते हैं।
- मार्केटिंग टूल्स इंटीग्रेट करें: ईमेल कैंपेन, सोशल मीडिया और दूसरे चैनलों से अपनी ऑडियंस से जुड़ने के लिए Wix के मार्केटिंग टूल्स का इस्तेमाल करें।
- एनालिटिक्स मॉनिटर करें: Wix Analytics का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट की परफॉर्मेंस ट्रैक करें। अपनी ऑडियंस को समझें, साइट ट्रैफिक ट्रैक करें और ग्रोथ बढ़ाने के लिए डेटा के आधार पर फैसले लें।

अपने बिज़नेस को प्रो की तरह मैनेज करें:
कहीं से भी अप टू डेट रहने के लिए,
Wix app का इस्तेमाल करें। अपने मोबाइल डिवाइस से अपने बिज़नेस के सभी पहलुओं को मैनेज करें और अपने मेंबर्स से कम्युनिकेट करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Wix के साथ शुरुआत करने का तरीका जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
Wix के साथ शुरुआत करने में मदद के लिए मुझे ज़्यादा जानकारी कहां मिल सकती है?
क्या मैं बिना कोडिंग जाने वेबसाइट बना सकता हूं?
क्या मैं अपने लिए साइट बनवाने के लिए किसी को हायर कर सकता हूं?
क्या मैं तकनीकी स्तर पर अपनी क्रिएटिविटी को और आगे ले जा सकता हूं?
क्या मैं VistaPrint या Canva जैसे किसी दूसरे प्लेटफॉर्म से अपनी Wix साइट पर कंटेंट ट्रांसफर कर सकता हूं?
मैं अपनी Wix साइट को SEO यानी सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए कैसे ऑप्टिमाइज़ करूं?
क्या मैं अपनी Wix साइट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कनेक्ट कर सकता हूं?

