header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

कुकीज़ और आपकी Wix साइट

कुकीज़ डेटा के छोटे हिस्से होते हैं, जो साइट विज़िटर के ब्राउज़र में स्टोर होते हैं। आम तौर पर इनका इस्तेमाल यूज़र की चुनी हुई सेटिंग्स और साइट पर की गई कार्रवाइयों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।
डेटा गोपनीयता नियमों के अनुसार, आपको अपने विज़िटर्स को बताना होगा कि आपकी साइट पर कुकीज़ का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अपनी साइट पर कुकी बैनर जोड़ने के लिए, आप Wix Privacy Center का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी साइट के विज़िटर्स ज़रूरी नहीं होने वाली कुकीज़ को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।

कुकीज़ के प्रकार

आम तौर पर, आपकी Wix वेबसाइट पर शुरुआत में जोड़ी गई कुकीज़ को एसेंशियल कुकीज़ की कैटेगरी में रखा जा सकता है। हालांकि, हमारा प्लेटफॉर्म आपको कई कंपोनेंट, कोड और थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन वगैरह जोड़ने की सुविधा देता है। इसलिए आपकी वेबसाइट पर दूसरी तरह की कुकीज़ भी हो सकती हैं, जिनके लिए खास सेटिंग्स की ज़रूरत पड़ सकती है।
Wix साइट्स पर हमारी ओर से जोड़ी जाने वाली कुकीज़ देखने के लिए, नीचे दी गई टेबल देखें:
कुकी का नामउद्देश्यअवधिकुकी का प्रकार
XSRF-TOKEN
कॉल्स में फ्रॉड का पता लगाने वाली कुकी
सेशन
एसेंशियल
hs
हाइव के लिए सिक्योरिटी कुकी (लेगेसी)
सेशन
एसेंशियल
svSession
सिक्योरिटी, स्टेबिलिटी और साइट के मुख्य फंक्शन के लिए कुकी
12 महीने
एसेंशियल
SSR-caching
रेंडरिंग के लिए परफॉर्मेंस कुकी
24 घंटे
एसेंशियल
TS*
अटैक डिटेक्शन के लिए कुकीज
सेशन
एसेंशियल
bSession
सिस्टम की प्रभावशीलता मापने के लिए इस्तेमाल की जाती है
24 घंटे
एसेंशियल
fedops.logger.sessionId
सेशन की गड़बड़ियों और समस्याओं को ट्रैक करने के लिए (रेजिलिएंस)
12 महीने
एसेंशियल
_wixAB3|*
साइट एक्सपेरिमेंट के लिए कुकी
6 महीने
एसेंशियल
server-session-bind
API प्रोटेक्शन के लिए कुकी
सेशन
एसेंशियल
client-session-bind
API प्रोटेक्शन के लिए कुकी
सेशन
एसेंशियल
oAuthState
पहचान के लिए सेशन कुकी
सेशन
एसेंशियल
wixSession
सिक्योरिटी, स्टेबिलिटी और साइट के मुख्य फंक्शन के लिए कुकी
12 महीने
एसेंशियल
sec-fetch-unsupported
साइट के सिक्योरिटी फीचर्स को चालू होने से रोकने वाली ब्राउजर सीमाओं को दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाती है
सेशन
एसेंशियल
महत्वपूर्ण:
आपकी साइट ऐसी कुकीज़ का इस्तेमाल कर सकती है जो ऊपर दी गई टेबल में शामिल नहीं हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप Wix के किसी बिज़नेस सॉल्यूशन (Wix Stores, Wix Restaurants, Wix Bookings आदि), थर्ड-पार्टी ऐप या थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन (जैसे Google Analytics या Facebook Ads) का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये ऐप और इंटीग्रेशन आपकी साइट पर अतिरिक्त कुकीज़ जोड़ सकते हैं।

अपनी कुकीज़ चेक करना

हर बिज़नेस सॉल्यूशन, थर्ड-पार्टी ऐप या थर्ड-पार्टी इंटीग्रेशन कौन-सी कुकीज़ इस्तेमाल करता है, यह चेक करने के लिए आप Chrome के बिल्ट-इन कुकी व्यू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकॉग्निटो मोड में, URL बार के आगे मौजूद सिक्योर आइकन पर क्लिक करें और फिर कुकीज़ चुनें।
टिप:
सुनिश्चित करें कि आप अपनी साइट को इनकॉग्निटो मोड में देख रहे हैं, ताकि आपका ब्राउज़र ऐसी कुकीज़ का पता न लगाए जो काम की नहीं हैं।
URL बार में दिखने वाला सिक्योर आइकन,

अपने विज़िटर्स को कुकीज़ के बारे में बताना

डेटा प्राइवेसी से जुड़े कानूनों और नियमों के अनुसार, आपको अपने साइट विज़िटर्स को यह बताना पड़ सकता है कि आप कुकीज़ का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए, अपनी साइट पर कुकी बैनर जोड़ें। आप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में अपनी साइट की कुकीज़ के बारे में एक सेक्शन भी जोड़ सकते हैं। इसमें आपकी साइट पर इस्तेमाल होने वाली कुकीज़ के प्रकारों की जानकारी ज़रूर शामिल करें।
अपने विज़िटर्स को कुकीज़ के बारे में बताते समय, हमारा सुझाव है कि आप उन्हें ऑल अबाउट कुकीज़ जैसे भरोसेमंद जानकारी वाले सोर्स पर भेजें। आपके विज़िटर्स को यह देखने की सुविधा मिलनी चाहिए कि कौन-सी कुकीज़ इस्तेमाल की जाती हैं और उन्हें सही तरीके से कैसे मैनेज करना है।
महत्वपूर्ण:
यहां दी गई जानकारी कानूनी सलाह नहीं है और आपको इसे कानूनी सलाह के रूप में नहीं मानना चाहिए। स्थानीय कानूनों और डेटा संरक्षण प्राधिकरण के विचारों के अनुसार, कुकीज़ से जुड़ी विशिष्ट आवश्यकताएं अलग-अलग राज्यों और/या अधिकार-क्षेत्रों में भिन्न हो सकती हैं। जैसा कि हमारी उपयोग की शर्तों में बताया गया है, यह सुनिश्चित करना आपकी ज़िम्मेदारी है कि Wix सेवाओं का उपयोग अनुमत हो और वे आपके स्थानीय कानूनों का पालन करें।

हमारा दृढ़ सुझाव है कि अपने अधिकार-क्षेत्र पर लागू होने वाली विशिष्ट आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने और उनका पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आप कानूनी सलाह लें।